Pune Murder Case: 17 करोड़ की शादी, 400 फीट गहरी खाई और मौत! केतन अग्रवाल केस ने सबको चौंकाया, अब हुआ बड़ा खुलासा

Pune Murder Case: लोहागढ़ किले से मौत या मर्डर?

Pune Murder Case: इन दिनों हर तरफ एक खबर चारों तरफ सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल, जिसकी हम बात कर रहे हैं, वह इंदौर के चर्चित महाराष्ट्र के पुणे में हुआ एक दर्दनाक और हैरान कर देने वाला हत्याकांड है। अभी राजा रघुवंशी हत्याकांड का मामला थमी भी नहीं थी कि महाराष्ट्र के पुणे से सामने आए एक नए मामले ने लोगों को फिर हैरान कर दिया है। बताया जा रहा है कि लड़की ने अपने ही मंगेतर केतन की बेरहमी से हत्या कर दी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि युवा कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत को शुरुआत में हादसा माना गया था, लेकिन जांच आगे बढ़ी तो कहानी ने ऐसा मोड़ लिया जिसने सभी को चौंका दिया। पुलिस का दावा है कि केतन की मंगेतर सिया गोयल ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर अपने ही मंगेतर की हत्या की साजिश रची थी।

पहले हादसा समझा गया था मामला

पुणे के रहने वाले केतन अग्रवाल की मौत (Ketan Agarwal Death) लोहागढ़ किले की ट्रैकिंग के दौरान हुई थी। बताया गया था कि फोटो खिंचवाते समय वह करीब 350 से 400 फीट गहरी खाई में गिर गए थे। घटना के बाद सिया गोयल ने भी इसे एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा बताया था। हालांकि पुलिस जांच के दौरान कई ऐसे तथ्य सामने आए, जिनके बाद मामला हादसे से हत्या की ओर मुड़ गया। बताया जा रहा है कि सिया और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर केतन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी और वह इसमें सफल हुए।

सोनम रघुवंशी केस से जुड़े तार

इस मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसकी तुलना इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड (Raja Raghuvanshi Murder Case) से करने लगे हैं। दोनों मामलों में कई समानताएं दिखाई दे रही हैं। दरअसल, एक तरफ राजा रघुवंशी अपनी पत्नी के साथ था तो दूसरी ओर केतन अपनी होने वाली पत्नी के साथ। दोनों मामलों में रिश्ते बाहर से सामान्य और खुशहाल दिखाई दे रहे थे। सोशल मीडिया पर प्रेम, खुशी और परिवार के साथ बिताए गए खूबसूरत पलों की तस्वीरें और वीडियो मौजूद थे। लेकिन जांच के बाद दोनों मामलों में प्रेम संबंधों और कथित हत्या की साजिश की कहानी सामने आई।

सोशल मीडिया पर दिखता था खुशहाल रिश्ता

केतन और सिया के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें दोनों साथ में डांस करते, परिवार के साथ समय बिताते और शादी की तैयारियों को लेकर उत्साहित नजर आते हैं। इन वीडियो को देखकर किसी के लिए भी यह विश्वास करना मुश्किल है कि कुछ ही समय बाद यह रिश्ता हत्या के आरोपों तक पहुंच जाएगा। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर लोग लगातार यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या आज के दौर में सोशल मीडिया पर दिखाई देने वाली तस्वीरें ही पूरी सच्चाई नहीं होतीं।

केतन अग्रवाल मर्डर केस में मंगेतर सिया पर गंभीर आरोप
केतन अग्रवाल मर्डर केस में मंगेतर सिया पर गंभीर आरोप

क्या पहले भी हुई थी हत्या की कोशिश?

इस दिल दहला देने वाले मामले में सबसे चौंकाने वाला दावा केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने किया है। उनका कहना है कि बेटे की मौत से चार दिन पहले यानी 14 जून को भी सिया उसे उसी लोहागढ़ किले पर लेकर गई थी। परिवार के मुताबिक उस दौरान केतन खाई में गिरते-गिरते बच गए थे। तब सिया ने बताया था कि उसे सांप दिखाई दिया था और उसने बचाने के लिए धक्का दिया था। लेकिन बेटे की मौत के बाद परिवार को अब वह घटना संदिग्ध लग रही है। यदि जांच में यह दावा सही साबित होता है, तो यह मामला पहले से बनाई गई साजिश का हिस्सा माना जा सकता है।

मौत के बाद सोशल मीडिया पोस्ट भी चर्चा में

केतन की मौत (Ketan’s Death) के बाद सिया गोयल ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की थी। उसने लिखा था, “मेरे दिल को पता है, तुम यहीं हो।” उस समय लोगों ने इसे एक दुखी मंगेतर की भावनाएं माना था। लेकिन गिरफ्तारी के बाद यही पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या यह वास्तव में दुख था या फिर हादसे की कहानी को मजबूत करने की कोशिश।

17 करोड़ का पैलेस और दो चार्टर विमान थे तैयार

परिवार के अनुसार, केतन और सिया की शादी नवंबर में होने वाली थी। शादी की तैयारियां बड़े स्तर पर चल रही थीं। बताया गया है कि राजस्थान में करीब 17 करोड़ रुपये की लागत वाला एक भव्य पैलेस बुक (Grand Palace Book) किया गया था। मेहमानों के आने-जाने के लिए दो चार्टर विमान भी तय किए गए थे। दोनों परिवार शादी की तैयारियों में व्यस्त थे और भविष्य के सपने देख रहे थे। लेकिन किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि शादी की खुशियों से पहले परिवार को बेटे की मौत का दुख झेलना पड़ेगा।

फिर उठ रहा है भरोसे और रिश्तों पर सवाल

राजा रघुवंशी हत्याकांड (Raja Raghuvanshi Murder Case) के बाद भी देशभर में रिश्तों और भरोसे को लेकर चर्चा हुई थी। अब केतन अग्रवाल मामले ने एक बार फिर वही बहस छेड़ दी है। लोग पूछ रहे हैं कि यदि किसी रिश्ते में साथ नहीं रहना है, अगर पसंद बदल गई है या कोई दूसरा व्यक्ति जीवन में आ गया है, तो क्या हत्या ही समाधान हो सकता है?

ये भी पढ़ें:  साहिबाबाद में टॉफी फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 4 दमकल गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

Recent Posts