Hanuman Ansh Box Office Collection: ‘हनुमान अंश’ इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों के द्वारा सबसे अधिक पसंद की जा रही है। यह फिल्म विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी है, जिसे बहुत ही कम बजट में तैयार किया गया था, लेकिन कम बजट के बावजूद भी फिल्म ने करोड़ों की कमाई करके कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
फिल्म की कहानी और निर्देशन को दर्शकों की ओर से हर दिन अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। खास बात यह है कि फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी (Director Vishal Chaturvedi) ने फिल्म से शुरुआत में कोई फीस नहीं ली थी। लेकिन अब बताया जा रहा है कि उन्हें करीब 50 करोड़ दिए जा रहे हैं।
2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने कमाए 300 करोड़ से ज्यादा
जैसा कि आप जानते हैं कि ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) को बेहद कम बजट में तैयार किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को बनाने में करीब 2 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। इसके बावजूद फिल्म ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर लोगों का बहुत ही अच्छा प्रदर्शन मिल रहा है। सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने अब तक करीब 338.41 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। वहीं, फिल्म का नेट कलेक्शन करीब 286.55 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। फिल्म की कमाई ने इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ-साथ दर्शकों को भी हैरान कर दिया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म को 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। रिलीज के दिन कुछ खास कलेक्शन नहीं हुआ, लेकिन बाद में कलेक्शन में तेजी देखने को मिली और देखते ही देखते यह कम बजट में बड़ी कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई।
डायरेक्टर ने नहीं ली थी कोई फीस
‘हनुमान अंश’ की सफलता के बीच फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी की फीस को लेकर भी चर्चा तेज से खबरों की सुर्खियां बनी हुई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने फिल्म बनाते समय किसी तरह की डायरेक्शन फीस (Direction fee) नहीं ली थी।
मिली जानकारी के अनुसार, विशाल चतुर्वेदी (Vishal Chaturvedi) ने दैनिक जागरण से बातचीत के दौरान फिल्म को लेकर कई बातें साझा की थीं। उन्होंने कहा कि फिल्म बनाते समय उन्हें भरोसा था कि यह दर्शकों को पसंद आएगी और लंबे समय तक लोगों को याद रहेगी। अब फिल्म की इस बेहतरीन कमाई के बाद डायरेक्टर की कमाई को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।
क्या विशाल चतुर्वेदी को मिलेंगे 50 करोड़ रुपये?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की सफलता के बाद विशाल चतुर्वेदी को करीब 50 करोड़ रुपये मिलने की बात सामने आ रही है। हालांकि, यह रकम उनकी पहले से तय डायरेक्शन फीस के तौर पर नहीं है, बल्कि फिल्म से होने वाली कमाई और मुनाफे से जुड़ी बताई जा रही है। यह फिल्म तीन प्रोड्यूसर्स ने मिलकर बनाई है। प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में बताया था कि उन्होंने फिल्म के बजट का करीब एक-तिहाई हिस्सा लगाया था।
4 हिस्सों में बंटेगी फिल्म की कमाई
अनुप्रिया नागर के मुताबिक, फिल्म की कमाई को चार हिस्सों में बांटा गया है। इसमें एक हिस्सा उन्हें मिलेगा, जबकि बाकी मुनाफा दो अन्य प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर के बीच बांटा जाएगा। हालांकि, कमाई का अंतिम बंटवारा सीधे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Box Office Collection) के आधार पर नहीं होगा। सबसे पहले डिस्ट्रीब्यूटर का हिस्सा निकाला जाएगा। इसके बाद फिल्म से जुड़े अन्य खर्च और टैक्स (Tax) आदि का भुगतान किया जाएगा। इन सभी कटौतियों के बाद बचने वाली रकम के आधार पर हिस्सेदारी तय होगी।
यही वजह है कि विशाल चतुर्वेदी (Vishal Chaturvedi) को 50 करोड़ रुपये मिलने की खबर को फिलहाल फिल्म की कमाई के बंटवारे से जुड़ी रिपोर्ट के तौर पर देखा जा रहा है। अंतिम तौर पर उन्हें कितनी रकम मिलेगी, यह सभी खर्चों और फिल्म के वास्तविक मुनाफे के हिसाब के बाद ही साफ होगा।
ये भी पढ़ें: नए चालान सिस्टम पर सरकार ने लगाई रोक, 50% जुर्माना जमा करने का नियम टला






