अगले 24 घंटे के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ समेत इन 5 राज्यों में बारिश, तेज हवाएं और ठंड का अलर्ट

आज के मौसम का हाल

Weather Update: भारत के विभिन्न हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। पिछले दो दिनों से देश के कई राज्यों में अचानक हुई बारिश ने आज के मौसम का हाल (Aaj ke Mausam ka Hal) बदल दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 27 और 28 जनवरी को उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश, बर्फबारी, तेज हवाओं और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, कुछ राज्यों में ओलावृष्टि, घना कोहरा और शीत लहर को लेकर भी चेतावनी जारी की गई।

पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का अलर्ट (Snowfall Alert in Hilly Areas)

मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 27 और 28 जनवरी को बारिश और बर्फबारी शुरू होगी। इन क्षेत्रों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जबकि कुछ जगहों पर यह गतिविधि काफी व्यापक रहने की संभावना है।

IMD के अनुसार, 27 जनवरी को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश या भारी बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 27 और 28 जनवरी को में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि (Hailstorm) भी हो सकती है।

इन 8 राज्यों में कोहरा और ठंड की चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में सुबह और रात के समय घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में भी घना कोहरा (Dense Fog) छा सकता है।

हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीतलहर (Cold Wave) चलने की संभावना है। वहीं उत्तर राजस्थान में कुछ स्थानों पर कोल्ड डे की स्थिति (Cold Day Status) भी बन सकती है।

पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी
पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी

देश के अन्य राज्यों का हाल

उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और मध्य प्रदेश में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा।

दक्षिण भारत की बात करें तो तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 24 और 25 जनवरी को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में बिजली गिरने और कुछ स्थानों पर भारी बारिश का भी अनुमान है।

वहीं 26 जनवरी को केरल और माहे में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

तापमान का हाल

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद 2 से 3 दिनों में तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है और फिर अगले दो दिनों में 3 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मध्य भारत में भी अगले दो दिनों तक तापमान स्थिर रहेगा, जिसके बाद 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी और फिर गिरावट की संभावना है। महाराष्ट्र और गुजरात में अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं।

ये भी पढ़ें: IndiGo की उड़ानों पर लगा ब्रेक, एयरलाइन के 700 से अधिक स्लॉट रद्द, जानें किन शहरों पर पड़े सबसे अधिक असर

Recent Posts