UP Public Holiday: सीएम योगी का बड़ा ऐलान, महानवमी की होगी छुट्टी, विपक्ष पर किया तीखा हमला, जानें क्या कुछ कहा

Uttar Pradesh Government

UP Public Holiday: यूपी की जनता के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज एक बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, 19 अक्टूबर महानवमी के शुभ अवसर पर सीएम योगी ने सरकारी छुट्टी की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में महानवमी (नवरात्रि 2026/ Navratri 2026) के दसवें दिन मनाई जाती है, जो कि हिंदू धर्म के लिए बेहद खास त्योहार है। बता दें कि इस दिन बाजारों से लेकर लोगों के घरों में रौनक देखने को मिलती है। भक्त पूजा-अर्चना करके अपनी मां दुर्गों को प्रसन्न करते हैं।

वहीं, नवरात्रि के दौरान कई मंदिरों और धार्मिक केंद्रों पर विशेष पूजा और अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं, जिसके चलते सीएम योगी ने प्रदेश में महानवमी 2026 (Maha Navami 2026) पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का फैसला लिया। ऐसे में आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

सीएम योगी ने कलश स्थापना और पूजा-अर्चना की

मिली जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि के पहले दिन गोरखपुर के प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर और बलरामपुर के देवीपाटन धाम (तुलसीपुर) में कलश स्थापना और पूजा-अर्चना की। ऐसे में अब महानवमी के दिन सार्वजनिक अवकाश होने से मुख्यमंत्री के नवरात्री के कार्यक्रम में लोग असानी से शामिल हो पाएंगे, साथ ही लोग अपने घऱों में भी बिना किसी परेशानी के आराम से कन्या पूजन कर सकेंगे।

सीएम योगी का विपक्ष पर तीखा वार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान विपक्ष पर भी तीखा वार किया और कहा कि लोकतंत्र में सत्ता का मार्ग जनादेश से निकलता है, अराजकता से नहीं। उन्होंने बांग्लादेश की तर्ज पर भारत में सत्ता परिवर्तन का सपना देखने वाली शक्तियों को लेकर भी चुनौती दी, जिसमें उनका साफ शब्दों में कहा कि भारत का लोकतंत्र कमजोर पेड़ की तरह नहीं है और षड्यंत्रों के अंधड़ इसे आसानी से कोई भी हिला नहीं सकते हैं। हमारी युवाशक्ति भारत का भविष्य संवारने के लिए है न की नेताओं की सत्ता की भूख मिटाने के लिए है।

वहीं, सीएम योगी ने यह भी कहा कि युवाओं के हाथों में राष्ट्र निर्माण की मशाल के बजाय अराजकता के औजार थमाने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए, बल्कि उनके हाथों में जनादेश थमाने की कोशिश की जानी चाहिए, ताकि भारत विकसित और सर्वप्रथम बन सके।

ये भी पढ़ें: यूपी के किसानों के लिए बड़ा फैसला, 3.03 लाख करोड़ रुपये का मिलेगा कृषि लोन, जानें कैसे

Recent Posts