Kanika Sharma Saqib Saifi Marriage: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर साकिब सैफी और कनिका शर्मा लंबे समय से वीडियो बना रहे हैं। जैसा कि आप सब लोग जानते हैं कि कनिका ने अपने अकाउंट से एक दर्दभरा वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर मानों एक भूचाल-सा मच गया है। दरअसल, कनिका सनातन धर्म से और साकिब सैफी मुस्लिम परिवार से है। इन दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई और फिर नजदीकियां बढ़ीं, जिसके बाद इनका यह रिश्ता प्यार में बदल गया।
बता दें कि इन दोनों की शादी को लेकर काफी समय से सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल (Constant trolling on Social Media) किया जा रहा है, जिससे इन दोनों के रिश्तों और परेशानियां दिन पर दिन बढ़ रही है। इसी के बीच कनिका शर्मा ने अपना दर्द बया करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा (Social Media Support) लिया।
‘तुम्हें हक किसने दिया’: कनिका शर्मा
कनिका के द्वारा शेयर किया गया वीडियों में साफ पता चल रहा है कि वह बहुत गुस्से में है। उन्होंने वीडियों में कहा है कि कई लोग उन्हें और उनके परिवार को गालियां दे रहे हैं, जिस पर उन्होंने सवाल उठाएं। उन्होंने कहा- “तुम होते कौन हो, ये बोलने वाले कि किससे शादी कर ली। यह कर लिया, वो कर लिया। तुम्हें हक किसने दिया? मेरे परिवार को गलत शब्द कहे जा रहे हैं, जो लोग बहिष्कार करने की बात कर रहे हैं। पहले मेरे परिवार जैसा बनकर दिखाओ। पिता ने अपनी कमाई के 20 साल सेवा में खर्च कर दिया। शायद इतना तुमने कमाया भी नहींं होगा, जितना पापा ने ब्राह्मण होने के नाते किया। मां हमेशा जरूरतमंदों और जानवरों की मदद करती रही और भाई ने सेवा में जितनी चोटें खाईं, कभी गिनी नहीं, क्योंकि हम ब्राह्मण है, इसलिए सेवा करते हैं, न कनिका शर्मा से कभी शर्मा हटेगा और न ही कोई उसे हटा सकता है।”

कनिका शर्मा और साकिब सैफी ने कब की शादी
कनिका शर्मा (ब्राह्मण) और साकिब सैफी (मुस्लिम) एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और YouTuber कपल फनी कंटेंट बनाते हैं, जिसे देशभर में काफी लोग पसंद करते हैं, लेकिन जब से दोनों ने शादी की है, कई लोगों में नाराजगी बनी हुई है।
जानकारी के लिए बता दें कि इन दोनों ने मार्च 2026 में अपने परिवार की सहमति से हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की। उन्होंने हिंदू रीति-रिवाजों (Hindu Customs) के अनुसार अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और फिर दोनों ने मुस्लिम परंपराओं के अनुसार निकाह भी किया। इस तरह इन्होंने अपने-अपने धर्मों की परंपराओं को अपनाते हुए शादी की सभी रस्में को निभाया है।
सोशल मीडिया पर क्यों हुए ट्रोल
सोशल मीडिया (Social Media) पर वैसे तो हर कोई आए दिन ट्रोल होता है, कुछ लोगों पर प्रतिक्रिया काफी अधिक आती है, लेकिन वही, कुछ ऐसी भी ट्रोल होते हैं, जिससे उनका पूरा ही परिवार बिखर जाता है। इसी तरह कनिका शर्मा और साकिब सैफी के साथ भी हुआ, जो अब लोगों के सामने आया।
बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले इनके फैन ने इन्हें बहुत ही गलत तरीके से सोशल मीडिया पर सवाल-जवाब करते हुए ट्रोल किया, जिसका असर उनके परिवार के साथ-साथ उनके रिस्ते पर भी हुआ है, जिसके चलते कनिका ने अपना वीडियो खुद से बनाकर शेयर किया।
वहीं, इनके रिश्ते को लेकर कुछ लोगों ने सपोर्ट भी किया है और अब कई बड़े यूट्यूब इन्फ्लुएंसर (Youtube Influencer) उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। अनुमान है कि कनिका का परिवार उन लोगों के खिलाफ जल्द ही FIR करेगी, जिन्होंने उनके साथ गलत व्यवहार और परिवार को गाली दी है। ऐसे में अब कुछ फैन पहले से सतर्क हो गए है, जो बिना कुछ सोचे-समझे सोशल मीडिया पर किसी के भी खिलाफ गलत शब्दों का इस्तेमाल कर देते थे।
ये भी पढ़ें: आधार अपडेट करने का आखिरी मौका, 14 जून के बाद लगेगी फीस, जानें क्यों?






