Tomorrow’s Weather Update: देश के इन 15 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं से बदलेगा मौसम का मिजाज, पढ़ें IMD की रिपोर्ट

Tomorrow's Weather Update

Tomorrow’s Weather Update: देशभर में इन दिनों भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है, लेकिन वहीं इसी बीच कल रात के समय से ही कई बड़े राज्यों में मौसम अचानक से बदल गया है, जिसके बाद से दिल्ली और इसके आस-पास सटे इलाकों में हल्की गर्मी से राहत मिली है। ऐसे में भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 29 अप्रैल के लिए देश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के मुताबिक, भारत के 15 राज्यों में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। यहां जानें अपने शहर के मौसम का हाल

इन 15 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

IMD के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और केरल में मध्यम से भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 60 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे गर्मी से काफी राहत मिलेगी।

दिल्ली में गर्मी बरकरार

बीती रात तेज आंधी चलने के बाद कुछ देर तक तो दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन वहीं राजधानी में फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। 29 अप्रैल को यहां तेज लू (loo) चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। हवा की रफ्तार 15 से 20 किमी प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश में बदलेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में 29 अप्रैल से 2 मई के बीच मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, सहारनपुर, गाजियाबाद, नोएडा, कानपुर, झांसी, प्रयागराज और गोरखपुर सहित कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। राजधानी लखनऊ में तापमान 38/25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

बिहार में भी अलर्ट

बिहार में भी 29 अप्रैल को मौसम करवट ले सकता है। पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया और सहरसा समेत कई जिलों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है, इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

पहाड़ी राज्यों के लिए चेतावनी जारी

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 29 और 30 अप्रैल को मौसम खराब रह सकता है। नैनीताल, देहरादून, चमोली, शिमला और कुल्लू जैसे इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट है। हवा की रफ्तार 30 से 50 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। पहाड़ों की यात्रा पर जाने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि भूस्खलन और सड़क बाधित होने का खतरा बना रह सकता है।

जम्मू-कश्मीर में तेज हवाएं और बारिश

जम्मू और कश्मीर में भी 29 अप्रैल को मौसम खराब रहने की संभावना है। श्रीनगर, अनंतनाग, बारामूला और पुंछ जैसे क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और नमी भरी हवाओं के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इससे तापमान में गिरावट और बारिश की स्थिति बन रही है, जो गर्मी से राहत दिला सकती है।

ये भी पढ़ें:  अमेरिका देखता रह गया! प्रतिबंधों के बीच होर्मुज से गुजरा 500 मिलियन डॉलर का रूसी जहाज ‘नॉर्ड’

Recent Posts