BYD SEALION 7 का लिमिटेड एडिशन किया पेश, सिर्फ 150 यूनिट्स होंगी उपलब्ध, जानें कीमत और खासियतें

BYD India ने त्योहारों के सीज़न के लिए SEALION 7 का नया लिमिटेड-एडिशन मॉडल पेश किया

दुनिया की नंबर 1 NEV (न्यू एनर्जी व्हीकल) निर्माता कंपनी BYD की सहायक कंपनी BYD India ने आज BYD SEALION 7 Festive Edition लॉन्च करने की घोषणा की। यह कंपनी की प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV का प्रीमियम लिमिटेड एडिशन मॉडल है। इसमें टैन और ब्लैक रंग का नया इंटीरियर दिया गया है। इसकी केवल 150 यूनिट्स ही उपलब्ध होंगी। इसकी कीमत ₹50.60 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह मॉडल SEALION 7 Premium वेरिएंट पर आधारित है।

बता दें कि इस बेहतरीन मॉडल की पेशकश के साथ BYD India अपने ‘Celebrate Your Dreams with BYD’ फेस्टिव कैंपेन को आगे बढ़ा रही है। इस कैंपेन के जरिए कंपनी त्योहारों की खुशी को कार के डिजाइन, नई तकनीक और शानदार परफॉर्मेंस के साथ जोड़ रही है।

भारत में SEALION 7 को मिला शानदार रिस्पॉन्स

वहीं, BYD India के इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल बिज़नेस के हेड राजीव चौहान ने कहा, “भारत के प्रीमियम इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में अपनी मौजूदगी का विस्तार करते हुए, हमारा ध्यान ऐसे प्रोडक्ट्स और अनुभव तैयार करने पर है, जो भारतीय ग्राहकों की बदलती आकांक्षाओं के अनुरूप हों। SEALION 7 Festive Edition इसी दृष्टिकोण का विस्तार है। इसमें त्योहारों के सीज़न के लिए सीमित संख्या में Premium वेरिएंट के साथ एक खास टैन और ब्लैक इंटीरियर पेश किया गया है। इसमें SEALION 7 की पहचान बनाने वाली टेक्नोलॉजी, सुरक्षा और परफॉर्मेंस को बरकरार रखा गया है, साथ ही ग्राहकों को इस मॉडल का एक अलग और विशिष्ट रूप चुनने का विकल्प मिलता है। इस एडिशन के साथ, हम भारत में SEALION 7 को मिले शानदार रिस्पॉन्स को और आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं।”

SEALION 7 की खासियतें

  • Festive Edition में टैन और ब्लैक इंटीरियर दिया गया है, जो केबिन को शानदार लुक देता है।
  • इसमें SEALION 7 Premium के सभी मुख्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स बरकरार हैं।
  • इसमें 82.56 kWh की Blade Battery दी गई है।
  • इसमें BYD की Cell-to-Body (CTB) टेक्नोलॉजी और iTAC सिस्टम मिलता है।
  • यह 230 kW की पावर और 380 Nm का टॉर्क जनरेट करती है।
  • यह SUV केवल 6.7 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।
  • NEDC टेस्ट के अनुसार, इसकी दावा की गई रेंज 567 किलोमीटर है।

SEALION 7 की विशेषताएं

SEALION 7 में शानदार इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस के साथ आधुनिक तकनीक और आरामदायक सुविधाएं भी दी गई हैं। इसमें 15.6 इंच की घूमने वाली टचस्क्रीन, नप्पा लेदर की सीटें, इलेक्ट्रिक सनशेड वाली पैनोरमिक ग्लास रूफ और हेड्स-अप डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं। सुरक्षा के लिए इसमें 11 एयरबैग दिए गए हैं। इस SUV को Euro NCAP से 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग भी मिली है। देखा जाए तो साल 2025 में लॉन्च होने के बाद से BYD SEALION 7 को ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला रहा है। अब तक देशभर में इस मॉडल की 4,500 से अधिक यूनिट्स इस्तेमाल की जा रही हैं। साल 2026 में भी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में इसकी मौजूदगी बनी हुई है।

कई प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किए

इस इलेक्ट्रिक SUV को कई प्रतिष्ठित पुरस्कार भी मिले हैं। इनमें Euro NCAP की 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग, ACKO Drive TOTM 2026 में Luxury Mid-size SUV of the Year, car&bike Awards 2026 में Premium EV of the Year, TV9 Awards में Premium SUV of the Year और CarBike360 Auto Excellence Awards 2026 में Best EV Design का सम्मान शामिल है।

वहीं, BYD की Blade Battery को CarBike360 Auto Excellence Awards 2026 में Best New EV Battery Technology का पुरस्कार मिला। Jagran Hi-Tech ने भी BYD को बैटरी टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में योगदान के लिए Pioneer in Battery Technology के सम्मान से नवाजा। इसके अलावा, BYD ने 2026 की Fortune Global 500 सूची में 91वां स्थान हासिल किया है। कंपनी लगातार पांचवें साल इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल हुई है।

 

ये भी पढ़ें: अयोध्या राम मंदिर में VIP एंट्री बंद होगी, अब रामानुजाचार्य द्वार से मिलेगा प्रवेश

Recent Posts