LPG Cylinder New Rules 2026: अगर आप अपने परिवार से दूर किराए के घर में रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। अक्सर देखा गया है कि कुछ लोग पढ़ाई के लिए दूसरे शहर चले जाते हैं या फिर शहर में अपना खुद का एक छोटा-सा कारोबार चलाते हैं, तो ऐसे में इन लोगों के लिए 10 किलो का कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर बेहतर विकल्प साबित होता है।
इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकारी तेल कंपनियां इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) ने हल्के गैस सिलेंडर की उपलब्धता को पहले से अधिक बढ़ा दिया है। बताया जा रहा है कि इन सिलेंडर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सामान्य लोहे के सिलेंडर की तुलना (Cylinder Comparison) में काफी हल्का है और इसमें बची गैस भी बाहर से देखी जा सकती है।
क्या है 10 किलो का कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर?
10 किलो का कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर (10 kg Composite LPG Cylinder) पारंपरिक लोहे के सिलेंडर से अलग होता है। इसे हाई-डेन्सिटी पॉलीथीन (HDPE) और फाइबर ग्लास की मजबूत परतों से तैयार किया जाता है। यही कारण है कि इसका वजन काफी कम होता है और इसे आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है। यह सिलेंडर इंडियन ऑयल में Indane Xtralight, एचपी गैस में HP Gas Ojas और भारत गैस में Bharatgas Lite नाम से उपलब्ध है।
सिर्फ 673 रुपये में मिलेगा सिलेंडर?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली में 10 किलो वाले कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर की कीमत (Price of composite LPG cylinder) करीब 673 रुपये है। मुंबई में इसकी कीमत 672.50 रुपये, जबकि कोलकाता और चेन्नई में यह लगभग 691 रुपये में उपलब्ध है। देखा जाए तो यह कीमत 10 किलो वाले सिलेंडर की है। इसका मतलब आप यह बिल्कुल न समझे कि 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत घटाकर 673 रुपये हो गई है।
कंपोजिट सिलेंडर के बड़े फायदे (Major benefits of Composite Cylinders)
इस नए सिलेंडर (New Cylinders) में कई ऐसी सुविधाएं मिलती हैं, जो इसे पुराने गैस सिलेंडर से इसे अलग बनाती हैं।
- इसका वजन काफी हल्का होता है, इसलिए महिलाएं और बुजुर्ग भी इसे आसानी से उठा सकते हैं।
- सिलेंडर की बॉडी अर्ध-पारदर्शी होती है, जिससे बाहर से ही पता चल जाता है कि कितनी गैस बची है।
- इसमें जंग नहीं लगती, इसलिए फर्श पर लाल निशान भी नहीं पड़ते।
- यह देखने में आधुनिक है और छोटे घरों, फ्लैट और दुकानों के लिए सुविधाजनक माना जाता है।

किसके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है?
10 किलो का कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर (Composite LPG Cylinder) खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो कम गैस की जरूरत रखते हैं।
- छात्र और हॉस्टल में रहने वाले लोग
- किराए के मकान में रहने वाले परिवार
- छोटे कैफे और फूड स्टॉल संचालक
- चाय की दुकान या रेहड़ी-पटरी का कारोबार करने वाले लोग
- कम सदस्यों वाले परिवार
सिक्योरिटी डिपॉजिट कितना देना होगा?
अगर आप पहली बार इंडियन ऑयल का 10 किलो वाला कंपोजिट सिलेंडर लेते हैं, तो इसके लिए करीब 3000 रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट देना पड़ सकता है। अलग-अलग कंपनियों और स्थानों के अनुसार यह राशि बदल सकती है।
बुकिंग कैसे करें?
अगर आप इस सिलेंडर की बुकिंग (Cylinder Booking) करते हैं, तो घबराएं नहीं, आप इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से कर सकते हैं। लेकिन बुकिंग करने से पहले अपने नजदीकी गैस एजेंसी (Gas Agency) से यह जरूर पता कर लेना है कि 10 किलो वाला कंपोजिट सिलेंडर उपलब्ध है या नहीं। वहीं, गैंस बुकिंग के लिए आप कंपनी के मोबाइल ऐप, वेबसाइट, व्हाट्सएप, आईवीआरएस कॉल या सीधे गैस एजेंसी का इस्तेमाल (Use of a Gas Agency) कर सकते हैं।
बुकिंग के प्रमुख तरीके
- IndianOil ONE, HP Pay और Hello BPCL मोबाइल ऐप
- संबंधित कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट
- व्हाट्सएप सेवा
- IVRS या मिस्ड कॉल
- नजदीकी गैस एजेंसी
इन बातों का रखें ध्यान
10 किलो वाला कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) फिलहाल अभी सभी जगहों पर उपलब्ध नहीं है। इसकी उपलब्धता शहर और गैस एजेंसी के स्टॉक पर निर्भर करती है। इसलिए बुकिंग से पहले एजेंसी से जानकारी लेना आपके लिए फायदेमंद है और यह कंपनी के द्वारा जारी की गई जरूरी अपडेट में से एक है।
ये भी पढ़ें: मुंबई-अहमदाबाद रूट पर दौड़ेगी पहली बुलेट ट्रेन, जानें सरकार का पूरा प्लान






