How to Prevent Heat Stroke: भयंकर गर्मी में रामबाण हैं ये 5 देसी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे AC जैसी ठंडक

How to Prevent Heat Stroke

How to Prevent Heat Stroke: देश के कई राज्यों में इस समय भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। देखा जाए तो उत्तर भारत में तापमान लगातार 45 डिग्री के पार पहुंच रहा है, जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने कई इलाकों में हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है। इसी बीच दिल्ली के RML अस्पताल में हीटवेव (Heatwave) का एक गंभीर मामला सामने आया, जहां पश्चिम बंगाल के 24 वर्षीय युवक को 105 डिग्री बुखार के साथ भर्ती कराया गया।

बता दें कि इस भीषण गर्मियों में थोड़ी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। तेज धूप और गर्म हवाएं शरीर का पानी तेजी से खत्म कर देती हैं, जिससे डिहाइड्रेशन, कमजोरी और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में शरीर को अंदर से ठंडा रखना बेहद जरूरी हो जाता है।

वहीं, लोग गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अक्सर कोल्ड ड्रिंक्स और महंगे एनर्जी ड्रिंक्स का सहारा लेते हैं, लेकिन असली फायदा हमारे पारंपरिक देसी पेयों में छिपा है। ये देसी ड्रिंक्स न सिर्फ शरीर को ठंडक देते हैं, बल्कि इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस बनाए रखकर शरीर को हाइड्रेटेड भी रखते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं उन 5 देसी ड्रिंक्स के बारे में, जो गर्मियों में आपको लू और हीट स्ट्रोक से बचाने में मदद कर सकते हैं।

1. आम पन्ना: लू से बचाने वाला देसी सुपर ड्रिंक

  • गर्मियों में आम पन्ना (Aam Panna) सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले देसी ड्रिंक्स में से एक है। कच्चे आम से बनने वाला यह पेय शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ लू से बचाने में भी बेहद असरदार माना जाता है।
  • कच्चे आम (Raw Mango) को उबालकर उसमें काला नमक, भुना जीरा, पुदीना और थोड़ा सा गुड़ या चीनी मिलाकर आम पन्ना तैयार किया जाता है। इसमें मौजूद विटामिन C और मिनरल्स शरीर की कमजोरी दूर करने में मदद करते हैं।
  • अगर आप रोज दोपहर में एक गिलास आम पन्ना पीते हैं, तो शरीर लंबे समय तक ठंडा और एनर्जेटिक बना रहता है।

2. सत्तू का शरबत: गरीबों का प्रोटीन शेक

  • बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में सत्तू का शरबत (Sattu Syrup) गर्मियों का सबसे लोकप्रिय पेय माना जाता है। इसे गरीबों का प्रोटीन शेक भी कहा जाता है।
  • सत्तू (Sattu) में प्रोटीन, फाइबर और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। एक गिलास ठंडे पानी में दो चम्मच सत्तू, नींबू का रस, काला नमक और भुना जीरा मिलाकर पीने से शरीर को तुरंत ठंडक मिलती है।
  • यह ड्रिंक पेट को ठंडा रखने के साथ-साथ शरीर में पानी की कमी भी नहीं होने देता। यही वजह है कि आजकल सत्तू की छाछ और सत्तू ड्रिंक फिर से लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है।

3. छाछ या मट्ठा: गर्मियों का नेचुरल कूलर

  • गर्मी के मौसम (Summer Season) में छाछ किसी वरदान से कम नहीं है। दही से बनी छाछ शरीर को तुरंत ठंडक पहुंचाती है और पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाती है।
  • मसाला छाछ (Masala Buttermilk) बनाने के लिए दही में पानी, सेंधा नमक, भुना जीरा और पुदीना मिलाया जाता है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स पेट को स्वस्थ रखते हैं और भारी खाने को आसानी से पचाने में मदद करते हैं।
  • तेज धूप से घर लौटने के बाद एक गिलास ठंडी छाछ पीने से शरीर को तुरंत राहत मिलती है और थकान भी दूर हो जाती है।

4. बेल का शरबत: पेट की गर्मी करेगा शांत

  • बेल का फल (vine fruit) गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। बेल में फाइबर, कैल्शियम और विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
  • बेल का शरबत (Bael syrup) पेट की गर्मी को कम करता है और कब्ज, एसिडिटी व दस्त जैसी समस्याओं से बचाने में मदद करता है। गर्मियों में रोजाना बेल का शरबत पीने से शरीर में ठंडक बनी रहती है और डिहाइड्रेशन का खतरा भी कम होता है।
  • ग्रामीण इलाकों में आज भी बेल का शरबत गर्मी से राहत पाने का सबसे पुराना और असरदार तरीका माना जाता है।

5. पुदीना और नींबू पानी: तुरंत देगा ताजगी

  • गर्मी शुरू होते ही घरों में शिकंजी और नींबू पानी बनना शुरू हो जाता है। यह सबसे आसान और असरदार देसी ड्रिंक माना जाता है।
  • अगर नींबू पानी में ताजा पुदीना (Fresh mint in lemonade) पीसकर मिला दिया जाए, तो इसका फायदा और बढ़ जाता है। पुदीना शरीर को ठंडक देता है, जबकि नींबू शरीर में विटामिन C और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी करता है।
  • यह ड्रिंक शरीर में सोडियम और पोटैशियम का संतुलन बनाए रखता है, जिससे चक्कर आना, कमजोरी और थकान जैसी समस्याएं दूर रहती हैं।

लू और हीट स्ट्रोक से बचने के लिए रखें ये सावधानियां

  1. धूप में निकलने से 15-20 मिनट पहले एक गिलास पानी या कोई देसी ड्रिंक जरूर पिएं।
  2. दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक तेज धूप में निकलने से बचें।
  3. हल्के रंग और सूती कपड़े पहनें।
  4. चाय, कॉफी और ज्यादा शुगर वाले कोल्ड ड्रिंक्स कम पिएं, क्योंकि ये शरीर को डिहाइड्रेट करते हैं।
  5. बाहर निकलते समय सिर को कपड़े या टोपी से ढककर रखें।

हीट स्ट्रोक के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

अगर किसी व्यक्ति को तेज सिरदर्द, चक्कर, उल्टी, बहुत ज्यादा पसीना, लाल और गर्म त्वचा या 104 डिग्री से ज्यादा बुखार हो, तो इसे नजरअंदाज न करें। ऐसे लक्षण हीट स्ट्रोक का संकेत हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में तुरंत व्यक्ति को ठंडी जगह पर ले जाएं, पानी पिलाएं और जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें। गर्मियों में थोड़ी सी सावधानी और ये देसी ड्रिंक्स आपको लू और हीट स्ट्रोक से सुरक्षित रखने में बड़ी मदद कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  योगी सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 60%, इस दिन से होगा लागू

Recent Posts