Delhi Dehradun Expressway News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मंगलवार 14 अप्रैल 2026 को देश के एक महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की बड़ी सौगात की है। दरअसल, आज पीएम मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (Delhi-Dehradun Expressway) का उद्घाटन कर दिया है। ऐसे में यह आधुनिक एक्सप्रेसवे उत्तर भारत की कनेक्टिविटी को नई दिशा देगा। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली और देहरादून के बीच दूरी यात्रा आसानी से कुछ ही समय में कर सकते हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे यात्रा के समय की बचत करेगा, बल्कि यह विकास, पर्यटन और व्यापार को एक नई गति देगा।
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे क्या है? (What is Delhi-Dehradun Expressway?)
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे एक अत्याधुनिक 6-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड हाईवे है, जिसकी कुल लंबाई लगभग 213 किलोमीटर है। इसे करीब 12,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है।
यह एक्सप्रेसवे दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जैसे बड़े शहरों को जोड़ने का काम करेगा, ऐसे में अब लोगों के लिए तीनों राज्यों के बीच आवागमन करना बेहद आसान हो गया है।
एक्सप्रेसवे पर यात्रा समय में ऐतिहासिक बदलाव
इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से सबसे बड़ा फायदा यात्रा समय में कमी के रूप में देखने को मिलेगा।
- पहले दिल्ली से देहरादून पहुंचने में 5 से 6 घंटे लगते थे।
- अब यह सफर लगभग 2.5 घंटे में पूरा किया जा सकेगा।
इस बदलाव से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। खासकर वे लोग जो रोज़ाना या अक्सर इस रूट पर यात्रा करते हैं, उनके समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। साथ ही, ट्रैफिक जाम की समस्या में भी कमी देखने को मिलेगी।

आधुनिक सुविधाओं से लैस एक्सप्रेसवे (Expressway Equipped with Modern Facilities)
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को अत्याधुनिक तकनीक और इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ तैयार किया गया है। इसमें कई महत्वपूर्ण सुविधाएं शामिल हैं:
- 6 लेन हाई-स्पीड कॉरिडोर
- 10 प्रमुख इंटरचेंज
- 3 रेलवे ओवरब्रिज (ROB)
- 4 बड़े पुल
- 12 वे-साइड सुविधाएं (रेस्ट और फूड ज़ोन)
इन सुविधाओं के कारण यात्रियों को सफर के दौरान आराम और सुविधा दोनों मिलेंगे।
ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से बढ़ेगी सुरक्षा
मिली जानकारी के अनुसार, इस एक्सप्रेसवे में एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ATMS) भी मौजूद है, जो यात्रा को ओर भी सुरक्षित बना देगा। दरअसल, यह सिस्टम सड़क पर लगातार निगरानी रखेगा और ट्रैफिक को नियंत्रित करने और हादसे के समय पुलिस को तुरंत सूचना देने का भी काम करेगा।
बता दें कि इससे दुर्घटनाओं में कमी, इमरजेंसी रिस्पॉन्स तेज, ट्रैफिक की रियल-टाइम मॉनिटरिंग और ड्राइविंग को सुरक्षित बनाना है। इस तरह से अब आपकी यात्रा पहले से भी अधिक सुरक्षित हो जाएगी।
पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण पर विशेष ध्यान
खबरों के अनुसार, इस आधुनिक एक्सप्रेसवे की खात बात यह है कि इसके निर्माण के दौरान पर्यावरण और वन्यजीवों का विशेष ध्यान रखा गया है। जैसे कि-
- 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड वन्यजीव कॉरिडोर
- जानवरों के लिए 8 सुरक्षित क्रॉसिंग मार्ग
- 200 मीटर लंबे 2 हाथी अंडरपास
- मां डाट काली मंदिर के पास 370 मीटर लंबी सुरंग
इन सभी प्रयासों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विकास और प्रकृति दोनों साथ-साथ चल सकें।
आर्थिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे केवल एक सड़क परियोजना नहीं है, बल्कि यह एक आर्थिक कॉरिडोर के रूप में भी काम करेगा। क्योंकि इससे पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, व्यापार और लॉजिस्टिक्स सेक्टर मजबूत होगा और नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि यह एक्सप्रेसवे पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने में अहम साबित होगा।
पीएम मोदी का रोड शो और जनता का उत्साह
उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने देहरादून में एक भव्य रोड शो भी किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने उनका जोर-सौर से स्वागत किया और परियोजना के प्रति उत्साह दिखाया।
आम जनता को क्या-क्या फायदा होगा?
इस एक्सप्रेसवे से आम नागरिकों को कई बड़े फायदे मिलेंगे। जैसे कि यात्रा तेज और आरामदायक हो जाएगी, ईंधन के साथ-साथ समय की भी बचत होगी। इसके अलावा, यात्री को बेहतर सड़क सुरक्षा भी मिलेगी। इस एक्सप्रेसवे की मदद से अब इन शहरों में पर्यटन में वृद्धि और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। सबसे बड़ी बात लोगों को अब ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।
ये भी पढ़ें: देशभर में मौसम का बदला मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं हीटवेव का अलर्ट, जानें दिल्ली का तापमान






