ICC Heavy Fine Pakistan: पाकिस्तान पर लगा 50% मैच फीस का जुर्माना, WTC पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा नुकसान

ICC Heavy Fine Pakistan

ICC Heavy Fine Pakistan: इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए मुश्किलें दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। दरअसल, इंग्लैंड के द्वारा तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है। इस शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की पॉइंट्स टेबल में भी बड़ा नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पाकिस्तान की टीम पर स्लो ओवर रेट की कड़ी कार्रवाई भी शुरू कर दी है, जिसके तहत पाकिस्तान को भारी जुर्माने का भुगतान करना होगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान की टीम पर एजबेस्टन टेस्ट के दौरान निर्धारित समय में पूरे ओवर नहीं करने के कारण भारी जुर्माना लगा है, जिसके तहत उनके WTC 2025-27 चक्र से 11 अंक भी काट लिए गए हैं।

पाक की 50 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना

मिली जानकारी के अनुसार, ICC ने पाकिस्तान की टीम पर एजबेस्टन टेस्ट में पूरे ओवर नहीं करने के चलते उनके ऊपर करीब 50 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही टीम के WTC 2025-27 चक्र से उनके 11 अंक भी काट लिए हैं। इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान के WTC खाते में सिर्फ 5 अंक रह गए हैं।

एजबेस्टन टेस्ट में स्लो ओवर रेट पड़ा भारी

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला गया तीसरा टेस्ट एजबेस्टन (3rd Test at Edgbaston) में हुआ था। इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम निर्धारित समय में अपने ओवर पूरे नहीं कर पाई। देखा जाए तो टीम 11 ओवर पीछे रह गई थी। इसी वजह से ICC ने पाकिस्तान के खिलाफ स्लो ओवर रेट (Slow Over Rate) के नियम के तहत सख्त कार्रवाई की है।

वहीं, मैच रेफरी रंजन मदुगाले ने ऑन-फील्ड अंपायर (On-Field Umpire) और थर्ड अंपायर की रिपोर्ट के आधार पर पाकिस्तान की टीम दोषी पाई गई है। इसके बाद टीम पर आर्थिक जुर्माने के साथ WTC पॉइंट्स को भी काट लिया गया है।

ICC के कोड ऑफ कंडक्ट के मुताबिक, निर्धारित समय से कम ओवर फेंकने पर प्रत्येक ओवर के लिए मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। हालांकि, इस मामले में अधिकतम जुर्माना 50 प्रतिशत मैच फीस लगा है। पाकिस्तान 11 ओवर पीछे था, इसलिए उस पर अधिकतम 50 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया।

WTC पॉइंट्स में भी हुई बड़ी कटौती

पाकिस्तान को सिर्फ आर्थिक नुकसान ही नहीं हुआ, बल्कि इसका सीधा असर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) की पॉइंट्स टेबल पर भी देखने को मिला है। WTC के नियमों के तहत निर्धारित समय में ओवर पूरे नहीं करने पर प्रत्येक ओवर के लिए एक अंक काटा जाता है। चूंकि पाकिस्तान की टीम 11 ओवर पीछे थी, इसलिए ICC के द्वारा उसके 11 WTC अंक काट लिए गए है। इस कटौती के बाद पाकिस्तान के पास WTC 2025-27 चक्र में सिर्फ 5 अंक ही शेष हैं। इससे टीम की स्थिति पॉइंट्स टेबल (Points Table) में और भी अधिक कमजोर हो गई है।

देखा जाए तो इस समय पाकिस्तान को दोहरा झटका का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि एक तरफ टीम को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार गया है और दूसरी तरफ स्लो ओवर रेट की वजह से ICC ने भी सजा सुना दी।

इंग्लैंड ने 3-0 से जीती टेस्ट सीरीज

  • इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) में मेजबान टीम पूरी तरह से हावी बनी रही है। इंग्लैंड ने तीनों मुकाबलों में अपनी शानदार जीत दर्ज की और सीरीज पर 3-0 से कब्जा किया।
  • पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को एक पारी और 103 रन से हराया। इसके बाद लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 194 रन से हराया।
  • सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट में भी पाकिस्तान की टीम जीत दर्ज नहीं पाई और फिर एजबेस्टन में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर सीरीज में क्लीन स्वीप को पूरा किया।
  • ऐसे में अब पाकिस्तान की टीम के सामने WTC अभियान में वापसी की सबसे बड़ी चुनौती बनकर खड़ी है। टीम को अब आगे के मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन के साथ-साथ स्लो ओवर रेट जैसी गलतियों से भी अपने आप को बचाएं रखना होगा।

ये भी पढ़ें:  एकमुश्त निवेश पर हर महीने होगी ₹9,250 की कमाई, जानें पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम का पूरा गणित

Recent Posts