Paper Leak Fast Track Court: देशभर में पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ी को लेकर भारत के अलग-अलग हिस्सों में इन दिनों विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। जैसा कि आप सब लोग जानते हैं कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर Paper लीक मामले पर सीजेपी के द्वारा धरना प्रदर्शन (CJP Protest) किया जा रहा है और साथ ही 20 जुलाई के बाद से दिल्ली में इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन ने हिंसात्मक रूप ले लिया है। राजधानी में दिन पर दिन बढ़ती हिंसा को देखते हुए आज सुबह यानी गुरुवार के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने घोषणा की है कि पेपर लीक से जुड़े सभी मामलों के जल्द निपटारे के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट (Fast-Track Court) का गठन किया जाएगा। साथ ही दोषियों को जल्द से जल्द कठोर सजा दिलाने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री ने यह भी कहा है कि देश के युवाओं का भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और उनके सपनों के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारत सरकार (Government of India) का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि परीक्षा प्रणाली पूरी तरह पारदर्शी और भरोसेमंद बनी रहे।
PM मोदी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह घोषणा X यानी ट्विटर के माध्यम से की है। सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि पेपर लीक के हर मामले की गंभीरता से जांच होगी। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा है कि मामलों के त्वरित निपटारे के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट (Fast-Track Court) गठित किए जाएंगे, ताकि लंबे समय तक ऐसे मुकदमे लंबित न रहें और दोषियों को जल्द सजा मिले।
उन्होंने यह भी दोहराया है कि देश के विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करना केंद्र सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। युवाओं की मेहनत और भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा।
Nothing is more important than the welfare and future of our youth!
We have decided to set up fast-track courts to ensure swift and stringent punishment for those involved in paper leaks. Have directed the concerned authorities and officials to take all necessary steps in this…
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2026
छात्रों के हित में मोदी सरकार का बड़ा कदम
मोदी सरकार (Modi Government) का मानना है कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों (Paper Leak Cases) ने छात्रों का परीक्षा प्रणाली पर भरोसा कमजोर किया है। ऐसे में फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से मामलों का तेजी से निपटारा किया जाएगा, जिससे सभी दोषियों पर जल्द कार्रवाई होगी और भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। यह भी माना जा रहा है कि सरकार का यह फैसला पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था ही लाखों युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बना सकती है। इसी उद्देश्य से सख्त कानूनी व्यवस्था (Legal System) लागू करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।
पेपर लीक को लेकर जारी है विरोध प्रदर्शन
पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं (Recruitment Exams) में कथित अनियमितताओं को लेकर कई संगठनों और छात्र समूहों ने विरोध प्रदर्शन किए हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बार-बार होने वाली परीक्षा गड़बड़ियों से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। इसी मुद्दे को लेकर राजधानी दिल्ली में भी कई दिनों से प्रदर्शन जारी है और सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग लगातार की जा रही है।
विपक्ष ने भी उठाया मुद्दा
पेपर लीक (Paper leak) के मुद्दे को लेकर विपक्षी दलों ने भी मोदी सरकार पर कई तरह की गंभीर आरोप भी लगाए है। देखा जाए तो इस मामले को लेकर कांग्रेस सहित कई दलों ने भी विरोध प्रदर्शन किए और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई। दिल्ली में हुए प्रदर्शनों के दौरान कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में भी लिया था, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते उन्हें रहा भी करना पड़ा।
मोदी सरकार का संदेश साफ
आज सुबह प्रधानमंत्री मोदी के ऐलान करने के बाद से यह साफ हो गया है कि अब किसी भी कीमत पर पेपर लीक में दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा और साथ ही इन जैसे मामलों को अब सामान्य अपराध नहीं माना जाएगा। केंद्र सरकार चाहती है कि ऐसे मामलों में जल्द सुनवाई हो और दोषियों को कठोर दंड मिले, ताकि भविष्य में कोई भी परीक्षा प्रक्रिया के साथ छेड़छाड़ करने की हिम्मत न कर सके।
पीएम मोदी ने यह भी कहा है कि देश के युवाओं की मेहनत, ईमानदारी और उनके भविष्य की रक्षा करना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। इसी सोच के तहत फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन (Constitution of Fast Track Courts) और सख्त कानूनी कार्रवाई की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं। ऐसे में भारत सरकार की उम्मीद है कि देस के अंदर परीक्षा प्रणाली में छात्रों का भरोसा और मजबूत होगा और भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगेगी।






