Sugarcane Price Hike: गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी, केंद्र सरकार ने बढ़ाया गन्ने का दाम, अब मिलेगा ₹365 प्रति क्विंटल

Sugarcane Price Hike: मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, करोड़ों किसानों को होगा फायदा

Sugarcane Price Hike: देशभर के गन्ना किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, हाल ही के दिनो में केंद्र सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर किसानों की मदद के लिए एक बड़ी राहत भरी घोषणा की है। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में वर्ष 2026-27 के चीनी सीजन के लिए गन्ने का उचित एवं लाभकारी मूल्य (FRP) बढ़ाकर ₹365 प्रति क्विंटल करने को मंजूरी दे दी गई है। सरकार के इस फैसले से देश के करीब 5 करोड़ गन्ना किसानों और चीनी उद्योग से जुड़े लाखों श्रमिकों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

वहीं, इस संदर्भ में भारत सरकार का कहना है कि यह फैसला किसानों की आय बढ़ाने और चीनी उद्योग को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम साबित होगा। पिछले कुछ समय से किसान गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग कर रहे थे, जिसके बाद केंद्र सरकार ने यह बड़ा निर्णय लिया।

क्या है नया गन्ना मूल्य? (What is the New Sugarcane Price?)

भारत सरकार द्वारा तय किया गया नया FRP ₹365 प्रति क्विंटल होगा। यह मूल्य 10.25 प्रतिशत की बेस रिकवरी दर पर आधारित रहेगा। यानी यदि चीनी मिलों में गन्ने से चीनी की रिकवरी तय सीमा से अधिक होती है, तो किसानों को अतिरिक्त भुगतान भी मिलेगा।

सरकार ने साफ कहा है कि रिकवरी में हर 0.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी पर किसानों को ₹3.56 प्रति क्विंटल का अतिरिक्त प्रीमियम दिया जाएगा। वहीं यदि रिकवरी कम होती है तो उतनी ही राशि घटाई जाएगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य किसानों को बेहतर गुणवत्ता वाला गन्ना उत्पादन करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

किसानों को कैसे होगा फायदा?

जैसा कि आप जानते हैं कि गन्ना भारत की सबसे महत्वपूर्ण नकदी फसलों (Cash Crops) में से एक है। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, बिहार और हरियाणा जैसे राज्यों में लाखों किसान गन्ने की खेती (Sugarcane Farming) पर निर्भर हैं। ऐसे में गन्ने के दाम बढ़ने से किसानों की आमदनी में सीधा इजाफा होगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि उत्पादन लागत बढ़ने, डीजल, खाद और मजदूरी महंगी होने के कारण किसानों को बेहतर समर्थन मूल्य की जरूरत थी। सरकार के इस फैसले से किसानों को आर्थिक राहत मिलेगी और खेती के प्रति उनका भरोसा भी मजबूत होगा।

चीनी उद्योग को भी मिलेगा सहारा

सरकार का यह फैसला केवल किसानों तक सीमित नहीं है। चीनी मिलों और उनसे जुड़े सहायक उद्योगों को भी इससे फायदा होगा। कैबिनेट के अनुसार इस निर्णय से चीनी मिलों और संबंधित कार्यों में लगे करीब 5 लाख श्रमिकों को लाभ पहुंचेगा।

भारत दुनिया के सबसे बड़े चीनी उत्पादक देशों में शामिल है। ऐसे में गन्ना और चीनी उद्योग देश की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाते हैं। बेहतर मूल्य मिलने से गन्ना उत्पादन में वृद्धि हो सकती है, जिससे चीनी उद्योग को स्थिरता मिलेगी।

क्यों जरूरी है FRP?

FRP यानी Fair and Remunerative Price वह न्यूनतम मूल्य होता है जिसे चीनी मिलों को किसानों से खरीदे गए गन्ने के बदले देना अनिवार्य होता है। यह मूल्य केंद्र सरकार तय करती है।

FRP तय करते समय कई बातों का ध्यान रखा जाता है, जिनमें शामिल हैं:

  • किसानों की उत्पादन लागत
  • बाजार की स्थिति
  • चीनी की मांग
  • उद्योग की आर्थिक स्थिति
  • किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाना

सरकार हर साल चीनी सीजन शुरू होने से पहले FRP की घोषणा करती है ताकि किसानों को पहले से जानकारी मिल सके।

उत्तर प्रदेश के किसानों में खुशी

देश के सबसे बड़े गन्ना उत्पादक (Sugarcane Producer) राज्य यूपी में इस फैसले को लेकर किसानों के बीच खुशी का माहौल देखा जा रहा है। कई किसान संगठनों ने सरकार के फैसले का स्वागत किया है। किसानों का कहना है कि बढ़ती महंगाई के बीच गन्ने का मूल्य बढ़ना जरूरी था। हालांकि कुछ किसान संगठनों ने यह भी कहा कि लागत के हिसाब से अभी और बढ़ोतरी की जरूरत है।

कृषि क्षेत्र को मजबूत करने की कोशिश

पिछले कुछ वर्षों में केंद्र सरकार लगातार किसानों की आय (Farmers’ Income) बढ़ाने पर जोर दे रही है। MSP बढ़ाने, किसान सम्मान निधि योजना और सिंचाई परियोजनाओं जैसी योजनाओं के बाद अब गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी को भी उसी दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। सरकार का दावा है कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था (Rural Economy) को मजबूती मिलेगी और खेती से जुड़े लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

गन्ना किसानों के लिए क्या बदलेगा?

नई दर लागू होने के बाद किसानों को अपने गन्ने का बेहतर भुगतान मिलेगा, जो कुछ इस प्रकार से हैं…

  •  खेती में निवेश बढ़ेगा।
  •  किसानों की आमदनी मजबूत होगी।
  •  ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
  •  चीनी उद्योग को स्थिरता मिलेगी।

ये भी पढ़ें:  मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

Recent Posts