April 2026 Rule Change: जैसा कि आप सब लोग जानते हैं कि आज यानी 1 अप्रैल 2026 से नया वित्तीय वर्ष शुरू हो गया है। इसी के साथ ही आम लोगों की जिंदगी से जुड़े कई बड़े नियमों में बदलाव हुए हैं, जिनका सीधा असर आम जनता की जेब से लकर हर महीने के बजट, सेविंग और खर्चों पर पड़ेगा।
बता दें कि आज अप्रैल महीने की पहली तारीख से ATM से कैश निकालने से लेकर PAN कार्ड, FASTag और LPG तक कई नियम बदल गए हैं। ऐसे यहां जानें कौन-कौन से 8 नियमों में बदलाव हुआ है।
- ATM से कैश निकालना हो सकता है महंगा
अब ATM से UPI के जरिए कैश निकालना भी फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में शामिल होगा। महानगरों में 5 फ्री ट्रांजैक्शन और अन्य शहरों में भी 5 ट्रांजैक्शन की सीमा तय की गई है। लिमिट पार करने पर प्रति ट्रांजैक्शन 23 रुपये का चार्ज लगेगा।
- नया इनकम टैक्स सिस्टम लागू
1 अप्रैल से नया इनकम टैक्स कानून लागू हो गया है, जिससे टैक्स सिस्टम को सरल बनाने की कोशिश की गई है। अब फाइनेंशियल ईयर और असेसमेंट ईयर की जगह “टैक्स ईयर” लागू होगा। इससे सैलरी स्ट्रक्चर और टैक्स प्लानिंग में बदलाव देखने को मिल सकता है।
- शेयर बाजार में टैक्स की वृद्धि
अगर आप F&O ट्रेडिंग करते हैं तो अब ज्यादा टैक्स देना पड़ेगा। सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में बढ़ोतरी की गई है। फ्यूचर्स पर 150% और ऑप्शंस पर करीब 50% तक टैक्स में बढ़ोतरी हुई।

- FASTag का वार्षिक पास हुआ महंगा
हाईवे पर सफर करने वालों के लिए FASTag का एनुअल पास अब महंगा हो गया है। पहले 3000 रुपये में मिलने वाला पास अब 3075 रुपये का हो जाएगा। इसमें 200 ट्रिप की सुविधा मिलती है।
- नया लेबर कोड लागू
आज से देशभर में नए लेबर कोड लागू कर दिया है, जिसके तहत अब बेसिक सैलरी कुल सैलरी का 50% रखना जरूरी होगा। इससे PF का योगदान बढ़ सकता है और टेक-होम सैलरी कम हो सकती है।
- PAN कार्ड से जुड़े नियम सख्त
PAN कार्ड से जुड़े नियमों में भी बदलाव हुआ है। अब PAN बनवाने के लिए अतिरिक्त दस्तावेज देना जरूरी होगा। इसके अलावा बड़ी कैश डिपॉजिट, वाहन खरीद, होटल खर्च और प्रॉपर्टी खरीद पर PAN दिखाना अनिवार्य होगा।
- LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के चलते LPG सिलेंडर की कीमतों में पहले ही बढ़ोतरी हो चुकी है। 1 अप्रैल से फिर से कीमतों में बदलाव हो सकता है, जिससे घरेलू बजट प्रभावित होगा।
- रेलवे टिकट कैंसिलेशन नियम बदले
रेलवे टिकट कैंसिल करने के नियम भी बदल गए हैं। 72 घंटे पहले कैंसिल करने पर ज्यादा रिफंड मिलेगा। 24 घंटे के अंदर कैंसिल करने पर 50% तक कटौती होगी और 8 घंटे के बाद कैंसिल करने पर किसी भी तरह के रिफंड का लाभ अब नहीं मिलेगा।
ये भी पढ़ें: ब्रोकर्स को मिली राहत, अब आरबीआई के ये नए नियम 1 जुलाई से लागू होंगे






