Women’s Reservation Bill: शुक्रवार को लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन बिल पर चर्चा की गई। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों में ही जमकर बहस हुई, लेकिन ऐसे में एक पल सामने आया, जिसके बार में शायद ही किसी ने नहीं सोचा होगा।
बता दें कि आज सदन में एक ऐसा देखा गया है, जिसने इस चर्चा के बीच माहौल को हल्का और खुशनुमा बना दिया। दरअसल, विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान एक मजाकिया टिप्पणी की, जिस पर पूरे सदन में ठहाके गूंज उठे।
हल्के मजाक से छाया सदन का माहौल
राहुल गांधी जब महिलाओं के महत्व पर अपनी बात रख रहे थे, तब उन्होंने कहा कि माँ, बहन और पत्नी के रूप में महिलाएं हमारे जीवन में गहरा प्रभाव डालती हैं। इसी दौरान उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि उनकी और प्रधानमंत्री मोदी की पत्नी (PM Modi’s Wife) नहीं है।
उनकी इस बात को सुनते ही सदन में मौजूद सभी सांसद हंस पड़े। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के नेताओं के चेहरे पर मुस्कान आ गई। खुद राहुल गांधी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। यह पल कुछ समय के लिए राजनीतिक तनाव को कम करने वाला साबित हुआ।
हाथ की चोट पर स्पीकर की चिंता
आज की सदन में चर्चा के दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Om Birla) की नजर राहुल गांधी के हाथ पर बंधी पट्टी पर गई। उन्होंने तुरंत राहुल से उनकी चोट के बारे में पूछा। राहुल ने कहा कि उनके हाथ में हल्की चोट लगी है और उन्होंने स्पीकर को बोलने का मौका देने के लिए धन्यवाद भी दिया। इसके बाद उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाया और महिला आरक्षण बिल पर विस्तार से चर्चा की।
#WATCH | "Prime Minister and myself don’t have that wife issue…," says LoP, Lok Sabha, Rahul Gandhi on a light-hearted note during the special session of Parliament on women's reservation and delimitation. pic.twitter.com/ZVdPvRalFz
— ANI (@ANI) April 17, 2026
प्रियंका गांधी की तारीफ
अपने भाषण के दौरान राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी का भी जिक्र किया, जहां उन्होंने कहा कि प्रियंका ने अपने भाषण में मात्र पांच मिनट में वह प्रभाव पैदा कर दिया, जो वह खुद 20 साल में नहीं कर पाए। इस बात पर सदन में फिर से हल्की हंसी देखने को मिली। यहां तक कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) के चेहरे पर भी मुस्कान नजर आई। इस दौरान सदन का माहौल पूरी तरह सहज और सकारात्मक हो गया।
इंदिरा गांधी से मिली सीख
राहुल गांधी ने अपने संबोधन में अपनी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Former Prime Minister Indira Gandhi) को भी याद किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने उन्हें बचपन में सच बोलने और डर का सामना करने की सीख दी थी। उन्होंने एक पुरानी कहानी का जिक्र करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों से भागने के बजाय उनका सामना करना चाहिए। इसी संदर्भ में उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा सरकार बड़ी समस्याओं का सामना करने से बच रही है।
महिला आरक्षण बिल पर सियासी हमला (Political Attack on Women’s Reservation bill)
सदन में हल्के-फुल्के माहौल के बाद राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल (Women Reservation Bill) को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि यह बिल महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नहीं बल्कि राजनीतिक फायदे के लिए लाया गया है।
राहुल गांधी के अनुसार, इस विधेयक में ओबीसी वर्ग के लिए उचित प्रावधान नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह बिल एससी, एसटी और ओबीसी समुदायों के अधिकारों को कमजोर करता है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार महिलाओं के नाम पर चुनावी रणनीति तैयार कर रही है और असल मुद्दों से ध्यान भटका रही है।
विपक्ष का रुख स्पष्ट
राहुल गांधी ने साफ कहा कि पूरा विपक्ष इस बिल के मौजूदा स्वरूप का विरोध करता है। उन्होंने दावा किया कि साल 2023 में जो महिला आरक्षण बिल पारित हुआ था, वही असली और प्रभावी था। उनके अनुसार, वर्तमान बिल केवल एक “राजनीतिक चाल” है, जिसका मकसद सामाजिक संतुलन को बिगाड़ना है।
लोकसभा में हुई इस चर्चा ने यह दिखाया कि राजनीति में गंभीर मुद्दों के बीच भी हल्के पल आते हैं, जो माहौल को सहज बना देते हैं। राहुल गांधी का मजाकिया बयान जहां एक ओर चर्चा का विषय बना, वहीं दूसरी ओर उन्होंने महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर अपनी पार्टी का स्पष्ट रुख भी सामने रखा। इससे यह साबित होता है कि संसद में बहस केवल टकराव तक सीमित नहीं होती, बल्कि उसमें मानवीय और भावनात्मक पहलू भी शामिल होते हैं।
ये भी पढ़ें: इन राज्यों में 20 अप्रैल तक लू का अलर्ट, स्कूल हुए बंद, जानें अपने शहर के मौसम का हाल






