Homemade Makhan Recipe: घर पर शुद्ध माखन, सिर्फ देसी घी और बर्फ से तैयार होगी रेसिपी, जानें टिप्स

घर पर शुद्ध माखन बनाने की विधि

Homemade Makhan Recipe: भागवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाना शुभ माना जाता है। क्योंकि बाल गोपाल को माखन बेहद प्रिय माना जाता है। यही वजह है कि जन्माष्टमी के शुभ दिन घरों में कान्हा के लिए खास तौर पर माखन को तैयार करने की परंपरा है। अगर आप भी इस बार बाजार से मक्खन खरीदने के बजाय घर पर कुछ अलग तरीके से शुद्ध माखन बनाना (Making Pure Butter) की विचार कर रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए है। दरअसल, आज हम आपने इस आर्टिकल में शुद्ध और सफेद माखन बनाने की आसान तरीका लेकर आए हैं, जिससे आप कम बजट में घर पर ही माखन (Makhan) बना सकते हैं।

माखन बनाने के लिए जरूरी बातें ध्यान रखें

घर पर माखन बनाने के लिए दूध की मलाई (Milk Cream) को कई दिनों तक आपको जमा करना होगा। इसके बाद उसे फेंटकर मक्खन निकालें। लेकिन इस तरीके में आपका काफी समय बर्बाद हो जाता है। वहीं, अगर आप दूसरा तरीका अपनाते हैं, तो जल्द माखन निकाल सकते हैं। इसके लिए आपके पास पहले से देसी घी होना जरूरी है, ताकि आप उससे माखन जैसा मुलायम और सफेद मिश्रण तैयार कर पाएं। इसके लिए आपको देसी घी (Desi Ghee)  के साथ बर्फ और थोड़ा ठंडा पानी चाहिए।

 देसी घी से माखन बनाने के लिए क्या चाहिए?

इस रेसिपी के लिए आपको नीचे दिए गए सामाग्री को तैयार रखना होगा।

  • 1 कप शुद्ध देसी घी
  • करीब 5 से 6 बर्फ के टुकड़े
  • आधा कप ठंडा पानी
  • 2 से 3 बड़े चम्मच बारीक कुटी मिश्री
  • एक-दो तुलसी के पत्ते भी रखें।

ध्यान रखें कि देसी घी (Desi Ghee) बहुत ज्यादा गर्म या पूरी तरह पिघला हुआ नहीं होना चाहिए। इसे कमरे के तापमान पर रखना बेहतर रहेगा।

सबसे पहले घी में डालें बर्फ

  • सबसे पहले एक चौड़ा और गहरा बर्तन लें।
  • इसमें कमरे के तापमान पर रखा हुआ देसी घी डालें।
  • अब इसमें 5 से 6 बर्फ के टुकड़े डाल दें।
  • इसके बाद साफ हाथों या हैंड व्हिस्क (Hand Whisk) की मदद से घी और बर्फ को अच्छी तरह फेंटना शुरू करें।
  • घी को लगातार और तेज गति से फेंटने पर इसका टेक्सचर धीरे-धीरे बदलने लगेगा।
  • शुरुआत में यह पीले रंग का और चिकना दिखाई देगा, लेकिन कुछ देर फेंटने के बाद इसका रंग हल्का पड़ने लगेगा।

कुछ ही देर में दिखेगा टेक्सचर में बदलाव

लगातार फेंटने पर घी में क्रीमी और फूला हुआ टेक्सचर दिखाई देने लगेगा। लेकिन ध्यान रहे कि सिर्फ घी और बर्फ से बनने वाला मिश्रण पारंपरिक दूध की मलाई (Milk Cream) से निकले मक्खन जैसा वास्तविक मक्खन नहीं होता है। यह मुख्य रूप से घी का ठंडा और फेंटा हुआ रूप होता है।

वहीं, अगर मिश्रण में बर्फ या पानी रह गया है, तो उसे अलग कर दें। इसके बाद इसे कुछ देर ठंडा करके इस्तेमाल किया जा सकता है।

अब डालें मिश्री और तुलसी

जब मिश्रण पूरी तरह से तैयार हो जाए तो इसे साफ कटोरी या छोटी मटकी में निकालें। इसमें बारीक कुटी हुई धागे वाली मिश्री डालें। भोग के लिए ऊपर से तुलसी का पत्ता रख सकते हैं। इस तरह से आप जन्माष्टमी (Janmashtami ) के मौके पर बाल गोपाल के लिए माखन-मिश्री (Makhan-Mishri) का भोग तैयार कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, जानें कौन थे महाराज जी और दुनियाभर में कैसे हुई चर्चा

Recent Posts