Bird flu Alert: बर्ड फ्लू का अलर्ट, पशुपालन विभाग ने किसानों और आम जनता के लिए जारी की एडवाइजरी

बर्ड फ्लू से बचाव के लिए अपनाएं ये सावधानियां

Bird flu Alert: बिहार में पिछले कुछ दिनों से बर्ड फ्लू का प्रकोप (Bird flu Outbreak) तेजी से बढ़ रहा है। इस खतरे को भांपते हुए राज्य सरकार सतर्क हो गई है। दरअसल, बिहार डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग ने किसानों, पशुपालकों और आम लोगों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है, ताकि वह इस वायरस से बच सके।

बता दें कि विभाग ने साफ कहा है कि इसके बचावओं पर विशेष ध्यान रखें क्योंकि ‘बर्ड फ्लू’ (Bird flu) एक वायरस जनित बीमारी है, जो मुख्य रूप से पक्षियों, खासकर मुर्गियों में तेजी से फैलती है।

बच्चों में फैल सकती है ये बीमारी

बिहार डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के अनुसार, संक्रमित पक्षियों के सीधे तौर पर संपर्क में आने से ‘बर्ड फ्लू’ (Bird flu) संक्रमण मनुष्यों में भी फैल सकता है। यह वायरस बच्चे और बीमार लोग हो सकते हैं। यह वायरस पक्षियों की बीट, पंख या श्लेष्मा (Mucus) के संपर्क में आते हैं, उनमें संक्रमण का खतरा अधिक रहता है।

लोगों में बर्ड फ्लू के लक्षण

पशुपालन विभाग का कहना है कि लोगों में बर्ड फ्लू के लक्षण शुरूआत में सामान्य फ्लू (Common Flu) जैसे ही होते हैं। इनमें तेज बुखार, जुकाम, नाक बहना, खांसी और सांस लेने में तकलीफ होती है। अगर किसी व्यक्ति में ऐसे लक्षण है और वह पक्षियों के संपर्क में रहा है, तो तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र को इसकी सूचना दें और इलाज करवाना शुरू करें। विभाग का कहना है कि बर्ड फ्लू का वायरस (Bird Flu Virus) 70 डिग्री सेल्सियस तापमान पर नष्ट हो जाता है।

लोगों को सतर्क रहने की जरूरत

पशुपालन विभाग (Animal Husbandry Department) ने राज्य के लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, बल्कि जरूरी सावधानियां अपनाएं।

  • सबसे पहले बीमार मुर्गियों (Sick Chickens) के सीधे संपर्क में न आएं।
  • दस्ताने या अन्य सुरक्षा साधनों का उपयोग करें।
  • बीमार पक्षियों के पंख, म्यूकस और बीट को न छुएं।
  • गलती से संपर्क हो जाए, तो तुरंत अपने हाथ को साबुन से अच्छी से धोएं।
  • संक्रमित पक्षियों को मारकर उनका सुरक्षित तरीके से निपटान करें
  • बीमार या मरे हुए पक्षियों की सूचना तुरंत नजदीकी पशु चिकित्सालय (Nearest Veterinary Hospital) को दें।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क

पशु विभाग के द्वारा दी गई सलाह दी है, जो कुछ इस प्रकार से हैं।

  • पक्षियों को बाड़े में रखें
  • केवल पोल्ट्री फार्म (Poultry Farm) से जुड़े लोगों को ही उनके पास जाने दें।
  • बाड़े और उसके आसपास साफ-सफाई बनाए रखें।
  • अधिक जानकारी के लिए पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान, बिहार, पटना के नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 0612-2226049 पर संपर्क करें।

ये भी पढ़ें:  बिना हेलमेट और रेड लाइट जंप करने वालों पर होगी तुरंत कार्रवाई, लागू होंगे नए नियम, जानें क्या है?

Recent Posts