Gold-Silver Prices: सोना-चांदी की कीमत में तेजी बरकरार, अंतरराष्ट्रीय संकेतों पर टिकी निवेशकों की नजर

सोना-चांदी की कीमत में तेजी बरकरार

Gold-Silver Prices: सोने और चांदी की कीमत मार्केट में हर दिन गिरती-बढ़ती रही है। ऐसे में अनुमान है कि आने वाले सप्ताह में भी गोल्ड की कीमत बढ़ रहेगी और चांदी में तेज उछाल के बाद कुछ समय के लिए हल्का उतार-चढ़ाव संभव है। ऐसे में सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग और अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) द्वारा भविष्य में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद है।

वैश्विक आर्थिक आंकड़ों पर नजर

विशेषज्ञों के अनुसार, निवेशकों की नजर अब वैश्विक आर्थिक आंकड़ों पर है। इनमें अमेरिका और अन्य बड़े देशों की महंगाई दर, जीडीपी ग्रोथ, पीसीई इंडेक्स, पीएमआई और बेरोजगारी से जुड़े आंकड़े हैं। इसके अलावा चीन के आर्थिक आंकड़े भी बाजार के लिए बेहद जरूरी माने जा रहे हैं।

गोल्ड की कीमत (Gold Price)

अगर हम घरेलू बाजार की बात करें तो एमसीएक्स पर सोने की कीमत (Gold Price) पिछले सप्ताह करीब 2.7% बढ़कर 1,43,590 रुपये प्रति 10 ग्राम तक रही। इसमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना सप्ताह के अंत में 4,595 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ, जबकि सप्ताह के दौरान यह 4,650.50 डॉलर प्रति तक पहुंच गया।

विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में एमसीएक्स पर गोल्ड (सोना) 1,46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और वैश्विक स्तर पर 4,750 डॉलर प्रति औंस तक बना रह सकता है।

Gold-Silver Prices
Gold-Silver Prices

चांदी की कीमत (Sliver Price)

एमसीएक्स के अनुसार, बाजार में पिछले कुछ दिनों से चांदी करीब 14% की तेजी के साथ 2,92,960 रुपये प्रति किलो तक पहुंचा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी का भाव 88.53 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

ETF और केंद्रीय बैंकों का समर्थन

विशेषज्ञों का मानना है कि केंद्रीय बैंक (Central Bank) लगातार अपने रिजर्व में गोल्ड को जमा कर रहे हैं। इससे गोल्ड-सिल्वर (Gold-Silver) ईटीएफ में निवेश भी बढ़ रहा है। अनुमान है कि अल्पकालिक उतार-चढ़ाव के बावजूद सोना और चांदी लंबे समय के निवेश के लिए मजबूत विकल्प बने रह सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Grap 4 in delhi: दिल्ली-एनसीआर में GRAP-4 सख्ती से लागू, शहर में ट्रकों की एंट्री बंद, स्कूल हाइब्रिड मोड में शुरू

Recent Posts