Hero Vida VX2 Plus: हीरो का 187 KM की रेंज के साथ शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कीमत और फीचर्स

Hero Vida VX2 Plus 4.4kWh बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर

Hero Vida Electric Scooter:  भारत में इलेक्ट्रिक वाहन की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। कंपनियों के द्वारा भी इसी क्रम में अपने मॉडलों को तैयार किया जा रहा है, जो ग्राहकों को पसंद के साथ-साथ उनके लिए किफायती भी हो। इसी क्रम में इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में हीरो मोटोकॉर्प ने अपने एक बेहतरीन मॉडल मार्केट में पेश किया है, जो अपने सेगमेंट में कई खास टू-व्हीलर को ट्रक्कर देता है। दरअसल, जिसकी हम बात कर रहे हैं, वह इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड Vida है, जिसने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

बता दें कि Hero Vida ने भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में नया Vida VX2 Plus वेरिएंट ग्राहकों के दिलों पर राज कर रहा है। ऐसे में आइए इस शानदार स्कूटर के बारे में यहां विस्तार से जानते हैं।

Vida VX2 Plus की एक्स-शोरूम कीमत

हीरो कंपनी (Hero Company) ने इस नए मॉडल में बड़ा 4.4kWh बैटरी पैक दिया है, जिसकी मदद से स्कूटर की रेंज पहले के मुकाबले काफी बढ़ गई है। खास बात यह है कि ज्यादा बैटरी क्षमता के बावजूद स्कूटर के पावरट्रेन और परफॉर्मेंस में बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। Vida VX2 Plus एक बार फुल चार्ज होने पर 187 किलोमीटर तक की IDC रेंज देता है।

वहीं, इस इलेक्ट्रिक वेरिएंट स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत ₹1,43,990 रखी गई है। कंपनी ने इसे ऐसे ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया है, जो इलेक्ट्रिक स्कूटर में ज्यादा रेंज चाहते हैं और बार-बार चार्जिंग की परेशानी से बचना चाहते हैं।

4.4kWh की बड़ी बैटरी और 187 KM तक रेंज

Vida VX2 Plus की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें दो रिमूवेबल बैटरी पैक दिए गए हैं। दोनों बैटरी की क्षमता 2.2kWh है और इन्हें मिलाकर कुल बैटरी क्षमता 4.4kWh हो जाती है। कंपनी के अनुसार, यह बैटरी स्कूटर को एक बार फुल चार्ज करने पर 187 किलोमीटर तक की IDC रेंज आसानी से दे सकती है।

देखा जाए तो इसमें रिमूवेबल बैटरी होने का फायदा यह है कि यूजर बैटरी को स्कूटर से निकालकर अलग जगह पर भी आराम से चार्ज कर सकते हैं। जिन भी लोगों को घर में  या फिर या पार्किंग में स्कूटर तक आसानी से चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं होती है, तो ऐसे ग्राहकों के लिए यह सुविधा काफी उपयोगी साबित होती है।

1kW पोर्टेबल चार्जर के साथ चार्जिंग

नए Vida VX2 Plus के साथ कंपनी 1kW का पोर्टेबल चार्जर दे रही है। कंपनी के मुताबिक यह चार्जर पुराने 3.4kWh वेरिएंट के साथ मिलने वाले चार्जर की तुलना में ज्यादा पावरफुल है। इस चार्जर से स्कूटर की बैटरी को 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज करने में करीब 5 घंटे 8 मिनट लगते हैं। अगर ग्राहक DC फास्ट चार्जिंग का इस्तेमाल करता है तो चार्जिंग 100 प्रतिशत तक चार्ज करने में करीब 2 घंटे 30 मिनट का समय लगता है।

6kW मोटर और 90kmph की टॉप स्पीड

नए Vida VX2 Plus में 6kW की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। यह मोटर 26Nm का टॉर्क पैदा करती है। कंपनी का दावा है कि स्कूटर की अधिकतम स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसी वजह से आप इसे रोजाना इस्तेमाल के लिए सबसे अच्छा विकल्प है।

स्कूटर में तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं, जिनमें Eco, Ride और Sport हैं। आप अपनी जरूरत के हिसाब से किसी भी मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा स्कूटर में Boost फंक्शन भी मिलता है। इसका इस्तेमाल ओवरटेकिंग के दौरान थोड़े समय के लिए अतिरिक्त परफॉर्मेंस पाने के लिए किया जा सकता है।

स्मार्ट फीचर्स से लैस है Vida VX2 Plus

वहीं, अगर हम इसके फीचर्स की बात करें तो नए Vida VX2 Plus में 4.3 इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है। इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी की सुविधा भी मिलती है। इसके साथ ही स्कूटर में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन भी दिया गया है, जिससे राइडर को रास्ता देखने के लिए बार-बार स्मार्टफोन निकालने की जरूरत नहीं पड़ती।

ये भी पढ़ें:  ‘जिस देश से बाबर आया, वहीं से मिला पीएम मोदी को पुरस्कार…’, BJP और RSS पर ओवैसी ने साधा निशाना

Recent Posts