Delhi-NCR Today’s Weather: दिल्ली में आंधी-बारिश के बाद गर्मी पर लगा ब्रेक, IMD ने 20 अप्रैल तक जारी की चेतावनी

Delhi-NCR Today’s Weather

Delhi-NCR Today’s Weather: दिल्ली-एनसीआर में  भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश और आंधी चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में अचानक मौसम बदला, बादल छा गए और तेज हवा के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। इस दौरान नोएडा और फरीदाबाद में भी बारिश हुई। ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहाना (Weather Pleasant) हो गया। ऐसे में लोगों को गर्मी और उमस से काफी हद तक राहत मिली। 

अब यह देखना है कि क्या आने वाले दिनों में भी दिल्ली-NCR का मौसम ऐसा ही बना रहेगा? आइए जानते हैं कि भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 20 अप्रैल तक देशभर में वेदर को लेकर क्या जानकारी दी है ?

20 अप्रैल तक दिल्ली-NCR का मौसम

दिल्ली में अचानक हुई बारिश से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन मौसम विभाग (IMD Weather Forecast) के अनुसार आने वाले दिनों में दिल्ली-NCR में गर्मी एक बार फिर बढ़ सकती है। अगले 24 घंटे के दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है और तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो सामान्य से अधिक रहेगा। 19 अप्रैल को हीटवेव (Heatwave Alert) के आसार बढ़ सकते हैं और पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी हवाओं के साथ लू चलने की संभावना भी जताई गई है। 

मौसम विभाग (IMD Weather Forecast) के अनुसार, दिल्ली समेत कई राज्यों में तेज धूप के कारण गर्मी का असर बना रह सकता है और तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जिससे गर्मी बनी रहेगी। 

मौसम बदलने की असली वजह क्या है?

IMD के अनुसार, Delhi-NCR में यह बदलाव राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों और पाकिस्तान के ऊपर बने साइक्लोनिक सिस्टम के कारण हुआ है। राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरु और बीकानेर में हुई आंधी-बारिश का असर दिल्ली-NCR में भी देखा जा रहा है। वहां से उठी धूल के कारण दिल्ली-NCR में धुंध छा गई और एयर क्वालिटी (Air Quality Index – AQI) खराब हो गई। मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली के सभी इलाकों में येलो अलर्ट(Yellow Alert) जारी करते हुए हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई थी।

हीटवेव को लेकर अलर्ट (Heatwave Alert)

दिल्ली और इसके आप-पास सटे इलाकों में बारिश होने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है, लेकिन विशेषज्ञों ने कहा है कि यह राहत ज्यादा समय तक नहीं रहेगी। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 2–3 दिनों में दिल्ली-NCR में गर्मी फिर से बढ़ सकती है। आने वाले दिनों में तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जिससे लू चलने की संभावना है। फिलहाल, यह बारिश सिर्फ कुछ समय की राहत है, जल्द ही तेज धूप फिर लौटेगी और गर्मी बढ़ जाएगी।

ये भी पढ़ें:  मध्य प्रदेश में अचानक बढ़ी गर्मी, 16 जिलों में अलर्ट जारी

Recent Posts