Sahibabad Fire: साहिबाबाद में टॉफी फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 4 दमकल गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

Sahibabad Fire: साहिबाबाद में टॉफी फैक्ट्री में लगी भीषण आग

Sahibabad Fire: उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद जिले में साहिबाबाद के गरिमा गार्डन स्थित अशोक वाटिका की गली नंबर-4 में बुधवार को एक टॉफी बनाने वाली फैक्ट्री (Toffee-Making Factory) में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही आग लगी तो फैक्ट्री से धुआं और लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

बता दें कि जैसे ही इस घटना की सूचना दमकल विभाग (Fire Department) को मिली, वह 4 गाड़ियां के साथ घटना स्थल पर मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

घरों और दुकानों में चिंता का माहौल

स्थानीय लोगों के अनुसार, साहिबाबाद में लगी आग मिनटों में ही तेजी से फैली, जिसके कारण आसपास के घरों और दुकानों में भी चिंता का माहौल बन गया था। हालांकि समय रहते दमकल विभाग की टीम (Fire Department Team) ने मोर्चा संभाल लिया और आग को फैलने से रोक दिया।

दमकल कर्मियों (Firefighters) को आग बुझाने के दौरान कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि जिस गली में फैक्ट्री थी, वह काफी संकरी है। इसके अलावा गली के मोड़ पर बिजली का खंभा भी इस तरह लगा हुआ है कि दमकल की गाड़ियां सीधे घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकीं। ऐसे में फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) के कर्मचारियों ने दूर से पाइप लाइन बिछाकर पानी पहुंचाया और आग बुझाने का कार्य शुरू किया।

हादसे में घायल होने या जनहानि का नुकसान नहीं

दमकल विभाग की टीम (Fire Department Team) ने करीब कई घंटों की मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने या जनहानि की कोई सूचना नहीं मिली है। आग लगने के समय फैक्ट्री संचालक अजीत त्रिपाठी भी मौके पर मौजूद नहीं थे।

प्रत्यक्षदर्शी शिवम राजपूत ने बताया कि आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग (Fire Department) को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तेजी से मौके पर पहुंची और हालात को संभालने में जुट गई। उन्होंने कहा कि यदि दमकल कर्मी समय पर नहीं पहुंचते तो आग आसपास के मकानों तक भी फैल सकती थी।

इस हादसे के बाद स्थानीय निवासियों ने गली के मोड़ पर लगे बिजली के खंभे को लेकर अपनी सख्त नाराजगी जताई। उनका कहना है कि गलत स्थान पर लगाए गए इस खंभे के कारण दमकल वाहनों को घटनास्थल तक पहुंचने में परेशानी हुई। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे छोटी गलियों में अवरोधों को जल्द हटाए, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की आपात स्थिति के दौरान राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया जा सके और लोगों को बचाया जा सके।

दमकल कर्मचारियों की सराहना

वहीं, स्थानीय लोगों ने दमकल कर्मचारियों की तत्परता, सूझबूझ और साहस की जमकर सराहना की। निवासियों का कहना है कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद फायर ब्रिगेड की टीम ने संयम और पेशेवर तरीके से काम करते हुए आग पर नियंत्रण पाया।

आग लगने का सही कारण नहीं चला पता

फिलहाल अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। दमकल विभाग और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। पुलिस के द्वारा शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट (Short Circuit) सहित अन्य संभावित कारणों की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने की असली वजह सामने आ पाएंगी।

ये भी पढ़ें: George Kurian Resigns: भाजपा को लगा बड़ा झटका! केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने अचानक दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति ने तुरंत किया मंजूर

Recent Posts