Flipkart Big Billion Days Sale 2026: अक्टूबर के इस फेस्टिव सीजन में नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, त्योहारों के मौके पर फ्लिपकार्ट ज्यादातर कई तरह के ऑफर लेकर आता है। इस बार भी ऐसा ही हुआ है। Flipkart Big Billion Days Sale 2026 आ रही है, जो बहुत ही खास हो सकती है। क्योंकि इस सेल में iPhone, Samsung, Google Pixel, Motorola, Realme, Vivo, OnePlus, Oppo और Nothing जैसे कई बड़े ब्रांड्स के स्मार्टफोन पर ऑफर्स मिलने की उम्मीद है।
बता दें कि Flipkart ने सेल में शामिल कई स्मार्टफोन्स और पेमेंट ऑफर्स की जानकारी जारी कर दी है। हालांकि, ज्यादातर फोन की फाइनल सेल कीमत अभी सामने नहीं आई है।
9 अक्टूबर से शुरू होगी Flipkart Big Billion Days Sale
खबरों के मुताबिक, Flipkart Big Billion Days Sale 2026 की शुरुआत 9 अक्टूबर से होगी। वहीं Flipkart Plus, Flipkart Black और योग्य Flipkart Credit Card ग्राहकों को 8 अक्टूबर से अर्ली एक्सेस मिलेगा। कंपनी ने सेल से पहले Early Bird Deals भी दिखाना शुरू हो चुका है।
iPhone 17 पर मिलेगी बड़ी छूट
बताया जा रहा है कि सेल की शुरुआती लिस्ट में iPhone 17 भी शामिल है। Flipkart के प्रमोशनल मटेरियल में इस फोन की कीमत 7X,XXX रुपये की रेंज में बताया जा रहा है। हालांकि, अभी सटीक सेल प्राइस का खुलासा नहीं किया गया है। iPhone 17 को भारत में 256GB मॉडल के लिए 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। बाद में इसकी आधिकारिक कीमत बढ़कर 99,900 रुपये हो गई। ऐसे में सेल के दौरान मिलने वाली कीमत पर ग्राहकों की नजर रहेगी।
Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर ऑफर
Flipkart की सेल में Samsung Galaxy S25 और Samsung Galaxy S25 FE भी शामिल हैं। दोनों स्मार्टफोन को कंपनी के प्रमोशनल मटेरियल में स्पेशल सेल प्राइस (Special Sale Price) के साथ टीज किया गया है। हालांकि, इनकी वास्तविक कीमत और डिस्काउंट की पूरी जानकारी सेल शुरू होने पर ही सामने आएगी।
Vivo और Realme के फोन भी लिस्ट में शामिल
Flipkart Big Billion Days Sale में Vivo T5x 5G, Realme P4 Lite 5G और Realme P4 5G जैसे स्मार्टफोन्स भी शामिल हैं। इसके अलावा Motorola Signature और Moto G37 Power पर भी ऑफर देखने को मिल सकता है।
Google Pixel 11 से Pixel 10a तक
प्रीमियम स्मार्टफोन पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए Google Pixel 11 और Google Pixel 10a भी सेल की लिस्ट आपको देखने को मिलेंगे। इनके अलावा AI+ Nova 2 Neo 5G, Samsung Galaxy F70e 5G, Realme P4X 5G, Infinix Hot 60i 5G+, OnePlus Ace 5G और Lava Virat V1 5G जैसे मॉडल भी प्रमोशनल लिस्ट में शामिल हैं।
Oppo और Nothing फोन भी शामिल
Flipkart की प्रमोशनल तस्वीरों में Oppo K14x 5G और Nothing Phone 4a भी दिखाई दिए हैं। इससे साफ है कि सेल में बजट से लेकर मिड-रेंज और प्रीमियम सेगमेंट (Mid-Range and Premium Segments) तक कई स्मार्टफोन विकल्प मिल सकते हैं।
बैंक कार्ड से 10% तक इंस्टेंट डिस्काउंट
Flipkart ने सेल के पेमेंट ऑफर्स की जानकारी भी साझा की है। चुनिंदा Axis Bank और ICICI Bank कार्ड्स से भुगतान करने पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसमें Flipkart Axis Bank Credit Card भी शामिल है। इसके अलावा Super.money by Flipkart से पहली बार ट्रांजैक्शन करने वाले ग्राहकों को 10 प्रतिशत तक कैशबैक मिलने की जानकारी दी गई है।
फाइनल कीमत के लिए करना होगा इंतजार
Flipkart ने अभी सभी स्मार्टफोन्स की फाइनल सेल कीमत और डिस्काउंट का खुलासा नहीं किया है। इसलिए किसी फोन की सही और एक दाम वाली कीमत अभी बता पाना मुश्किल है। इसकी सही से जानकारी सेल वाले दिन ही पता चलेगी। अगर आप फेस्टिव सीजन में नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो 8 अक्टूबर के अर्ली एक्सेस और 9 अक्टूबर की मेन सेल के दौरान फोन की कीमत, बैंक ऑफर और एक्सचेंज डिस्काउंट जरूर एक बार चेक करें।
ये भी पढ़ें: मोबाइल रिचार्ज के नए नियम लागू, 30 दिन की वैलिडिटी और Voice-SMS का मिलेगा प्लान






