Today LPG Gas Cylinder Price: रसोई गैस सिलेंडर के दाम? जानें आपके शहर में घरेलू और कमर्शियल गैस की नई कीमतें

LPG Gas Cylinder Rate

Today LPG Gas Cylinder Price: देशभर में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ऐसे में गैस उपभोक्ताओं के बीच गंभीर चिंता बनी हुई है। दरअसल, पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के कारण गैस मार्किट में उथल-पुथल बनी हुई है। इसी बीच तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें (New LPG Cylinder Prices) जारी कर दी हैं। हालांकि इस बार घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिली है, लेकिन होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक को अभी किसी भी तरह की कोई राहत की खबर नहीं है। उन्हें 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम (Commercial LPG Cylinder Prices) में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 3,000 रुपये के पार

देश के प्रमुख शहरों में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें (Commercial LPG Cylinder Prices) अब 3,000 रुपये से ऊपर पहुंच चुकी हैं। नई दरों के अनुसार दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹3,113.50 हो गई है। वहीं कोलकाता में यह ₹3,255.50, मुंबई में ₹3,067.50 और चेन्नई में ₹3,283 प्रति सिलेंडर बिक रहा है।

कमर्शियल गैस का इस्तेमाल (Use of commercial Gas) मुख्य रूप से होटल, ढाबे, रेस्तरां, कैटरिंग सेवाओं और छोटे उद्योगों में किया जाता है। ऐसे में कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी का असर सीधे तौर पर कारोबारियों की लागत पर पड़ सकता है।

क्यों बढ़े कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम?

मिली जानकारी के अनुसार, एलपीजी की वैश्विक सप्लाई पर इस समय दबाव बना हुआ है। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाली गैस आपूर्ति प्रभावित हुई है। यह जलमार्ग दुनिया की बड़ी ऊर्जा आपूर्ति का अहम केंद्र माना जाता है। आपूर्ति में कमी के चलते सऊदी कॉन्ट्रैक्ट प्राइस (Saudi Contract Price) में करीब 44 प्रतिशत का उछाल आया है। मार्च में जहां यह कीमत 542 डॉलर प्रति मीट्रिक टन थी, वहीं अप्रैल के लिए यह बढ़कर 780 डॉलर प्रति मीट्रिक टन तक पहुंच गई। इसका सीधा असर भारत में आयातित एलपीजी की लागत पर पड़ा है, जिसके कारण कमर्शियल सिलेंडर महंगे हुए हैं।

घरेलू LPG उपभोक्ताओं को राहत

  • कमर्शियल गैस (Commercial Gas) महंगी होने के बावजूद घरेलू उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई नया बदलाव नहीं किया गया है। सरकार ने आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ न पड़े, इसके लिए घरेलू गैस के दाम स्थिर रखे हैं।
  • नई दरों के अनुसार, दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर ₹942 में मिल रहा है। वहीं नोएडा में इसकी कीमत ₹939.50, मुंबई में ₹941.50 और कोलकाता में ₹968 प्रति सिलेंडर बनी हुई है।
  • प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को भी राहत जारी है। योजना के तहत पात्र परिवारों को एलपीजी सिलेंडर रियायती दर पर ₹613 में उपलब्ध कराया जा रहा है।

आपके शहरों में घरेलू और कमर्शियल LPG की कीमतें

शहर घरेलू LPG (14.2 Kg) कमर्शियल LPG (19 Kg)
नई दिल्ली ₹942.00 ₹3,113.50
कोलकाता ₹968.00 ₹3,255.50
मुंबई ₹941.50 ₹3,067.50
चेन्नई ₹957.50 ₹3,283.00
गुरुग्राम ₹950.50 ₹3,130.00
नोएडा ₹939.50 ₹3,113.50
बेंगलुरु ₹944.50 ₹3,198.00
भुवनेश्वर ₹968.00 ₹3,290.00
चंडीगढ़ ₹951.50 ₹3,136.00
हैदराबाद ₹994.00 ₹3,367.00
जयपुर ₹945.50 ₹3,141.00
लखनऊ ₹979.50 ₹3,236.00
पटना ₹1,031.50 ₹3,400.00
तिरुवनंतपुरम ₹951.00 ₹3,152.00

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव

एलपीजी के साथ-साथ पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol and Diesel Prices) पर भी लोगों की नजर बनी हुई है। फिलहाल तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रखे हैं। दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 प्रति लीटर और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर पर बना हुआ है।

पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और एलपीजी की कीमतों (Crude oil and LPG prices) में तेजी के कारण सरकारी तेल कंपनियों पर वित्तीय दबाव बढ़ रहा है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर कंपनियां लगभग ₹380 प्रति सिलेंडर का घाटा झेल रही हैं। इसके अलावा पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर भी कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। अनुमान है कि मई के अंत तक तेल कंपनियों का कुल संचयी घाटा ₹40,000 करोड़ से अधिक पहुंच सकता है।

ये भी पढ़ें:  नीट परीक्षा सुरक्षा का नया मॉडल, एयरफोर्स से पहुंचेंगे पेपर, केंद्रों पर जवान तैनात

Recent Posts