Vikram-1 Rocket Launch: भारत का पहला निजी रॉकेट ‘विक्रम-1’ लॉन्च, अंतरिक्ष में पहुंचा PM मोदी का ‘वंदे मातरम्’ संदेश

Vikram-1 Rocket Launch: भारत का पहला निजी रॉकेट विक्रम-1 लॉन्च

Vikram-1 Rocket Launch: भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में आज शनिवार 18 जुलाई, 2026 को एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। दरअसल, भारत ने अपने पहले निजी ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ का सफल प्रक्षेपण कर दुनियाभर में अपना परचम लहरा दिया है। बताया जा रहा है कि भारत सरकार की यह खास उपलब्धि सिर्फ एक रॉकेट लॉन्च नहीं, बल्कि भारत के तेजी से बढ़ते निजी स्पेस सेक्टर की नई शुरुआत भी है।

बता दें कि हैदराबाद की निजी अंतरिक्ष कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस (Space Company Skyroot Aerospace) द्वारा इसे विकसित किया गया है। साथ ही इस रॉकेट को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (Space Center) से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया है।

पोस्टकार्ड पर ‘वंदे मातरम्’

इस मिशन की खास बात यह रही कि रॉकेट अपने साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ से लिखा एक जरूरी संदेश भी अंतरिक्ष लेकर गया है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी ने पोस्टकार्ड पर ‘वंदे मातरम्’ (Vande Mataram) लिखकर देशवासियों और वैज्ञानिकों के लिए प्रेरणा का संदेश भेजा, जो इस ऐतिहासिक मिशन का यादगार हिस्सा बन गया है।

अंतरिक्ष तक पहुंचा ‘वंदे मातरम्’ (Vande Mataram Reaches Space)

स्काईरूट एयरोस्पेस के अनुसार, विक्रम-1 के पेलोड (Vikram-1 Payloads) में केवल प्रधानमंत्री का संदेश ही नहीं है, बल्कि कंपनी के इंजीनियरों, वैज्ञानिकों, निवेशकों, नीति-निर्माताओं और दुनिया के अलग-अलग देशों से जुड़े शुभचिंतकों के संदेश है। इन संदेशों को एक विशेष कैप्सूल में सुरक्षित रखकर अंतरिक्ष की यात्रा पर भेजा गया।

कंपनी ने इस ऐतिहासिक अभियान को ‘मिशन आगमन'(Mission Aagman) नाम दिया है। इसका उद्देश्य केवल तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन करना नहीं, बल्कि भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के नए युग की शुरुआत का संदेश देना भी है।

विक्रम-1 रॉकेट क्या है ? (What is the Vikram-1 Rocket?)

विक्रम-1 भारत का पहला निजी ऑर्बिटल लॉन्च व्हीकल (Orbital Launch Vehicle) है। इसे छोटे उपग्रहों को पृथ्वी की निचली कक्षा (Low Earth Orbit) में स्थापित करने के लिए तैयार किया गया है। यह लगभग सात मंजिला इमारत जितना ऊंचा रॉकेट है और करीब 350 किलोग्राम तक के छोटे सैटेलाइट अंतरिक्ष (Small Satellites in Space) में पहुंचाने की क्षमता रखता है।

वहीं, कम लागत, तेज तैयारी और आधुनिक तकनीक के कारण विक्रम-1 भविष्य में घरेलू और विदेशी ग्राहकों के लिए एक भरोसेमंद लॉन्च व्हीकल बन सकता है। इससे भारत वैश्विक स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च (India’s Global Small Satellite Launch) मार्केट में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा सकता है।

विक्रम-S से विक्रम-1 तक का सफर

स्काईरूट एयरोस्पेस ने वर्ष 2022 में विक्रम-S नामक सब-ऑर्बिटल रॉकेट लॉन्च कर इतिहास रचा था। उस मिशन में रॉकेट ने लगभग 88.8 किलोमीटर की ऊंचाई हासिल की थी और मैक 5.07 की गति तक पहुंचा था। उसी सफलता के आधार पर कंपनी ने ऑर्बिटल मिशन की दिशा में कदम बढ़ाया।

अब विक्रम-1 की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि भारत की निजी कंपनियां भी अंतरिक्ष मिशनों को सफलतापूर्वक अंजाम देने में सक्षम हैं। इससे आने वाले समय में कई और निजी स्पेस स्टार्टअप्स को नई प्रेरणा मिलेगी।

इसरो के पूर्व वैज्ञानिक ने रखी मजबूत नींव

स्काईरूट एयरोस्पेस की स्थापना इसरो के पूर्व वैज्ञानिक पवन चंदना और उनकी टीम ने की थी। लॉन्च से पहले उन्होंने बताया था कि रॉकेट के सभी तकनीकी परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे कर लिए गए हैं और मिशन के लिए पूरी टीम पूरी तरह तैयार है।

कंपनी का लक्ष्य भारत को वैश्विक स्तर पर सस्ती, तेज और भरोसेमंद सैटेलाइट लॉन्च सेवाएं उपलब्ध कराने वाले प्रमुख देशों की सूची में शामिल करना है।

भारत के स्पेस सेक्टर के लिए बड़ा अवसर

विक्रम-1 का सफल प्रक्षेपण (Successful launch of Vikram-1) भारत के निजी अंतरिक्ष उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित होगा। केंद्र सरकार द्वारा स्पेस सेक्टर को निजी कंपनियों के लिए खोलने के बाद कई स्टार्टअप तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और स्काईरूट की यह सफलता उसी नीति का बड़ा उदाहरण है। आने वाले वर्षों में वैश्विक स्पेस इकोनॉमी का आकार लगातार बढ़ने की संभावना है। ऐसे में भारत के निजी लॉन्च व्हीकल (Private Launch Vehicle) और स्पेस स्टार्टअप्स दुनिया भर की कंपनियों के लिए आकर्षक विकल्प बन सकते हैं। इससे नए निवेश, रोजगार और तकनीकी नवाचार को भी बढ़ावा मिलेगा।

भारत ने बढ़ाया अंतरिक्ष में आत्मनिर्भरता का कदम

विक्रम-1 का सफल लॉन्च (Successful launch of Vikram-1) केवल एक तकनीकी उपलब्धि नहीं, बल्कि भारत की आत्मनिर्भर अंतरिक्ष यात्रा का नया अध्याय है। इस मिशन ने यह दिखा दिया है कि अब देश केवल सरकारी एजेंसियों तक सीमित नहीं है, बल्कि निजी कंपनियां भी वैश्विक स्तर के अंतरिक्ष मिशन तैयार करने की क्षमता रखती हैं। प्रधानमंत्री मोदी का ‘वंदे मातरम्’ संदेश इस ऐतिहासिक मिशन के साथ अंतरिक्ष तक पहुंचना भारत के वैज्ञानिक आत्मविश्वास, नवाचार और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है।

ये भी पढ़ें:  दिल्ली की 17 झुग्गी बस्तियों में बनेंगे फ्लैट, लाखों परिवारों को मिलेगा नया घर, जानें किसे मिलेगा लाभ

Recent Posts