UP School Closed: यूपी के स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां बढ़ीं, अब 25 जून से शुरू होंगी कक्षाएं, जानें सरकार ने क्या कहा

UP School Closed: यूपी के स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां बढ़ीं

UP School Closed: उत्तर प्रदेश के लाखों छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, राज्य सरकार ने प्रदेश में बढ़ती भीषण गर्मी को देखते हुए गर्मी की स्कूल की छुट्टियों को आगे बढ़ा दिया है। योगी सरकार के नए आदेश के अनुसार, अब प्रदेश के सरकारी प्राइमरी और जूनियर स्कूल (Government Primary and junior Schools) 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे, जबकि नियमित कक्षाओं का संचालन 25 जून 2026 से शुरू होगा।

बता दें कि यूपी में पहले स्कूलों को 16 जून से शुरू होने जा रहे थे, लेकिन भारतीय मौसम विभाग की चेतावनियों और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए गर्मियों के अवकाश अवधि को आगे बढ़ा दिया गया। इस फैसले से प्रदेश के करोड़ों विद्यार्थियों को गर्मी से राहत मिलेगी और बच्चों में एक खुशी की भी लहर देखने को मिल रही है।

20 मई से 24 जून तक बंद रहेंगे स्कूल

बेसिक शिक्षा विभाग (Basic Education Department) द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 मई 2026 से शुरू होकर 24 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई पूरी तरह बंद रहेगी। प्रदेश सरकार का मानना है कि वर्तमान मौसम परिस्थितियों में छोटे बच्चों को स्कूल भेजना स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा हो सकता है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तापमान लगातार 42 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। इसके साथ ही लू के कारण बच्चों में डिहाइड्रेशन, थकान और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा भी बढ़ गया है। इसी वजह से यह फैसला लिया गया है।

छुट्टियों के दौरान भी स्कूलों में होगा जरूरी काम

जैसा कि आप जानते हैं कि यूपी के सभी विद्यार्थियों के लिए अवकाश जारी रहेगा, लेकिन स्कूल प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को कुछ जरूरी कार्यों के लिए विद्यालय पहुंचना होगा। विभाग ने निर्देश दिया है कि 22, 23 और 24 जून को प्रधानाध्यापक, शिक्षक और अन्य जिम्मेदार कर्मचारी विद्यालयों में उपस्थित रहेंगे।

इन दिनों में स्कूल परिसर की साफ-सफाई, कक्षाओं की तैयारी, समय-सारिणी का निर्माण, मिड-डे मील व्यवस्था की समीक्षा, विद्यार्थियों के रिकॉर्ड अपडेट करने और नई पुस्तकों के वितरण जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियां पूरी की जाएंगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि स्कूल खुलते ही पढ़ाई सुचारू रूप से शुरू हो सके।

योग दिवस पर होंगे विशेष कार्यक्रम

शिक्षा विभाग (Department of Education) ने 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विभाग चाहता है कि विद्यालय स्तर पर योग और स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। जहां संभव होगा, वहां विद्यार्थियों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को योग के महत्व, शारीरिक फिटनेस (Physical Fitness) और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जाएगा। सरकार का मानना है कि योग बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास (Physical Development) में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

हर साल गर्मी के कारण होती थी परेशानी

अपर मुख्य सचिव बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि पिछले कई वर्षों से गर्मी के कारण स्कूल संचालन में दिक्कतें आती रही हैं। कई जिलों में स्कूल खुलने के कुछ दिनों बाद ही तापमान बढ़ने पर स्थानीय प्रशासन को दोबारा छुट्टी घोषित करनी पड़ती थी। इसके कारण अलग-अलग जिलों में अलग-अलग आदेश लागू होते थे और अभिभावकों, छात्रों तथा शिक्षकों के बीच भ्रम की स्थिति बन जाती थी। इस बार सरकार ने पहले ही अवकाश अवधि बढ़ाकर पूरे प्रदेश में एक समान व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है।

220 शिक्षण दिवस पूरे करने की तैयारी

शिक्षा विभाग ने साफ कहा है कि छुट्टियां बढ़ाने के बावजूद विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। विभाग पूरे शैक्षणिक सत्र में निर्धारित 220 शिक्षण दिवस सुनिश्चित करने की योजना पर काम कर रहा है। इसके लिए आवश्यकता पड़ने पर शैक्षणिक कैलेंडर (Academic Calendar) में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे पाठ्यक्रम समय पर पूरा कराने और छात्रों की पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा न आने देने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।

समय पर पहुंचेंगी सभी पाठ्य-पुस्तकें

यूपी सरकार (UP Government) ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि नए सत्र के लिए पाठ्य-पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। विभाग की जानकारी के अनुसार अभी भी कुछ जिलों में सभी किताबें स्कूलों तक नहीं पहुंच सकी हैं। अधिकारियों को कहा गया है कि स्कूल खुलने से पहले प्रत्येक विद्यार्थी तक आवश्यक किताबें पहुंच जाएं ताकि पढ़ाई शुरू होने में कोई परेशानी न हो। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि किसी भी छात्र को पुस्तक वितरण में देरी का सामना न करना पड़े।

जर्जर भवनों में नहीं होगी पढ़ाई

शिक्षा विभाग (Department of Education) ने स्कूल भवनों की सुरक्षा को लेकर भी सख्त निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों को कहा गया है कि किसी भी जर्जर या असुरक्षित भवन में विद्यार्थियों की कक्षाएं न लगाई जाएं। स्कूल खुलने से पहले भवनों का निरीक्षण किया जाएगा और जहां आवश्यक होगा वहां मरम्मत कार्य कराया जाएगा। सरकार का उद्देश्य विद्यार्थियों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है।

स्कूल खुलने पर होगा विशेष स्वागत

उत्तर प्रदेश में 25 जून से स्कूल खुलने के बाद विद्यार्थियों का विशेष स्वागत करने की तैयारी भी की जा रही है। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को निर्देश दिया है कि वह छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए अभिभावकों से लगातार संपर्क बनाए रखें। इसके अलावा बच्चों को स्कूल से जोड़ने, ड्रॉपआउट दर कम करने और शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

ये भी पढ़ें:  अगले 5 दिनों में मानसून की रफ्तार होगी तेज, दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट

Recent Posts