SBI Stree Shakti Scheme: महिलाओं के लिए खुशखबरी! बिजनेस शुरू करने के लिए मिलेंगे 2 करोड़ रुपए, जानें योजना की पूरी डिटेल

महिलाओं के लिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने एक नई योजना की शुरुआत की

SBI Stree Shakti Scheme: अगर आप हाल-फिलहाल में अपना खुद का बिजनेस शुरू करने का विचार कर रहे हैं, लेकिन आपके पास प्राप्त पैसे नहीं है, तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, अब भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के द्वारा अपना कारोबार शुरू करने के लिए लोन दे रही है। इसके लिए SBI ने एक योजना भी शुरू की है, जिसका नाम ‘स्त्री शक्ति योजना’ है। जैसा इस स्कीम का नाम है, वैसे ही यह काम करती है। कहने का मतलब है कि यह योजना सिर्फ देश की महिलाओं के लिए ही शुरू की गई है।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की स्त्री शक्ति योजना में महिला उद्यमियों को कारोबार की जरूरत के अनुसार लोन की सुविधा दी जाती है। बैंक की इस योजना के तहत पात्र खास बात यह है कि इसमें महिला को लोन की राशि पर ब्याज दर कम भी मिल हो सकता है।

SBI की स्त्री शक्ति योजना का मुख्य उद्देश्य

SBI की स्त्री शक्ति योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके लिए ही बैंक के द्वारा उन्हें वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। इसके तहत मैन्युफैक्चरिंग, ट्रेडिंग और सर्विस सेक्टर से जुड़े कई तरह के कारोबार के लिए वित्तीय मदद में काफी हद तक सहायता मिलती है।

2 करोड़ रुपये तक के लोन पर ब्याज में छूट

SBI Stree Shakti Scheme की सबसे खास बात है कि इसमें देश की महिलाओं को कम ब्याज पर लोन मिल जाता है। मिली जानकारी के अनुसार, पात्र महिला उद्यमियों को 2 करोड़ रुपये तक के लोन पर ब्याज दर में 0.50 प्रतिशत तक की विशेष छूट मिलती है। हालांकि, वास्तविक ब्याज दर आवेदक की प्रोफाइल, कारोबार, लोन की राशि और बैंक के लागू नियमों के आधार पर तय होगी।

इस योजना के तहत जरूरत के अनुसार, टर्म लोन (Term Loan) और वर्किंग कैपिटल जैसी वित्तीय सुविधाओं का इस्तेमाल महिला कारोबार की जरूरतों के लिए सबसे अहम साबित होता है। इससे नई महिला उद्यमियों को बिजनेस शुरू करने और मौजूदा कारोबार को विस्तार देने में मदद मिलती है।

इन कारोबार के लिए मिल सकती है मदद

स्त्री शक्ति योजना (Stree Shakti Yojana) के तहत अलग-अलग प्रकार के व्यवसायों के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध हो सकती है। इसमें मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, ट्रेडिंग बिजनेस और सर्विस सेक्टर से जुड़े कारोबार शामिल हैं। इसके अलावा फूड कैटरिंग, टिफिन सर्विस, रेस्टोरेंट, ब्यूटी पार्लर, स्पा और कॉस्मेटिक्स जैसे व्यवसायों के लिए भी बैंक की अलग-अलग बिजनेस स्कीम्स (Business Schemes 2026) मददगार साबित होती है।

वहीं, फूड से जुड़े कारोबार के लिए अन्नपूर्णा योजना (Annapurna Scheme) और ब्यूटी पार्लर, स्पा या कॉस्मेटिक्स कारोबार से जुड़ी महिलाओं के लिए श्रृंगार योजना (Shringar Yojana) जैसी विशेष सुविधाएं SBI की बिजनेस फाइनेंस योजनाओं (SBI’s Business Finance Schemes) में देखने को मिल जाती है।

लोन चुकाने के लिए मिल सकता है लंबा समय

यह भी बताया जा रहा है कि बिजनेस लोन (Business Loan) लेने के बाद महिलाओं को उसे चुकाने के लिए तय अवधि मिलती है। टर्म लोन के मामले में पात्रता और योजना के अनुसार लंबी रीपेमेंट अवधि उपलब्ध होती है। इससे कारोबारी को एक साथ बड़ी राशि चुकाने के बजाय किस्तों में लोन वापस करने की सुविधा मिलती है।

इसके अलावा, कुछ पात्र मामलों में CGTMSE के तहत क्रेडिट गारंटी सुविधा (Credit Guarantee Facility) भी दी जाती है। वहीं, कुछ परिस्थितियों में तय सीमा तक बिना अतिरिक्त संपत्ति गिरवी रखे लोन की सुविधा उपलब्ध हो सकती है, लेकिन ध्यान रहे कि यह सुविधा पात्रता और बैंक के नियमों पर निर्भर करती है।

लोन के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?

एसबीआई बिजनेस लोन (SBI Business Loan) के लिए आवेदन करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जो बैंक के द्वारा पूछी जा सकती है। बैंक आवेदक से पहचान और कारोबार से जुड़े दस्तावेज मांग सकता है।

योजना के लिए जरूरी कागजात

PAN कार्ड, पहचान प्रमाण, निवास प्रमाण, बिजनेस या प्रोजेक्ट रिपोर्ट, बैंक स्टेटमेंट, आयकर रिटर्न (ITR) और वित्तीय रिकॉर्ड जैसे दस्तावेज जरूरी है। दस्तावेजों की वास्तविक सूची लोन के प्रकार और आवेदक की प्रोफाइल के आधार पर अलग हो सकती है।

स्त्री शक्ति योजना में कैसे करें आवेदन? (How to Apply for the Stree Shakti Yojana?)

स्त्री शक्ति योजना का लाभ उठाने के लिए महिला उद्यमी को SBI की आधिकारिक वेबसाइट या फिर अपनी  नजदीकी SBI शाखा से संपर्क करना होगा। जहां वह इस योजना की बिजनेस लोन के बारे में जानकारी के साथ आसानी से आवेदन कर सकती हैं। आवेदन से पहले अपनी प्रोजेक्ट रिपोर्ट, अनुमानित लागत, बिजनेस प्लान और जरूरी वित्तीय दस्तावेज तैयार रखना जरूरी है।

ध्यान रखें कि लोन की मंजूरी, राशि, ब्याज दर, मार्जिन, गारंटी और अन्य शर्तें बैंक की पात्रता जांच और लागू नियमों के आधार पर ही तय होगी। इसलिए आपको आवेदन करने से पहले SBI से योजना से जुड़ी मौजूदा शर्तों और पात्रता की पुष्टि जरूर कर लेनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:  हिन्दी के विकास के साथ मजबूत होंगी सभी भारतीय भाषाएं: प्रो. अंजू श्रीवास्तव

Recent Posts