Vande Bharat Sleeper Train: देश को मिली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, अब सफर होगा पहले भी आरामदायक, आधुनिक और तेज

Vande Bharat Sleeper Train

Vande Bharat Sleeper Train: देश को पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की मिल गई है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 17 जनवरी 2026 को पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। वहीं, यह ट्रेन हावड़ा (कोलकाता) और गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच चलेगी।

जानकारी के लिए बता दें कि यह पूरी तरह से वातानुकूलित 16 कोच वाली ट्रेन है। जिसमें करीब 823 यात्रियों की सीटें हैं। वहीं, इस ट्रेन 958-968 किलोमीटर की दूरी केवल 14 घंटे में तय करती है। वहीं, यह पुरानी ट्रेनों से करीब 2.5-3 घंटे कम समय लेती है। जिसकी अधिकतम स्पीड 180 किमी/घंटा है। साथ ही,ट्रेन में आधुनिक सुविधाएं हैं। जैसे बेहतर सस्पेंशन सिस्टम, ऑटोमैटिक दरवाजे, आरामदायक बर्थ और यात्रा के दौरान बंगाली व असमिया व्यंजन उपलब्ध होंगे। यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी। इससे पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के बीच कनेक्टिविटी, पर्यटन और व्यापार बढ़ेगा।

बता दें कि, टिकट और आरक्षण के नियम काफी खास हैं। जिसमें रेलवे बोर्ड के मुताबिक, इस ट्रेन में केवल कन्फर्म टिकट ही जारी होंगे। आरएसी (रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन), वेटिंग लिस्ट या आंशिक कन्फर्म टिकट का कोई प्रावधान नहीं है। न्यूनतम दूरी 400 किलोमीटर मानी जाती है।

देश को मिली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
देश को मिली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

किराया इस प्रकार है (न्यूनतम 400 किमी के लिए)

  • एसी फर्स्ट क्लास: 1,520 रुपये
  • एसी सेकंड क्लास: 1,240 रुपये
  • एसी थर्ड क्लास: 960 रुपये

400 किमी से ज्यादा दूरी के लिए प्रति किमी दर अलग है। जिसमें, एसी-1: 3.20 रुपये, एसी-2: 3.10 रुपये, एसी-3: 2.40 रुपये। GST अलग से लगेगा। वहीं,आरक्षण में केवल कुछ खास कोटे में ही लागू होंगे। जिसमें महिला आरक्षण, दिव्यांगजन आरक्षण, वरिष्ठ नागरिक आरक्षण और ड्यूटी पास आरक्षण। कोई अन्य कोटा या VIP कोटा नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, नया सैलरी अकाउंट पैकेज, 2 करोड़ का बीमा और सस्ता लोन, यहां पूरी जानें जानकारी

Recent Posts