ChatGPT for Teens: बच्चों के लिए नया AI मोड लॉन्च, जानें खास सेफ्टी फीचर्स और पेरेंटल कंट्रोल कैसे करेगा काम

ChatGPT for Teens: बच्चों के लिए नया AI मोड लॉन्च

ChatGPT for Teens: जैसे की आप जानते हैं, आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) देशभर में इस्तेमाल किया जा रहा है। फिर चाहें बच्चे हो या बूढ़े, यह खास फीचर सभी उम्र के लोगों के लिए बहुत ही आसान और हर एक सवाल के जवाब का जरिया बन चूका है। ऐसे में AI प्लेटफॉर्म पर बच्चों की सुरक्षा एक बड़ी चिंता बन गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए OpenAI ने 13 से 17 साल के यूजर्स के लिए ChatGPT for Teens लॉन्च किया है। इस नए अनुभव में उम्र के हिसाब से सुरक्षा व्यवस्था, पैरेंटल कंट्रोल और कई खास फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं यहां विस्तार से खबर को लकर पूरी जानकारी

बच्चों को संवेदनशील कंटेंट से बचाएगा ChatGPT (ChatGPT Will Protect Teens Sensitive Content)

ChatGPT for Teens 13 से 17 साल के बच्चों के लिए संवेदनशील कंटेंट से बचाने में पूरी साफ्टी रखेगा। जिसमें डिफॉल्ट रूप से एक्टिव रहेंगी। बता दें इसका मुख्य उद्देश्य ऐसे कंटेंट और जवाबों से बच्चों को दूर रखना है, जो उनकी उम्र के लिए सही नहीं होते हैं या उनकी सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं। इसीलिए लिए OpenAI ने किशोर यूजर्स के लिए यह बेहतर प्लेटफॉर्म क्रिएट (Create) किया है।

माता-पिता नहीं पढ़ सकेंगे बच्चों की पूरी चैट

आपकी जानकारी के लिए बता दें पैरेंटल कंट्रोल का मतलब यह नहीं है कि माता-पिता अपने बच्चे की हर चैट को पढ़ पाएंगे। OpenAI का कहना है पैरेंट्स को बच्चों की पूरी चैट का सीधा एक्सेस या लगातार रियल-टाइम पर नहीं मिलेगी।

ऐसे में अगर किसी गंभीर सुरक्षा स्थिति का पता चलता है तो सीमित जानकारी के आधार पर माता-पिता को सुरक्षा से जुड़ा नोटिफिकेशन (Notification) मिल सकता है। बता दें इसका मकसद बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखना है।

पढ़ाई में भी मदद करेगा ChatGPT

ChatGPT for Teens यह केवल कंटेंट को क्रिएट करने तक को लकर नहीं बनाया गया है, बल्कि OpenAI बच्चों के लिए AI को पढ़ाई, सीखने और क्रिएटिव काम में उपयोगी बनाने पर भी जोर दे रहा है। साथ ही, इसमें Study Mode खास तौर पर महत्वपूर्ण है। माता-पिता चाहें तो इसे बच्चे के अकाउंट में डिफॉल्ट रूप से लागू कर सकते हैं। इससे पढ़ाई से जुड़ी नई चैट ज्यादा गाइडेड तरीके से शुरू हो सकती है और AI केवल सीधा जवाब देने के बजाय सीखने की प्रक्रिया में मदद कर सकता है।

जानें खास सेफ्टी फीचर्स और पेरेंटल कंट्रोल कैसे करेगा काम
                                                                                 जानें खास सेफ्टी फीचर्स और पेरेंटल कंट्रोल कैसे करेगा काम

18 साल की उम्र के बाद क्या बदलेगा?

ऐसे में जब किसी टीन यूजर की उम्र 18 साल हो जाती है, तो वह Teen Experience से बाहर हो जाएगा। इसके बाद किशोरों के लिए लगाए गए अतिरिक्त सुरक्षा प्रतिबंध हट जाएंगे और यूजर को वयस्कों के लिए उपलब्ध सामान्य सेटिंग्स और फीचर्स का एक्सेस मिलने लगेगा।

ChatGPT for Teens क्यों है खास?

जानकारी के लिए बता दें OpenAI का यह अहम कदम ऐसे समय में आया है जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल पढ़ाई, जानकारी हासिल करने, कंटेंट बनाने और रोजमर्रा के कामों में तेजी से बढ़ रहा है। जिसमें किशोरों को AI का सुरक्षित और उम्र के अनुरूप अनुभव देने के लिए संवेदनशील कंटेंट पर रोक, पैरेंटल कंट्रोल और पढ़ाई से जुड़े फीचर्स को एक साथ लाया गया है।

ये भी पढ़ें: JJ Crowns Magazine August 2026: केरल के प्रतिष्ठित लेखक की साहित्यिक यात्रा को जेजे क्राउन्स मैगज़ीन ने दिया सम्मान, पढ़ं पूरी खबर

Recent Posts