Royal Enfield Upcoming Bikes 2026-27: रॉयल एनफील्ड के बाइक लवर्स के लिए खुशखबरी है। दरअसल, बुलट के फैन को आने वाले समय में कई नए विकल्प देखने को मिल सकते हैं। कंपनी अपनी मोटरसाइकिल रेंज को बढ़ाने की तैयारी में है। 2026-27 के दौरान कंपनी 750cc इंजन वाली पावरफुल बाइक्स से लेकर इलेक्ट्रिक स्क्रैम्बलर तक पेश कर सकती है। इस लिस्ट में Himalayan 750, Continental GT 750, Interceptor 750, Scram 450 और Flying Flea S6 जैसे मॉडल शामिल हैं। इन बाइक्स में अलग-अलग डिजाइन, इंजन और फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक कंपनी की तरफ से इनकी लॉन्चिंग और स्पेसिफिकेशन को लेकर अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
Royal Enfield की 5 नई बाइक कौन-सी होंगी?
रॉयल एनफील्ड की संभावित नई बाइक उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाई जा सकती हैं, जो एडवेंचर राइडिंग, लंबी दूरी की यात्रा, स्पोर्टी डिजाइन और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पसंद करते हैं। आइए इन पांचों बाइक्स के संभावित फीचर्स के बारे में जानते हैं।
1. Royal Enfield Himalayan 750
Royal Enfield Himalayan 750 कंपनी की नई फ्लैगशिप एडवेंचर टूरिंग बाइक हो सकती है। इसे लंबी दूरी की यात्रा और मुश्किल रास्तों पर राइडिंग करने वाले लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा सकता है। इसमें मौजूदा 650cc इंजन प्लेटफॉर्म पर आधारित नया 750cc पैरेलल-ट्विन इंजन मिलने की संभावना है।
यह इंजन करीब 55 bhp की पावर और 60 Nm तक का टॉर्क दे सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से इन आंकड़ों की पुष्टि नहीं की गई है। बाइक में 19 इंच का फ्रंट और 17 इंच का रियर व्हील मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, लंबी दूरी की राइड को आरामदायक बनाने के लिए क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।
Himalayan 750 को उन ग्राहकों के लिए खास माना जा रहा है, जो दमदार इंजन के साथ टूरिंग और एडवेंचर का अनुभव चाहते हैं। इसकी कीमत और लॉन्च डेट की जानकारी सामने आने के बाद ही इसकी स्थिति स्पष्ट होगी।
2. Royal Enfield Continental GT 750
Royal Enfield Continental GT 750 उन लोगों के लिए एक दिलचस्प विकल्प हो सकती है, जिन्हें कैफे रेसर डिजाइन और दमदार इंजन पसंद है। इसे मौजूदा Continental GT 650 से ऊपर रखा जा सकता है। बाइक में 750cc का पैरेलल-ट्विन इंजन मिलने की संभावना है, जो करीब 55 bhp की पावर और 60-65 Nm का टॉर्क दे सकता है।
वहीं, इसमें क्लिप-ऑन हैंडलबार, स्कल्प्टेड फ्यूल टैंक और ड्यूल एग्जॉस्ट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसके साथ छह-स्पीड गियरबॉक्स भी दिए जाने की उम्मीद है। हालांकि, इसके अंतिम स्पेसिफिकेशन की जानकारी कंपनी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही मिलेगी। इस बाइक को 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में पेश किए जाने की संभावना जताई जा रही है। अगर यह मॉडल बाजार में आता है, तो यह स्पोर्टी लुक और बड़े इंजन वाली मोटरसाइकिल पसंद करने वाले ग्राहकों का ध्यान खींच सकता है।
3. Royal Enfield Interceptor 750
Royal Enfield Interceptor 750 को Continental GT 750 के मुकाबले ज्यादा आरामदायक राइडिंग पोजिशन वाले रोडस्टर के रूप में पेश किया जा सकता है। इसमें क्लासिक डिजाइन के साथ नया 750cc इंजन मिलने की उम्मीद है। यह बाइक उन लोगों के लिए उपयोगी विकल्प हो सकती है, जो शहर में रोजाना बाइक चलाने के साथ लंबी दूरी की यात्रा भी करना चाहते हैं।
