Rule Change From July 2026: जून का महीना लगभग खत्म हो ही गया है और अगला माह जुलाई का शुरू होने में कुछ ही दिन शेष बचे हैं। ऐसे में देशभर के नागरिकों के लिए बेहद जरूरी अपडेट जारी की गई है, ताकि वह समय रहते अपने कामों को निपटा ले। दरअसल, 1 जुलाई 2026 से कई अहम नियम बदलने जा रहे हैं। इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा।
बता दें कि एलपीजी सिलेंडर की कीमतों (LPG Cylinder Prices) में संशोधन, एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) के नए रेट, आधार अपडेट की सुविधा, क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम और कारों की बढ़ती कीमतें जुलाई की शुरुआत से लागू हो सकती हैं। ऐसे में इन बदलावों की जानकारी पहले से होना आपके लिए जरूरी है। यहां पढ़ें हर एक लेटेस्ट अपडेट
जुलाई की पहली तारीख से बदल जाएंगे ये 5 नियम
1. LPG सिलेंडर की कीमतों में हो सकता है बदलाव
हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें (New LPG Cylinder Prices) जारी करती हैं। 1 जुलाई को भी घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial Gas Cylinder) के दामों में संशोधन किया जा सकता है। बीते महीने कमर्शियल 19 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 53.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी, जबकि घरेलू 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम स्थिर रखे गए थे। ऐसे में जुलाई में अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल और गैस बाजार (Gas Market) की स्थिति के आधार पर नई कीमतें तय होगी। अगर इन कीमतों में बदलाव होता है, तो इसका सीधा असर रसोई के बजट पर होगा।
2. ATF की नई कीमतें, हवाई यात्रा हो सकती है महंगी या सस्ती
1 जुलाई से एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में भी संशोधन किया जाएगा। ATF हवाई जहाजों में इस्तेमाल होने वाला ईंधन है और इसकी कीमतों का सीधा असर एयरलाइंस की लागत पर पड़ता है। अगर ATF महंगा होता है तो एयरलाइंस टिकटों के दाम (Airline Ticket Prices) बढ़ा सकती हैं। वहीं कीमतों में कमी आने पर यात्रियों को सस्ती हवाई यात्रा का फायदा मिल सकता है।
3. क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव
1 जुलाई से कई बैंक और साथ ही कार्ड जारी करने वाली कंपनियों के क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव लागू हो सकते हैं। इनमें रिवॉर्ड पॉइंट्स, बिल भुगतान, शुल्क और अन्य सुविधाओं से जुड़े नए नियम शामिल हो सकते हैं। यदि आप नियमित रूप से क्रेडिट कार्ड का उपयोग (Credit Card Usage) करते हैं, तो अपने बैंक या कार्ड कंपनी द्वारा जारी नए नियमों और शर्तों को पहले ही पढ़ लें। इससे अतिरिक्त शुल्क या किसी असुविधा से बचा जा सकेगा।
4. आधार में ईमेल अपडेट करना होगा मुफ्त
आधार कार्ड धारकों के लिए जुलाई से राहत भरी खबर है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार में ईमेल आईडी अपडेट (Email ID Update) करने की सुविधा मुफ्त करने का फैसला किया है। 1 जुलाई से दिसंबर 2026 तक आधार में ईमेल आईडी अपडेट (Email ID Update) कराने पर कोई शुल्क नहीं देना होगा। इससे पहले इस सेवा के लिए 75 रुपये का शुल्क लिया जाता था। जिन लोगों ने अभी तक अपना ईमेल आधार से लिंक नहीं कराया है, वे इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
5. कार खरीदना होगा महंगा
अगर आप नई कार खरीदने की योजना (Plan to Buy a New Car) बना रहे हैं तो जुलाई से पहले फैसला लेना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। कई ऑटोमोबाइल कंपनियों ने 1 जुलाई से अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है।
आम लोगों पर क्या होगा असर?
1 जुलाई से लागू होने वाले इन बदलावों का असर अलग-अलग वर्ग के लोगों पर दिखाई देगा। गैस सिलेंडर की कीमतें (Gas Cylinder Prices) बढ़ने पर घरेलू बजट प्रभावित होगा। हवाई यात्रा करने वालों को ATF के दाम के अनुसार टिकट महंगे या सस्ते मिल सकते हैं। कार खरीदने वालों को अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है। वहीं आधार में मुफ्त ईमेल अपडेट की सुविधा (Free Email Update Service) लोगों को राहत देगी। क्रेडिट कार्ड उपयोगकर्ताओं को भी नए नियमों के अनुसार अपनी वित्तीय योजना बनानी होगी।
ये भी पढ़ें: बाल विवाह रोकने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, अब शादी के कार्ड पर दूल्हा-दुल्हन की जन्मतिथि लिखना अनिवार्य






