Bihar Bhumi: बिहार में अक्सर जमीन विवादों के मामले सामने आते हैं, जिसे कम करने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, काफी समय से कई जिलों में भूमि विवाद के मामलों से प्रशासन परेशान था, जिसके कारण अन्य जरूरी काम समय पर पूरे नहीं हो पा रहे थे। इसी क्रम में सरकार ने हाल ही में एक बड़ा और आधुनिक कदम उठाया है। बता दें कि जिसके बारे में हम बात करने जा रहे हैं। वह AI तकनीक है, जिसका इस्तेमाल अब जमीनों में बहुत ही सुरक्षित और आसानी के साथ किया जाएगा।
बिहार भूमि एवं राजस्व सुधार विभाग ने अब से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक को मंजूरी दे दी है। प्रदेश में जमीन के हिसाब-किताब के लिए इन बेहतरीन तकनीक का इस्तेमाल होगा। ऐसे में अब से लंबे समय से लंबित मामलों का तेजी से निपटारा हो जाएगा। यह फैसला खास तौर पर उन जिलों को ध्यान में रखकर लिया गया है, जहां जमीन से जुड़े मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विभाग के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में हुई एक अहम बैठक में यह पाया गया कि डीसीएलआर (DCLR) कोर्ट में दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) और अन्य भूमि विवादों के मामले बड़ी संख्या में लंबित हैं। इस स्थिति को सुधारने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे AI तकनीक का उपयोग करें और मामलों को तेजी से निपटाएं।
बिहार के इन जिलों में सबसे ज्यादा असर?
सरकार की समीक्षा में सामने आया कि पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और फारबिसगंज जैसे जिलों में जमीन विवाद के मामले सबसे ज्यादा लंबित हैं। इसके अलावा बीएलडीआरए (BLDRA) से जुड़े मामलों में जयनगर, नौगछिया, आरा, दलसिंहसराय, मधेपुरा और समस्तीपुर जैसे इलाकों में भी बड़ी संख्या में केस पेंडिंग हैं।
इन सभी जिलों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे प्राथमिकता के आधार पर पुराने मामलों का निपटारा करें और AI तकनीक की मदद लें।

कैसे काम करेगा AI सिस्टम?
सरकार का मानना है कि AI तकनीक से न केवल मामलों की गति बढ़ेगी, बल्कि पारदर्शिता और सटीकता भी बेहतर होगी। AI के जरिए जमीन विवादों के निपटारे की प्रक्रिया को कई हिस्सों में आसान बनाया जाएगा।
1. डेटा एनालिसिस होगा आसान
AI पुराने रिकॉर्ड, खाता-खेसरा और अन्य दस्तावेजों का तेजी से विश्लेषण करेगा। इससे फाइलों का मिलान करने में लगने वाला समय काफी कम हो जाएगा।
2. ड्राफ्ट ऑर्डर तैयार करेगा AI
केस से जुड़े दस्तावेजों के आधार पर AI प्रारंभिक आदेश (ड्राफ्ट ऑर्डर) तैयार करने में मदद करेगा। इससे अधिकारियों का काम आसान होगा और निर्णय लेने की प्रक्रिया तेज होगी।
3. तेज निर्णय प्रक्रिया
AI की मदद से अधिकारी कम समय में मामलों की समीक्षा कर सकेंगे और जल्द अंतिम निर्णय दे पाएंगे। इससे वर्षों से लंबित मामलों में तेजी आएगी।
4. पुराने मामलों को प्राथमिकता
AI सिस्टम ऐसे मामलों को चिन्हित करेगा जो लंबे समय से लंबित हैं या संवेदनशील हैं। इससे पहले उन्हीं मामलों का निपटारा किया जाएगा।
5. ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम
हर केस की प्रगति अब डिजिटल रूप से ट्रैक की जाएगी। इससे अधिकारियों को हर समय अपडेट मिलेगा और काम की निगरानी आसान होगी।
6. पारदर्शिता में बढ़ोतरी
आवेदक अब अपने केस की स्थिति ऑनलाइन देख सकेंगे। इससे भ्रष्टाचार और देरी की शिकायतों में भी कमी आने की उम्मीद है।
बिहार सरकार को क्या उम्मीद?
बिहार सरकार का मानना है कि AI तकनीक के इस्तेमाल से जमीन विवादों का निपटारा पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा तेज और सटीक होगा। इससे न सिर्फ आम लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि प्रशासनिक कामकाज भी बेहतर होगा।
जमीन विवाद बिहार में लंबे समय से एक बड़ी समस्या रहे हैं, जो कई बार सामाजिक तनाव और कानूनी जटिलताओं का कारण बनते हैं। ऐसे में AI का उपयोग एक गेम-चेंजर साबित हो सकता है।
AI के इस्तेमाल
AI के इस्तेमाल से कई फायदे होंगे, लेकिन इसके सामने कुछ चुनौतियां भी हैं। जैसे कि पुराने रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण, डेटा की सटीकता और अधिकारियों को तकनीकी प्रशिक्षण देना। अगर इन समस्याओं का सही समाधान किया गया, तो यह पहल पूरी तरह सफल हो सकती है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में आंधी-बारिश के बाद गर्मी पर लगा ब्रेक, IMD ने 20 अप्रैल तक जारी की चेतावनी






