PM Modi Bengal Rally: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर भाजपा सरकार के द्वार दिन-रात चुनावी रैलियां आयोजित की जा रही है। बंगाल में अंतिम चरण के चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर 24 परगना के ठाकुरनगर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने ममता बनर्जी की सरकार और Trinamool Congress (TMC) पर जमकर हमला बोला।
बता दें कि पीएम मोदी ने कहा कि TMC सरकार ने बंगाल की “माटी” को माफिया और घुसपैठियों के हवाले कर दिया है, जिससे राज्य की पहचान और सम्मान को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि TMC की नीतियों के कारण बंगाल की “मां” आज रो रही है और आम लोग परेशान हैं।
‘मां-माटी-मानुष’ पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने TMC के पुराने नारे “मां-माटी-मानुष” पर भी तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि यही नारा देकर पार्टी सत्ता में आई थी, लेकिन अब यह शब्द उनके मुंह से भी नहीं निकलते है। उन्होंने कहा, “आज हालत यह है कि मां रो रही है, माटी को माफिया के हवाले कर दिया गया है और मानुष यानी आम आदमी को पलायन करने पर मजबूर होना पड़ रहा है।” प्रधानमंत्री के मुताबिक, अगर TMC दोबारा इस नारे का इस्तेमाल करेगी तो जनता को उनके कामों की सच्चाई याद आ जाएगी।
‘कुशासन से आजादी चाहता है बंगाल’
अपने भाषण में पीएम मोदी ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान से ही यह साफ हो गया है कि जनता TMC के कुशासन से परेशान है और बदलाव का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा, “बंगाल अब TMC के कुशासन से आजादी मांग रहा है। जनता का भरोसा टूट चुका है और अहंकार चूर-चूर हो गया है।”

4 मई के बाद ‘हिसाब’ की चेतावनी
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में सख्त लहजे में चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि अगर राज्य में बीजेपी की सरकार बनती है, तो माफिया और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, “4 मई के बाद भाजपा सरकार उन लोगों का हिसाब करेगी जिन्होंने माताओं-बहनों को परेशान किया है। माफियाराज का अंत अब तय है।”
घुसपैठ और सिंडिकेट राज पर हमला
पीएम मोदी ने अपने भाषण में घुसपैठ और सिंडिकेट राज को भी प्रमुख मुद्दा बनाया। उन्होंने आरोप लगाया कि TMC सरकार इन समस्याओं को रोकने में पूरी तरह विफल रही है।
उनका कहना था कि घुसपैठ और अवैध गतिविधियां राज्य के विकास में सबसे बड़ी बाधा हैं। उन्होंने कहा कि इससे न सिर्फ सुरक्षा पर असर पड़ता है बल्कि स्थानीय लोगों के अधिकार भी प्रभावित होते हैं।
पीएम की जनता से बदलाव की अपील
सभा के अंत में प्रधानमंत्री ने जनता से सीधे संवाद करते हुए बदलाव के लिए वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि TMC के “अत्याचार” को जड़ से खत्म किया जाए। उन्होंने कहा, “इस बार का चुनाव सिर्फ सरकार बदलने का नहीं, बल्कि बंगाल के भविष्य को सुरक्षित करने का चुनाव है।”
बंगाल में चुनावी माहौल हुआ तेज
पश्चिम बंगाल में चुनाव जैसे-जैसे अंतिम चरण की ओर बढ़ रहे हैं, राजनीतिक बयानबाजी भी तेज होती जा रही है। एक तरफ बीजेपी आक्रामक प्रचार कर रही है, वहीं TMC भी अपने विकास कार्यों और योजनाओं को लेकर जनता के बीच जा रही है। ठाकुरनगर की यह रैली चुनावी माहौल को और गरमाने वाली मानी जा रही है। आने वाले दिनों में दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप और तेज होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: सीएम पद छोड़ने के बाद जेडीयू कार्यालय में दिखा नीतीश कुमार का नया अंदाज, पढ़ें पूरी खबर






