RBI Loan New Rules: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्रामीण सहकारी बैंकों (Rural Co-operative Banks) को लेकर आज 8 अगस्तर को नए नियमों का एक ड्राफ्ट प्रस्ताव पेश कर दिया है। RBI की इस पहल का मुख्य उद्देश्य सिर्फ ग्रामीण इलाकों में बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत करना ही नही, बल्कि लोन की प्रक्रिया को ओर भी सरल व बेहतर बनाना है और बड़े कर्ज से जुड़े जोखिम को कम करना है। अगर ये प्रस्ताव सफलतापूर्वक लागू कर दिया जाता है, तो ग्रामीण और छोटे शहरों में रहने वाले लोगों के लिए होम लोन (Home Loan) और कारोबार के लिए कर्ज लेना ओर भी आसान बन जाएगा।
ऐसे में आइए आज के इस आर्टिकल में हम आरबीआई की इस नई स्कीम से जुड़ी हर एक अपडेट के बारे में विस्तार से जानते हैं।
होम लोन के लिए नए नियम (New Rules for Home loans)
भारत जैसे विशाल देश में जब भी होम लोन या बिजनेस लोन की बात की जाती है, तो SBI, HDFC Bank और ICICI Bank जैसे बड़े बैंकों पर लोगों सबसे अधिक भरोसा करते हैं, लेकिन आज भी ग्रामीण भारत में ग्रामीण सहकारी बैंक लोगों की बैंकिंग और वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए पूरे भरोसे के साथ अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। देश के किसान, छोटे कारोबारी और ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहक इन बैंकों से बड़ी संख्या में जुड़कर लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए RBI ने यह नया प्रस्ताव ग्रामीण बैंकिंग व्यवस्था के लिए लागू करने का फैसला लिया है, ताकि गांव में रहने वाले लोगों को बैंकों से जुड़ी अन्य जरूरी सेवाएं भी उचित तरीके से मिल सके।
RBI का नया प्रस्ताव क्यों है खास?
RBI के इस नए ड्राफ्ट का उद्देश्य गांव में रहने वाले लोगों की भलाई है। दरअसल, इससे ग्रामीण सहकारी बैंकों को ज्यादा मजबूत और सक्षम बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही इसके तहत बैंकों को अपने क्षेत्र की जरूरत के हिसाब से लोन देने में अधिक operational flexibility लाभ का भी प्रस्ताव शामिल है। इससे लोगों स्थानीय स्तर पर अपनी जरूरतों के आधार पर इस्तेमाल कर सकेंगे, जिसमें बैंक कृषि, छोटे कारोबार और घर बनाने आदि के लिए भी आसानी से कर्ज मिलेगा।
इसके साथ ही RBI ने बैंकिंग सिस्टम में जोखिम कम करने के लिए बड़े कर्ज पर exposure limits तय करने का प्रस्ताव शामिल किया गया है, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि किसी एक व्यक्ति, कंपनी या कारोबारी समूह को बहुत ज्यादा कर्ज देकर बैंक खुद बड़े जोखिम में न फंस जाए।
एक व्यक्ति या कंपनी को कितना लोन मिलेगा?
RBI प्रस्तावित नियमों के अनुसार ग्रामीण सहकारी बैंक किसी एक व्यक्ति या कंपनी को अपनी कुल Tier-1 Capital के अधिकतम 20 प्रतिशत तक ही एक्सपोजर दे पाएंगे। वहीं किसी एक समूह या Group of Companies के मामले में यह सीमा Tier-1 Capital के अधिकतम 25 प्रतिशत तक रखने का प्रस्ताव रखा गया है, जिसका उद्देश्य बैंक के कर्ज पोर्टफोलियो में जोखिम को कम करना है। अगर बैंक का बहुत बड़ा पैसा किसी एक ग्राहक या कारोबारी समूह में लगा है और वह कर्ज वापस न आए, तो बैंक की वित्तीय स्थिति पर गंभीर असर पड़ सकता है। नई Exposure limit से ऐसे जोखिम को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

बैंक से 3 करोड़ तक होम लोन मिलेगा
अब RBI के नए ड्राफ्ट में ग्रामीण सहकारी बैंकों के लिए होम लोन से जुड़े नियमों में भी बदलाव किया गया है। बताया जा रहा है कि जिन ग्रामीण सहकारी बैंकों की कुल जमा राशि 10,000 करोड़ रुपये से अधिक होगी, उन्हें ग्राहकों को अधिकतम 3 करोड़ रुपये तक का होम लोन की सुविधा प्राप्त होगी।
यह बदलाव खास तौर पर ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों के ग्राहकों के लिए जरूरी व काफी हद तक मददगार साबित होगी। देखा जाए तो इस बढ़ती महंगाई के दौर में और साथ ही निर्माण लागत के बीच बड़े मकान या नए घर के निर्माण के लिए RBI की यह नई पॉलिसी किसी वरदान से कम नहीं साबित होगी।
इसके अलावा बड़े ग्रामीण सहकारी बैंकों के बोर्ड को होम लोन की Repayment Tenure और Moratorium से जुड़े फैसले लेने की अधिक स्वतंत्रता देने का भी प्रस्ताव शामिल किया गया है। इससे बैंक अपने ग्राहकों की जरूरत और repayment capacity को ध्यान में रखते हुए लोन की शर्तें तय कर सकेंगे।
कृषि और छोटे कारोबार को मिल सकता है फायदा
RBI ने ग्रामीण सहकारी बैंकों के लिए sector-wise lending limits को लेकर भी बदलाव का प्रस्ताव रखा है। रियल एस्टेट को छोड़कर कई क्षेत्रों के लिए तय सीमाओं को हटाने की बात कही गई है। इससे कृषि, MSME और स्थानीय छोटे कारोबार को भी फायदा मिलने की पूरी-पूरी संभावना जताई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में दुकान, छोटा उद्योग, सर्विस बिजनेस या कृषि से जुड़ा कारोबार (Agriculture-Related Business) शुरू करने वाले लोगों के लिए बैंकिंग फाइनेंस (Banking & Finance) की उपलब्धता बढ़ सकती है।
ग्राहकों को क्या फायदा होगा?
- ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए बड़े होम लोन की सुविधा बढ़ जाएगी।
- बैंक अपनी स्थानीय जरूरतों के अनुसार कृषि और छोटे कारोबार के लिए कर्ज उपलब्ध करा पाएंगे।
- बड़े कर्ज पर exposure limit लागू होने से बैंकों के जोखिम को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
- बैंकिंग सिस्टम की वित्तीय मजबूती बढ़ाने और किसी एक बड़े कर्जदार पर अत्यधिक निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।
- ग्रामीण सहकारी बैंकों को ज्यादा मजबूत, सुरक्षित और जरूरत के मुताबिक काम करने में सक्षम बनाने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगा।
ये भी पढ़ें: आज इन राशि के लोगों को रहना होगा सावधान, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल






