Mobile Recharge New Rules 2026: जैसे कि आप सब लोग जानते हैं कि मोबाइल रिजार्स करते समय हमें पूरा एक महीना का पैक नहीं दिया जाता है। ऐसे में अब प्रीपेड यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण यानी TRAI ने Telecom Consumers Protection (13th Amendment) Regulations, 2026 को 22 सितंबर 2026 को जारी कर दिया है।
बता दें कि इन नए नियमों का मुख्य फोकस खासतौर पर उन ग्राहकों पर होगा, जिन्हे रिचार्ज में अधिक विकल्प मिलें। सरल भाषा में काहें, तो ऐसे यूजर्स जिन्हें मोबाइल डेटा (Mobile Data) की जरूरत नहीं है और जो मुख्य रूप से कॉलिंग और SMS के लिए फोन का इस्तेमाल करते हैं। उनके लिए जरूरी खबर है।
30 दिन वाले रिचार्ज का मिलेगा विकल्प
देखा जाए तो काफी समय से प्रीपेड यूजर्स (Prepaid Users) के बीच 28 दिन की वैलिडिटी वाले ‘मंथली’ रिचार्ज को लेकर सवाल खड़े होते रहे हैं। ऐसे में 28 दिन के रिचार्ज की वजह से साल में 12 की जगह 13 बार रिचार्ज कराने की स्थिति बन सकती है। इसी मुद्दे को पूर्व आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने 11 मार्च 2026 को संसद में भी उठाया था।
वहीं, अब नए नियमों के तहत 30 दिन या उससे कम वैलिडिटी वाले संबंधित Voice, SMS और Data वाले Special Tariff Vouchers के लिए Voice और SMS-only विकल्प उपलब्ध कराने होंगे। इसके अलावा मासिक वैलिडिटी (Monthly Validity) वाला ऐसा विकल्प भी मिलेगा, जिसे हर महीने उसी तारीख को रिन्यू किया जा सके। अगर किसी महीने में वह तारीख मौजूद नहीं है, तो संबंधित नियमों के अनुसार महीने के आखिरी दिन रिन्यूअल होगा।
30 दिन की अवधि के हिसाब से रिचार्ज
इस नए नियम के तहत जिन ग्राहकों को 30 दिन की अवधि के हिसाब से रिचार्ज करना पसंद है, उनके लिए अधिक और लचीले विकल्प उपलब्ध होंगे। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि TRAI ने हर मौजूदा डेटा प्लान (Data Plan) को सीधे 30 दिन का करने या सभी रिचार्ज की कीमत तय करने का आदेश नहीं दिया है। अंतिम नियमों के तहत टेलीकॉम कंपनियों को तय श्रेणियों में नए Voice-SMS-only विकल्प उपलब्ध कराने होंगे।
Good news for Prepaid Mobile Users in India
The Govt just introduced Telecom Consumer Protection (Thirteenth Amendment) Regulations, 2026, consumers will now have:
• 30-day recharge plans, reducing the need for 13 monthly recharges to 12 in a year
• Voice and SMS-only plans… pic.twitter.com/mfWVfMWNqR— Raghav Chadha (@raghav_chadha) September 27, 2026
बिना डेटा वाले सस्ते प्लान का विकल्प
अब नए नियमों का एक बड़ा हिस्सा उन ग्राहकों से जुड़ा है, जिन्हें मोबाइल इंटरनेट (Mobile Internet) की जरूरत नहीं होती। ऐसे यूजर्स को अक्सर कॉल और SMS के साथ डेटा वाला पैक लेना पड़ता है। अब टेलीकॉम कंपनियों को Voice और SMS-only Special Tariff Vouchers के विकल्प बढ़ाने होंगे।
TRAI के मुताबिक, पहले भी Voice और SMS-only प्लान की व्यवस्था की गई थी, लेकिन कम अवधि वाले विकल्प पर्याप्त संख्या में उपलब्ध नहीं थे। इसी समस्या को दूर करने के लिए नए नियम लाए गए हैं। नए ढांचे में संबंधित वैलिडिटी के हिसाब से Voice और SMS-only वाउचर उपलब्ध कराने और उचित टैरिफ कटौती का प्रावधान किया गया है।
इन लोगों को मिलेगा लाभ
इस नए निमयों का खास तौर पर बुजुर्गों, फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले लोगों और उन ग्राहकों को फायदा मिलेगा, जिन्हें सिर्फ कॉलिंग और SMS की जरूरत है। ऐसे ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से बिना डेटा वाला रिचार्ज (Recharge Without Data) चुन सकेंगे।
राघव चड्ढा ने क्या कहा?
राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने नए नियमों का स्वागत करते हुए कहा कि उन्होंने मार्च में संसद में 28 दिन की वैलिडिटी और Voice-only प्लान का मुद्दा उठाया था। उन्होंने सवाल किया था कि जब साल में 12 महीने हैं तो प्रीपेड ग्राहकों को 13 बार रिचार्ज क्यों करना पड़ता है। चड्ढा ने 30 दिन की वैलिडिटी और बिना डेटा वाले Voice-SMS प्लान की मांग की थी।
कब से लागू होंगे नए नियम?
TRAI ने 22 सितंबर 2026 को 13वां संशोधन जारी किया है। नियम Official Gazette में प्रकाशित होने के 30 दिन बाद प्रभावी होंगे। यानी टेलीकॉम कंपनियों को नए प्रावधानों के मुताबिक अपने प्लान में बदलाव करने के लिए निर्धारित समय मिलेगा। नए नियमों से प्रीपेड ग्राहकों के लिए रिचार्ज के विकल्प बढ़ेंगे। खासतौर पर ऐसे यूजर्स, जिन्हें डेटा की जरूरत नहीं है, वे अपनी जरूरत और बजट के अनुसार Voice और SMS-only प्लान चुन सकेंगे। वहीं 30 दिन और मासिक रिन्यूअल वाले विकल्प 28 दिन के रिचार्ज का नया विकल्प होगा।
ये भी पढ़ें: अब महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को मिलेंगे 1300 पिंक ई-ऑटो, जानें पात्रता और नियम






