Kal Ka Rashifal 8 May 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

Aaj Ka Rashifal

Kal Ka Rashifal 8 May 2026: शुक्रवार का दिन वैदिक ज्योतिष के अनुसार बेहद खास रहने वाला है। दरअसल, 8 मई 2026, शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आया है। क्योंकि इस दिन ग्रह-नक्षत्रों की बदलती स्थिति का असर सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिलेगा। वहीं, कुछ राशियों को करियर और व्यापार में सफलता मिल सकती है, तो वहीं कुछ लोगों को अपने व्यवहार और खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी गई है।

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, शुक्रवार के दिन सूर्य देव को जल अर्पित करना और जरूरतमंद लोगों को मीठी वस्तु का दान करना शुभ माना गया है। इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है और रुके हुए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ती है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों का आज का राशिफल।

आज का राशिफल ( Aaj ka Rashifal)

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन लाभकारी साबित हो सकता है। नौकरी और व्यापार में प्रगति के संकेत मिल रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। मानसिक तनाव कम होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। लंबे समय से चल रही आर्थिक परेशानियों से राहत मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। हालांकि विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को आज थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। किसी बड़े निवेश से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। कार्यस्थल पर वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, नहीं तो विवाद की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य को लेकर भी लापरवाही न करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए शुक्रवार उत्साह और सफलता लेकर आ सकता है। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे। करियर में सफलता और धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और रिश्तों में मजबूती आएगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए दिन खुशियों से भरा रह सकता है। व्यापार में लाभ होगा और नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा।

Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को आज धैर्य और समझदारी से काम लेने की जरूरत है। मानसिक तनाव और शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें और किसी भी विवाद से दूर रहें। जीवनसाथी का सहयोग मानसिक शांति देगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन शुभ संकेत लेकर आया है। किस्मत का साथ मिलेगा और रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। व्यापार में उम्मीद से ज्यादा लाभ होने की संभावना है। छात्रों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी। परिवार में खुशी और सकारात्मक माहौल बना रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों का आत्मविश्वास आज बढ़ा हुआ रहेगा। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा और घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और मानसिक शांति बनी रहेगी। योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर सफलता मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ यात्रा का योग बन सकता है। आर्थिक मामलों में स्थिति मजबूत रहेगी।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी। हालांकि जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। नौकरी में अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए नई शुरुआत करने का समय अनुकूल है। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से सम्मान बढ़ेगा। नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए शुक्रवार शुभ रहने वाला है। मानसिक शांति बनी रहेगी और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या प्रमोशन मिल सकता है। धन लाभ के अच्छे संकेत हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

ये भी पढ़ें:  UP में खत्म हुआ प्रीपेड सिस्टम, अब नहीं कटेगी अचानक बिजली स्मार्ट मीटर बना पोस्टपेड

Recent Posts