Kal Ka Mausam: झुलसाती गर्मी के बीच बदलेगा मौसम का मिजाज, इन 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

आज के मौसम का हाल

Kal Ka Mausam: अप्रैल का महीना जैसे-जैसे खत्म हो रहा है, भारत में मौसम की दोहरी मार भी पड़ रही है। दरअसल, बीते कुछ दिनों से कई बड़े राज्यों में दिन के समय लू और भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। एक तरफ उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं, वहीं दूसरी ओर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में आंधी-बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में यह स्थिति और तेज हो सकती है।

13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने देश के करीब 13 राज्यों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। खासकर पहाड़ी और तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिल सकती है।

  • हिमाचल प्रदेश में 25 से 28 अप्रैल तक गरज-चमक के साथ बारिश
  • उत्तराखंड में 25 और 26 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश
  • पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 25 से 28 अप्रैल के बीच मौसम बदलेगा

इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30 से 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे तापमान में थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

इन राज्यों में लू का कहर (Heat Wave Wreaks Havoc in these States)

मौसम विभाग के द्वारा जारी की गई ताजा अपडेट के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के मैदानी इलाकों में लू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 24 से 26 अप्रैल के बीच लू का असर सबसे ज्यादा रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

दिल्ली में कल का मौसम

राजधानी दिल्ली में गर्मी अपने चरम पर पहुंच चुकी है। तापमान 42°C के पार जाने की संभावना है। इसके अलावा, 24 अप्रैल से लू का अलर्ट और 25 अप्रैल के बाद बादल छाने और 28 अप्रैल तक बारिश की संभावना जताई गई है। दिल्लीवासियों को अगले दो दिन तक तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ेगा।

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का असर बना रहेगा। 22 से 26 अप्रैल तक पश्चिमी यूपी में लू का प्रकोप बना रहेगा। इसके अलावा, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, आगरा और मेरठ में तापमान 40-45°C तक पहुंच सकता है।

गर्मी का कहर
गर्मी का कहर

बिहार में बदलेगा मौसम

बिहार में फिलहाल गर्मी का असर है, लेकिन जल्द ही राहत मिल सकती है। 23 अप्रैल तक लू का असर है। इसके बाद आंधी, बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। हवाओं की रफ्तार 50-60 किमी प्रति घंटा तक चल सकती है। पटना में तापमान 41°C तक पहुंच सकता है, लेकिन बारिश से गर्मी में कमी आएगी।

उत्तराखंड और हिमाचल में सुहाना मौसम

पहाड़ी राज्यों में मौसम अपेक्षाकृत ठंडा बना हुआ है। उत्तराखंड में 25-26 अप्रैल को बारिश और तेज हवाएं चलेगी। केदारनाथ में तापमान 1°C से 16°C के बीच रहेगा। साथ ही हिमाचल में 25-28 अप्रैल तक बारिश और गरज-चमक मौसम में बदलाव पर्यटन और यात्रा पर असर डाल सकता है।

राजस्थान में भीषण लू

IMD के मुताबिक, राजस्थान के कई शहरों में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ सकती है। जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा, उदयपुर और अजमेर में तापमान 45°C तक बना रह सकता है। इसके अलावा, 24 से 26 अप्रैल तक लू का रेड अलर्ट जारी किया या है।

प्री-मानसून की दस्तक

मौसम विभाग के अनुसार, प्री-मानसून गतिविधियां जल्द शुरू हो सकती हैं।

  • जून में मानसून आने की संभावना
  • इस बार मानसून की रफ्तार धीमी रह सकती है
  • उत्तर-पश्चिम भारत में जून में भी लू जारी रह सकती है।

ये भी पढ़ें:  खुशखबरी, सरकारी कर्मचारियों को अब मिलेगा समान वेतन, जारी हुए आदेश

Recent Posts