Gardan Par Kalapan: गर्दन पर कालापन क्यों होता है? जानें Dark Neck के कारण, लक्षण, इलाज और बचाव

Gardan Par Kalapan: गर्दन का कालापन सिर्फ गंदगी की वजह से होता है

Gardan Par Kalapan: अक्सर आपने देखा होगा कि लेगों की गर्दन पर कालापन दिखाई देते हैं, जो स्क्रब या घरेलू उपाय करने के बाद भी नहीं जाता है। कुछ लोग तो हारकर यह मान लेते हैं कि यह कभी नहीं जाने वाला है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई मामलों में गर्दन का कालापन मैल या सफाई की कमी की वजह से नहीं होता है। विशेषज्ञों का कहना है कि हर बार गर्दन का कालापन शरीर में होने वाली कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का संकेत भी होता है।

डॉक्टर के अनुसार, अगर गर्दन लंबे समय से काली दिखाई दे रही है और सामान्य सफाई के बाद भी ठीक नहीं हो रही है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। क्योंकि कई मामलों में यह Acanthosis Nigricans नामक त्वचा संबंधी बीमारी हो सकती है। इससे जुड़ी हर एक जानकारी यहां विस्तार से जानें…

क्या होता है अकेन्थॉसिस नाइग्रिकन्स?

अकेन्थॉसिस नाइग्रिकन्स (Acanthosis Nigricans) एक ऐसी स्थिति है, जिसमें त्वचा मोटी, खुरदरी और गहरे रंग की दिखाई देने लगती है। यह समस्या सबसे अधिक गर्दन, बगल, कोहनी, घुटनों और शरीर की सिलवटों वाले हिस्सों में देखने को मिलती है। यह कोई संक्रामक बीमारी नहीं है और न ही यह सिर्फ गंदगी के कारण होती है। इसलिए गर्दन को जोर-जोर से रगड़ने या बार-बार स्क्रब करने से इसका इलाज संभव नहीं है।

किन कारणों से गर्दन पर कालापन आता है?

डर्मेटोलॉजिस्ट के मुताबिक, गर्दन काली पड़ने के पीछे कई स्वास्थ्य संबंधी कारण होते हैं, जो कुछ इस प्रकार से हैं।

  • इंसुलिन रेजिस्टेंस
  • प्री-डायबिटीज या डायबिटीज का खतरा
  • पीसीओएस (PCOS)
  • हार्मोनल असंतुलन
  • मोटापा
  • आनुवंशिक (जेनेटिक) कारण
  • कुछ दवाओं का प्रभाव

क्या सिर्फ क्रीम लगाने से ठीक हो जाएगी समस्या?

मिली जानकारी के मुताबिक, गर्दन का कालापन( Gardan Par Kalapan)का इलाज केवल फेयरनेस क्रीम या घरेलू नुस्खों से इस समस्या का स्थायी नहीं होता है। अगर गर्दन का कालापन इंसुलिन रेजिस्टेंस, पीसीओएस या किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या की वजह से है, तो सबसे पहले उसी बीमारी का इलाज जरूरी है। वजन नियंत्रित रखना, संतुलित आहार लेना, नियमित व्यायाम करना और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखना इस समस्या को कम करने में मदद कर सकता है।

क्या डॉक्टर से इलाज कराना जरूरी है?

यदि गर्दन का कालापन (Dark Neck) लगातार बढ़ रहा है या कई महीनों से बना हुआ है, तो त्वचा विशेषज्ञ (डर्मेटोलॉजिस्ट) से सलाह लेना बेहतर रहेगा। डॉक्टर त्वचा की जांच करने के बाद सही कारण का पता लगाते हैं और उसी के अनुसार इलाज की सलाह देते हैं। वहीं, गर्दन के कुछ मामलों में डॉक्टर निम्न उपचार की सलाह दे सकते हैं।

  • केमिकल पील
  • लेजर ट्रीटमेंट
  • मेडिकल स्किन थेरेपी
  • वाओं और लाइफस्टाइल में बदलाव

कौन-कौन से टेस्ट कराना फायदेमंद हो सकता है?

यदि गर्दन का कालापन लंबे समय से बना हुआ है और सामान्य उपायों से ठीक नहीं हो रहा है, तो डॉक्टर कुछ जांच कराने की सलाह दे सकते हैं, जो ऐसे हैं।

  • फास्टिंग ब्लड शुगर टेस्ट
  • फास्टिंग इंसुलिन टेस्ट
  • HbA1c टेस्ट
  • आवश्यकता होने पर हार्मोन प्रोफाइल

इन जांचों से यह पता लगाया जा सकता है कि समस्या केवल त्वचा तक सीमित है या इसके पीछे कोई मेटाबॉलिक या हार्मोनल कारण मौजूद है।

कौन-सी क्रीम मदद कर सकती हैं?

देखा जाए तो कुछ मेडिकल क्रीम त्वचा का कालापन हल्का करने में मदद कर सकती हैं, लेकिन वे मूल कारण का इलाज नहीं करतीं, लेकिन ध्यान रहे कि बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी दवा या क्रीम का लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

  • रेटिनॉइड्स
  • यूरिया क्रीम
  • क्टिक एसिड युक्त क्रीम

रोजाना ऐसे रखें गर्दन की देखभाल 

गर्दन की त्वचा (Neck Skin) को स्वस्थ रखने के लिए कुछ आसान आदतें अपनाना फायदेमंद हो सकता है

  • गर्दन को धीरे-धीरे साफ करें।
  • जरूरत से ज्यादा स्क्रबिंग न करें।
  • ब्लीच या तेज केमिकल वाले उत्पादों से बचें।
  • रोजाना मॉइस्चराइजर लगाएं।
  • धूप में निकलते समय गर्दन पर भी सनस्क्रीन लगाएं।
  • बहुत टाइट या रगड़ पैदा करने वाले कपड़े पहनने से बचें।
  • संतुलित आहार और नियमित व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

ये भी पढ़ें: मानसून ने बढ़ाई रफ्तार, अगले 4 दिन इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Recent Posts