George Kurian Resigns: भाजपा को लगा बड़ा झटका! केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने अचानक दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति ने तुरंत किया मंजूर

केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने अचानक दिया इस्तीफा

George Kurian Resigns: भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 23 जून, 2026 मंगलवार को एक बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। दरअसल आज अचानक से केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसे राष्ट्रपति से भी मंजूरी मिल गई है। इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक गलियारों में कई सियासी माहौल गरमाया हुआ है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन के पद छोड़ने को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया।

जॉर्ज कुरियन का पद क्या था?

जॉर्ज कुरियन केंद्र सरकार में अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री तथा मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनका राज्यसभा कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो चुका था। इसके कुछ ही दिनों बाद उन्होंने मंत्री पद छोड़ने का फैसला लिया, जिसने बीजेपी नेतृत्व को भी चौंका दिया।

जॉर्ज कुरियन का अचानक इस्तीफा

जॉर्ज कुरियन के इस्तीफा देने के पीछे कई तरह के कारण बताए जा रहे हैं, जिसमें से कुछ पार्टी के आधिकारिक कारण अभी सामने नहीं आया है। हालांकि यह भी बताया जा रहा है कि राज्यसभा में दोबारा मौका नहीं मिलने की वजह से उन्होंने यह कदम उठाया हो सकता है। कुरियन को बीजेपी ने पहले राज्यसभा भेजा था, लेकिन इस बार पार्टी ने उन्हें पुनः नामित नहीं किया। उनकी जगह बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ को राज्यसभा सांसद (Rajya Sabha MP) बनाया गया है। इसके बाद से ही उनके भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। बताया जा रहा है कि केरल में पार्टी के अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाने का असर भी इस फैसले पर पड़ा हो सकता है। हालांकि बीजेपी या जॉर्ज कुरियन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

राष्ट्रपति ने स्वीकार किया इस्तीफा

राष्ट्रपति भवन (President’s House) की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान के अनुच्छेद 75(2) के तहत जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा स्वीकार किया। यह अहम फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर लिया गया है। इस्तीफा स्वीकार होने के साथ ही कुरियन अब केंद्रीय मंत्रिपरिषद का हिस्सा नहीं रहे। उनके मंत्रालयों का अतिरिक्त प्रभार किसे दिया जाएगा, इस पर जल्द फैसला हो सकता है।

जॉर्ज कुरियन कौन हैं ? (Who is George Kurian?)

जॉर्ज कुरियन बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं। वह पार्टी के गठन काल से ही उससे जुड़े हुए हैं। वर्ष 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के समय से ही वह संगठन के सक्रिय सदस्य रहे हैं।

कुरियन का जन्म 20 सितंबर 1960 को केरल के कोट्टायम जिले के एट्टुमानूर क्षेत्र में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा केरल में ही पूरी की। इसके बाद उन्होंने कानून (Law) की पढ़ाई की और स्नातक तथा स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की। राजनीति और संगठनात्मक कार्यों में लंबे अनुभव के कारण उन्हें पार्टी में एक महत्वपूर्ण नेता माना जाता है।

2024 में बने थे केंद्रीय मंत्री

जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में जॉर्ज कुरियन को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिली थी। उन्होंने 9 जून 2024 को केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद 11 जून 2024 को उन्होंने अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय और मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय (Ministry of Fisheries, Animal Husbandry and Dairying) में अपनी जिम्मेदारी संभाली। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाई।

जॉर्ज कुरियन पहले भी संभाल चुके हैं कई बड़ी जिम्मेदारियां

केंद्रीय मंत्री बनने से पहले जॉर्ज कुरियन राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने पूर्व केंद्रीय रेल राज्य मंत्री ओ. राजगोपाल के विशेष कार्याधिकारी (OSD) के रूप में भी काम किया था। बीजेपी संगठन में उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है और केरल में पार्टी के विस्तार के प्रयासों में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

ये भी पढ़ें:  लखनऊ अग्निकांड पर सीएम योगी का बड़ा एक्शन, 4 अफसर तत्काल सस्पेंड, जांच के लिए SIT गठित

Recent Posts