Amarnath Yatra High-Tech: अमरनाथ यात्रा में सुरक्षा होगी हाई-टेक, QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी असली सेवादार की पहचान, जानें कैसे

Amarnath Yatra High-Tech

Amarnath Yatra High-Tech: अमरनाथ यात्रा की शुरुआत को लेकर सरकार के द्वारा सुरक्षा इंतजाम को सख्त कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस साल की यह पवित्र यात्रा हाई-टेक सुरक्षा के बीच की जाएगी। ऐसे में जम्मू-कश्मीर प्रशासन और पुलिस के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और तकनीकी रूप से उन्नत बनाया गया है। बता दें कि अमरनाथ यात्रा 2026 की शुरुआत 3 जुलाई से होगी, जो 28 अगस्त तक चलने वाली है। इस इस दौरान पवित्र यात्रा में लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई सरकार के द्वारा कई तरह के नए कदम उठाए गए हैं।

अमरनाथ यात्रा में डिजिटल पहचान प्रणाली लागू होगी

इस बार अमरनाथ यात्रा के इतिहास (History of Amarnath Yatra) में पहली बार एक विशेष डिजिटल पहचान प्रणाली लागू की जा रही है, जिसके तहत यात्रा मार्ग पर सेवा देने वाले टट्टू संचालक, पिट्ठू, कुली, दुकानदार और टैक्सी चालकों को ‘पहचान ऐप’ (Identity App) से जोड़ा गया है। इस ऐप के माध्यम से सभी श्रद्धालुओं का पुलिस सत्यापन किया जाएगा और सत्यापन पूरा होने के बाद उन्हें एक विशेष QR कोड जारी किया जाएगा।

पहचान ऐप क्या है? (What is the Identity App?)

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जम्मू-कश्मीर पुलिस (Jammu and Kashmir Police) द्वारा शुरू किया गया ‘पहचान ऐप’ एक डिजिटल सुरक्षा प्लेटफॉर्म (Digital Security Platform) है, जिसका मुख्य उद्देश्य अमरनाथ यात्रा के समय यात्रियों को सुरक्षित और भरोसेमंद सेवाएं उपलब्ध कराना है।

इस एक सुरक्षित ऐप के जरिए यात्रा मार्ग पर कार्यरत सभी सेवा प्रदाताओं की पहचान और रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा। साथ ही इस तकनीक की मदद से ही पुलिस सत्यापन पूरा होने के बाद संबंधित व्यक्ति को एक QR कोड मिलेगा, जिसे वह अपने पास रखेगा।

श्रद्धालु या पर्यटक अपने मोबाइल फोन (Mobile Phone) से मिलने वाले QR कोड को स्कैन करके उस व्यक्ति की पूरी जानकारी देख सकेगा। इससे यह सुनिश्चित करना आसान हो जाएगा कि इस यात्रा में व्यक्ति अधिकृत और पुलिस द्वारा सत्यापित है।

QR कोड स्कैन से मिलेगी हर एक जानकारी

अधिकारियों के अनुसार, QR कोड स्कैन करने पर तुरंत यात्रा में मौजूद संबंधित व्यक्ति का नाम, पहचान, सत्यापन स्थिति और अन्य आवश्यक विवरण जानकारी फोन पर दिखाई दे जाएंगी, जिससे समय और पूछताछ की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे यह भी आसानी हो जाएगी कि जो व्यक्ति यात्रा में है, वह पूरी तरह से प्रमाणित है। देखा जाए तो यह खास व्यवस्था विशेष रूप से उन श्रद्धालुओं के लिए मददगार साबित होगी, जो पहली बार अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra for the first time) पर जाते हैं और स्थानीय सेवा प्रदाताओं के बारे में जानकारी नहीं रखते हैं।

Amarnath Yatra 2026: अब QR कोड बताएगा कौन है असली सेवादार
Amarnath Yatra 2026: अब QR कोड बताएगा कौन है असली सेवादार

सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव

अनंतनाग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) आमोद अशोक नागपुरे ने बताया कि इस वर्ष सुरक्षा व्यवस्था में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। उन्होंने कहा कि ‘पहचान ऐप’ (Identity App) यात्रा सुरक्षा को नई दिशा देने वाला कदम है। इससे सभी घोड़ा संचालकों, कुलियों, टैक्सी चालकों और अन्य सेवा प्रदाताओं का विस्तृत पुलिस वेरिफिकेशन किया जा सकता है। इसके बाद ही उन्हें यात्रा मार्ग पर काम करने की अनुमति दी जाएगी। प्रशासन का मानना है कि इस डिजिटल प्रणाली से फर्जी पहचान वाले लोगों की गतिविधियों पर रोक लगेगी और यात्रियों की सुरक्षा में उल्लेखनीय सुधार होगा।

140 कंपनियां रहेंगी तैनात

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा (Security of Amarnath Yatra) के लिए इस बार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की 140 कंपनियां तैनात की जा रही हैं। सुरक्षा बल यात्रा के दोनों प्रमुख मार्गों-पहलगाम और बालटाल पर निगरानी हर समय रखेगी। इसके अलावा संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। आधुनिक निगरानी उपकरण, सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन और विशेष सुरक्षा जांच व्यवस्था भी लागू की जा रही है। अमरनाथ यात्रा मार्ग पर हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया गया है।

श्रद्धालुओं में बढ़ेगा भरोसा

अक्सर यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को यह चिंता रहती है कि जिस व्यक्ति की सेवा वे ले रहे हैं, वह भरोसेमंद है या नहीं है। नई QR कोड आधारित व्यवस्था इस चिंता को काफी हद तक समाप्त कर सकती है। अब यात्रियों को किसी भी सेवा प्रदाता की पहचान जानने के लिए अलग से पूछताछ नहीं करनी पड़ेगी। मोबाइल फोन से QR कोड स्कैन करते ही सारी जानकारी उनके सामने उपलब्ध होगी। सरकार की यह खास पहल न केवल अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा बढ़ाएगी बल्कि स्थानीय सेवा प्रदाताओं और यात्रियों के बीच विश्वास भी मजबूत करेगी।

तेजी से चल रहा सत्यापन अभियान

अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले प्रशासन के द्वारा हर एक तरह से इस यात्रा में शामिल होने वाले लोगों का सत्यापन कार्य तेजी से पूरा करने में जुटा है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें लगातार पंजीकरण और सत्यापन प्रक्रिया पर काम कर रही हैं।

ऐसे में यात्रा में लगे हर एक अधिकारियों का लक्ष्य है कि अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले हर अधिकृत सेवा प्रदाता को QR कोड जारी कर दिया जाए ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें:  हिंदू कॉलेज में वृक्षारोपण अभियान, मेघा जैन ने कहा- पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी जिम्मेदारी

Recent Posts