E20 Petrol Policy: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- ‘दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली है’ शेयर किया Video

E20 पेट्रोल के मुद्दे पर राहुल गांधी ने शेयर किया वीडियो

E20 Petrol Policy: पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा बढ़ाने पर भारत में हर दिन एक नई राजनीतिक बहस छिड़ रही है। ऐसे में विपक्ष नेता राहुल गांधी लोकसभा में हंगामा भी कर रहे है। दरअसल, आज राहुल गांधी ने लोकसभा में E20 पेट्रोल पॉलिसी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। ये ही नहीं उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह एक कार का पेट्रोल टैंक खोलकर E20 पेट्रोल से जुड़ी अपनी चिंताओं के बारे में लोगों को अवगत करवा रहे हैं।

बता दें कि आज राहुल गांधी ने मोदी सरकार (Modi Government) पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि इस मामले में ‘दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली है।’

राहुल गांधी X पर वीडियो शेयर किया

E20 पेट्रोल के मुद्दे को गंभीर बताते हुए राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि यह कोई छोटा मामला नहीं है, बल्कि बहुत बड़ा मुद्दा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा बढ़ाए जाने का असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया है कि इससे कई लोगों की कार और स्कूटर पर बुरा असर देखने को मिल रहा है, जिसके कारण से जनता को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

E20 पेट्रोल को लेकर राहुल गांधी ने क्या कहा?

वीडियो में यह साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि राहुल गांधी एक कार के पेट्रोल टैंक के पास खड़े हैं और वह लोगों को समझाते हुए कहते हैं कि E20 पेट्रोल का मामला केवल पेट्रोल या गाड़ी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका सीधा संबंध आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी और उसकी जेब पर पड़ रहा है।

वहीं, राहुल गांधी ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए सरकार पर सवाल उठाते हुए और कहा कि अगर पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा बढ़ाई जा रही है तो इससे आम जनता को क्या फायदा मिल रहा है, इसका साफ तौर पर जवाब दिया जाना चाहिए। इसके अलावा, उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि पेट्रोल को लेकर किया गया यह बदलाव लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ को हर दिन बड़ा रहा है।

कांग्रेस नेता ने यह भी कहा है कि E20 पेट्रोल को लेकर सरकार की नीति के साथ देश में भ्रष्टाचार से जुड़े कई अहम मुद्दे हैं और ऐसे में यह तय करना भी अब मुश्किल होता जा रहा है कि किस मुद्दे को पहले उठाया जाए। उन्होंने कहा कि E20 का मामला भी बेहद गंभीर है और वह इसे बड़े स्तर पर उठाएंगे।

‘पूरी दाल ही काली है’ वाले बयान से बढ़ी सियासी गर्मी

आज E20 पेट्रोल को लेकर राहुल गांधी का हैरान कर देने वाला बयान ने पूरी राजनीति में एक भूचाल सा ला दिया है। दरअसल, उन्होंने कहा कि ‘दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली है’ इस बयान के आने के बाद चर्चा काफी अधिक तेज हो गई है। अपने इस बयान के माध्यम से उन्होंने सरकार की पेट्रोल-एथेनॉल नीति (Petrol-Ethanol Policy) पर कई तरह के गंभीर सवाल खड़े कर उन्हें घेर लिया है। ऐसे में राहुल गांधी का साफ तौर पर कहना है कि इस मुद्दे पर जनता को यह जानने का पूरा-पूरा अधिकार है कि E20 पेट्रोल से उसे वास्तविक फायदा क्या मिल रहा है। उन्होंने सरकार से इस नीति को लेकर स्पष्ट जवाब देने की मांग की है।

E20 पेट्रोल पर सरकार की नीति

बताया जा रहा है कि E20 पेट्रोल को लेकर मोदी सरकार की नीति का उद्देश्य भारत में बढ़ते प्रदूषण को कम करना और पेट्रोल के लिए कच्चे तेल के आयात पर देश की निर्भरता को कम करना है। एथेनॉल को पेट्रोल में मिलाने से घरेलू स्तर पर तैयार होने वाले ईंधन के इस्तेमाल को बढ़ावा मिलेगा, जिससे देश आत्मनिर्भर बनेगा।

क्या है E20 पेट्रोल? (What is E20 petrol?)

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि E20 पेट्रोल एक ऐसा ईंधन है, जिसमें पेट्रोल के साथ करीब 20 प्रतिशत तक एथेनॉल मिलाया जाता है। यह तेल मुख्य रूप से कृषि उत्पादों से तैयार किया जाता है। भारत में पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की नीति का उद्देश्य पेट्रोलियम उत्पादों के आयात पर निर्भरता कम करना, घरेलू स्तर पर एथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा देना और प्रदूषण को कम करना है।

वहीं, देखा् जाए तो पिछले कुछ समय से देश के विभिन्न हिस्सों में E20 पेट्रोल को लेकर वाहन मालिकों और विपक्षी दलों की ओर से लगातार गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। उनका दावा है कि ज्यादा एथेनॉल मिश्रण का असर खासकर पुरानी गाड़ियों के इंजन और माइलेज पर पड़ रहा है। साथ ही कुछ वाहन चालकों का यह भी कहना है कि E20 पेट्रोल के इस्तेमाल करने से उनकी गाड़ियों का माइलेज काफी हद तक कम हो गया है।

इसी वजह के चलते E20 पेट्रोल अब केवल ईंधन से जुड़ा मुद्दा नहीं रह गया है, बल्कि यह राजनीतिक बहस का भी हिस्सा बन गया है। राहुल गांधी के द्वारा शेयर किए गए आज एक वीडियो के बाद इस मुद्दे पर सरकार और विपक्ष के बीच बयानबाजी और तेज हो गई है।

ये भी पढ़ें:  टैक्स विधेयक पास होने से FDI, नौकरी और UPI चार्ज के नियमों में होगा बदलाव, जानें लोगों पर क्या होगा असर

Recent Posts