2 August 2026 Rashifal: आज रविवार 2 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिष के लिहाज कई राशियों के लिए शुभ रहने वाला है, लेकिन वही कुछ राशियों को सावधानी बर्तनी होगी। दरअसल, आज के दिन ग्रहों की स्थिति में बदलाव का असर लोगों के जीवन, कामकाज, आर्थिक स्थिति और रिश्तों पर देखने को मिल सकता है। खासतौर पर मंगल का वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करना जरूरी माना जा रहा है। मंगल को साहस, ऊर्जा, आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता का कारक माना जाता है। ऐसे में इस गोचर से कुछ राशियों को नए अवसर मिल सकते हैं।
बता दें कि यह सावन का पवित्र मास चल रहा है, इन दिनों भगवान शिव की पूजा और आराधना (Worship and Adoration of Lord Shiva) करना बेहद शुभ होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए 2 अगस्त 2026 का दिन कैसा रहने वाला है।
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। परिवार में किसी छोटी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। ऐसे में गुस्से के बजाय धैर्य से काम लेना बेहतर रहेगा। पैसों से जुड़े मामलों में किसी अनजान व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा न करें। अटकी हुई प्रॉपर्टी डील को पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। लंबे समय से जिस काम की उम्मीद थी, उसमें सफलता मिल सकती है और धन लाभ के योग बन सकते हैं। संतान की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। हालांकि कानूनी मामलों में किसी तरह की लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है। कारोबार में उतार-चढ़ाव के बीच लाभ मिलने की संभावना है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। मंगल के राशि परिवर्तन का प्रभाव आपके आत्मविश्वास और सक्रियता पर देखने को मिल सकता है। हालांकि आपको अपने आसपास के लोगों को पहचानकर आगे बढ़ना होगा। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा नुकसान पहुंचा सकता है। एक साथ कई काम मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी। सामाजिक या राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है, जिससे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए दिन नई संभावनाएं लेकर आएगा। अचानक लाभ मिलने के योग बन सकते हैं और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। ऑफिस में किसी सहकर्मी से बेवजह विवाद करने से बचें, वरना वरिष्ठ अधिकारी नाराज हो सकते हैं। कारोबार की अटकी हुई योजनाएं आगे बढ़ सकती हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा और मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को आज नए संपर्कों से लाभ मिल सकता है। काम के सिलसिले में भागदौड़ बढ़ेगी, लेकिन जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें। जीवनसाथी का सहयोग रिश्ते को मजबूत करेगा। भाई-बहनों की ओर से अपेक्षित सहयोग कम मिल सकता है। सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आज के दिन कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलने से आपकी स्थिति मजबूत होगी।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अधूरे काम पूरे करने पर ध्यान दें। बॉस के साथ किसी मुद्दे पर मतभेद हो सकता है, इसलिए बातचीत में संयम रखें। पुराने फैसले को लेकर पछतावा हो सकता है। दांत या स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी हो तो लापरवाही न करें। कारोबार में पार्टनरशिप से जुड़ी डील आगे बढ़ सकती है।
तुला राशि
तुला राशि वालों को आज आलस्य छोड़कर अपने काम पर ध्यान देना होगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। किसी मनोकामना के पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। पिता की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। विवाह से जुड़ी अड़चनें दूर होने के संकेत हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को आज सावधानी से काम करने की जरूरत है। जीवनसाथी से बातचीत करते समय शब्दों का ध्यान रखें। विवाद या काम में देरी आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है। दोस्तों के साथ किसी पार्टी या कार्यक्रम की योजना बन सकती है। आज के दिन इन राशि के लोगों को वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। लेन-देन से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती हैं। ऑफिस में जूनियर्स (Juniors at the Office) की मदद लेनी पड़ सकती है। कोई खोई हुई प्रिय वस्तु वापस मिल सकती है। प्रेम संबंधों में साथी की बातों को समझने की कोशिश करें। निवेश करते समय जल्दबाजी से बचें।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज समझदारी से निर्णय लेने का दिन है। खर्च के साथ बचत पर भी ध्यान देना जरूरी होगा। घर में मेहमान का आगमन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ चल रहा विवाद बातचीत से खत्म हो सकता है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विदेश से कारोबार करने वालों के लिए दिन शुभ रह सकता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर हो सकती है। काम में बाधाएं आने पर धैर्य रखें और बिना सोचे कोई बड़ा फैसला न लें। आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए नई योजना बनाने का समय है। यात्रा की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें।
मीन राशि
मीन राशि वालों को आज हर काम सोच-समझकर करना चाहिए। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। परिवार में पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद बातचीत के जरिए सुलझ सकता है। किसी से किया वादा समय पर पूरा करें। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़े नेताओं से मुलाकात का अवसर मिल सकता है। घर में पूजा-पाठ का आयोजन होने से सकारात्मक माहौल बनेगा।
Disclaimer: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है।
ये भी पढ़ें: राम मंदिर दर्शन पास के नियम में हुआ बड़ा बदले, अब सिर्फ 3 अधिकृत आईडी से बनेंगे VIP पास