संभावित फीचर्स की बात करें तो इसमें ड्यूल फ्रंट डिस्क ब्रेक और ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर मिल सकते हैं। इसके अलावा, 5 इंच की कलर TFT स्क्रीन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नेविगेशन जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। हालांकि, इन फीचर्स को अभी संभावित जानकारी के तौर पर ही देखा जाना चाहिए। कंपनी ने इसकी कीमत, लॉन्च डेट और पूरी तकनीकी जानकारी की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। 750cc सेगमेंट में यह बाइक रॉयल एनफील्ड की मौजूदगी को और मजबूत कर सकती है।
4. Royal Enfield Scram 450
Royal Enfield Scram 450 को कंपनी Himalayan 450 और Guerrilla 450 के बीच पोजिशन कर सकती है। इस बाइक में 452cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलने की संभावना है, जो करीब 40 bhp की पावर और 40 Nm का टॉर्क दे सकता है।
Scram 450 का डिजाइन स्क्रैम्बलर स्टाइल में हो सकता है। इसमें ड्यूल-पर्पज टायर और USD फ्रंट फोर्क्स जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इस तरह का सेटअप शहर की सड़कों के साथ हल्की ऑफ-रोड राइडिंग के लिए भी उपयोगी हो सकता है। इस बाइक को उन ग्राहकों के लिए तैयार किया जा सकता है, जिन्हें एडवेंचर बाइक का अंदाज पसंद है, लेकिन वे रोजाना इस्तेमाल के लिए भी मोटरसाइकिल चाहते हैं। इसकी लॉन्चिंग 2027 की शुरुआत में होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इंजन और फीचर्स से जुड़ी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
5. Royal Enfield Flying Flea S6
Royal Enfield Flying Flea S6 इस संभावित लिस्ट में सबसे अलग मॉडल हो सकती है, क्योंकि इसे इलेक्ट्रिक स्क्रैम्बलर के रूप में पेश किए जाने की उम्मीद है। इलेक्ट्रिक बाइक सेगमेंट में कंपनी की यह पेशकश उन ग्राहकों को आकर्षित कर सकती है, जो पारंपरिक मोटरसाइकिल डिजाइन के साथ इलेक्ट्रिक तकनीक चाहते हैं।
इसमें हल्का एल्युमीनियम फ्रेम, वायर-स्पोक व्हील्स और ऑफ-रोडिंग के हिसाब से तैयार डिजाइन मिलने की संभावना है। फीचर्स की बात करें तो टचस्क्रीन TFT डिस्प्ले, छह राइडिंग मोड, ट्रैक्शन कंट्रोल और रीजनरेटिव ब्रेकिंग जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। हालांकि, इसकी बैटरी क्षमता, रेंज, चार्जिंग टाइम और कीमत को लेकर अभी पक्की जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसे 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में पेश किए जाने की संभावना है। इन जानकारियों की पुष्टि कंपनी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही हो सकेगी।
2026-27 में बढ़ेगी Royal Enfield की बाइक रेंज
रॉयल एनफील्ड आने वाले समय में अलग-अलग सेगमेंट पर ध्यान दे सकती है। Himalayan 750 जैसी एडवेंचर बाइक, Continental GT 750 और Interceptor 750 जैसी 750cc मोटरसाइकिलें, Scram 450 और Flying Flea S6 कंपनी की रेंज में नए विकल्प जोड़ सकती हैं। हालांकि, इन पांचों बाइक्स की लॉन्च डेट, कीमत और फीचर्स को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। फिलहाल सामने आए स्पेसिफिकेशन और लॉन्च टाइमलाइन संभावित हैं। कंपनी की घोषणा के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि कौन-सी बाइक कब बाजार में आएगी और ग्राहकों को इसमें क्या-क्या फीचर्स मिलेंगे।
ये भी पढ़ें: रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, बोनस पर मोदी कैबिनेट की मुहर, 11.40 लाख कर्मियों को फायदा






