UP Dairy Growth: भारत में उत्तर प्रदेश राज्य कई चीजों के लिए जाना जाता है। यूपी में किसानों और पशुपालकों के लिए कई तरह के कदम उठाए जाते हैं, ताकि राज्य आत्मनिर्भर और सशक्त बन सके और साथ ही अन्य राज्यों के मुकाबले आगे रह सके। इसी कड़ी में यूपी में हल ही में दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाई है। दरअसल, हाल के आंकड़ों के अनुसार, राज्य ने देश में सबसे अधिक दूध उत्पादन कर पहला स्थान (First place in milk production) हासिल किया है। यह उपलब्धि केवल उत्पादन बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी एक बड़ा कदम है।
जानकारी के लिए बात दें कि उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ सालों से दुग्ध उत्पादन में करीब 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। यह वृद्धि सरकारी योजनाबद्ध नीतियों, आधुनिक तकनीक और किसानों के सहयोग से संभव हो पाई है। इसी के चलते उत्तर प्रदेश ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्यों को पीछे छोड़ कर नंबर बन गया है।
388 लाख मीट्रिक टन तक पहुंचा उत्पादन
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, साल 2016-17 में उत्तर प्रदेश का दुग्ध उत्पादन 277 लाख मीट्रिक टन था, जो अब बढ़कर 2024-25 में 388 लाख मीट्रिक टन से अधिक हो गया है। यह वृद्धि दिखाती है कि राज्य में डेयरी सेक्टर (Dairy Sector) को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। ऐसे में इसी तेजी को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि यूपी आने वाले दिनों में सिर्फ दूध ही नहीं बल्कि हर एक चीज में अव्वल पर होगा। बताया जा रहा है कि यूपी में बढ़ते उत्पादन के पीछे बेहतर पशुपालन, उन्नत नस्ल के पशु, और डेयरी इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार (Expansion of Dairy Infrastructure) मुख्य कारण हैं। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं ने भी महत्वपूर्ण भूमिका है।
देश के कुल उत्पादन में यूपी का बड़ा योगदान
देश के कुल दुग्ध उत्पादन में उत्तर प्रदेश का योगदान तेजी से बढ़ा है। वर्तमान में भारत के कुल दूध उत्पादन में लगभग 16 प्रतिशत हिस्सा अकेले यूपी का है। यह आंकड़ा राज्य की मजबूत डेयरी व्यवस्था और उत्पादन क्षमता को दर्शाता है। 5 सबसे बड़े दुग्ध उत्पादक राज्यों की कुल हिस्सेदारी लगभग 54 प्रतिशत है, जिसमें उत्तर प्रदेश सबसे आगे है। इससे साफ है कि राज्य डेयरी सेक्टर में राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व (National level leadership in the dairy sector) कर रहा है।

महिलाओं ने संभाली डेयरी की कमान
इस दुग्ध क्रांति (Milk Revolution) की सबसे बड़ी ताकत ग्रामीण महिलाएं बनकर उभरी हैं। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लाखों महिलाएं डेयरी कार्य से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं।
प्रदेश के 31 जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह रोजाना करीब 10 लाख लीटर दूध का संग्रहण कर रहे हैं। इससे न केवल उनकी आय बढ़ी है, बल्कि परिवार और समाज में उनकी स्थिति भी मजबूत हुई है।
महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने डेयरी सेक्टर को नई दिशा दी है और इसे एक स्थायी रोजगार का माध्यम बना दिया है।
5 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचा कारोबार
दुग्ध उत्पादन के साथ-साथ डेयरी कारोबार भी तेजी से बढ़ा है। फरवरी 2026 तक प्रदेश में डेयरी से जुड़ी कंपनियों का कुल कारोबार करीब 5,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
करीब चार लाख महिला किसान पांच प्रमुख दुग्ध कंपनियों से जुड़ी हैं, जो इस सेक्टर को मजबूती दे रही हैं। यह आंकड़ा बताता है कि डेयरी उद्योग अब केवल खेती का सहायक व्यवसाय नहीं, बल्कि एक बड़ा आर्थिक स्तंभ बन चुका है।
अलग-अलग क्षेत्रों में बनी डेयरी की मजबूत नेटवर्क
उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में डेयरी नेटवर्क (Dairy Network) तेजी से फैल रहा है। बुंदेलखंड, पूर्वांचल, अवध, गोरखपुर और तराई क्षेत्रों में अलग-अलग दुग्ध उत्पादक कंपनियां सक्रिय हैं। ये कंपनियां ग्रामीण स्तर पर दूध संग्रहण और विपणन का काम कर रही हैं।
इससे किसानों को बेहतर दाम मिल रहे हैं और बिचौलियों की भूमिका कम हो रही है। साथ ही, डेयरी सेक्टर में पारदर्शिता और दक्षता भी बढ़ी है।
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली नई रफ्तार
दुग्ध उत्पादन में बढ़ोतरी का सीधा असर ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ा है। किसानों की आय में वृद्धि हुई है और गांवों में रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं।
डेयरी सेक्टर ने छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है। खासतौर पर महिलाओं के लिए यह आत्मनिर्भर बनने का एक बड़ा जरिया बन गया है।
बदलती तस्वीर का प्रतीक बना यूपी
उत्तर प्रदेश में दुग्ध उत्पादन (Milk production in Uttar Pradesh) की यह सफलता केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राज्य की बदलती तस्वीर का प्रतीक भी है। डेयरी सेक्टर में सुधार, महिलाओं की भागीदारी और ग्रामीण विकास ने मिलकर एक नया मॉडल तैयार किया है।
आने वाले समय में अगर इसी तरह प्रयास जारी रहे, तो उत्तर प्रदेश न केवल देश में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी डेयरी उत्पादन (Dairy Production) में अपनी मजबूत पहचान बना सकता है।
ये भी पढ़ें: 3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, जानें रजिस्ट्रेशन, तारीखें और जरूरी तैयारी






