IndiGo की उड़ानों पर लगा ब्रेक, एयरलाइन के 700 से अधिक स्लॉट रद्द, जानें किन शहरों पर पड़े सबसे अधिक असर

IndiGo की सैकड़ों उड़ानों पर रोक

IndiGo Update: एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) जिसे भारत की सबसे बड़ी और बिजी एयरलाइन कहा जाता है। जैसा कि आप सब लोग जानते हैं कि पिछले कुछ महीनों पहले ही यात्रियों को हवाई यात्रा में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था, जिसके चलते एयरलाइन को काफी नुकसान हुआ था। वही, अब एक और बढ़ी खबर सामने आई है, दरअसल, एयरलाइन इंडिगो (Airline Indigo) को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। क्योंकि नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) के सख्त निर्देशों के बाद इंडिगो ने घरेलू हवाई अड्डों पर 717 उड़ानों के स्लॉट को खाली कर दिए हैं।

बता दें कि यह बड़ी कार्रवाई शीतकालीन उड़ान कार्यक्रम (Winter Schedule) में 10% कटौती के आदेश पर हुआ है। आइए यहां जानें इसके पीछे की अन्य बड़ी वजह

इंडिगो के हालात दिसंबर में बिगड़े

साल 2025 के आखिरी महीने यानी 3 से 5 दिसंबर के बीच घने कोहरे और परिचालन संबंधी कारणों  के चलते इंडिगो की कई फ्लाइट्स (Flights) बड़ी संख्या में प्रभावित हुई थीं। खबरों के मुताबिक, इस दौरान इंडिगो की 2,507 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि 1,852 उड़ानें कई घंटों की देरी से संचालित हुईं थी। इस समय लाखों यात्रियों को हवाई अड्डों पर ही घंटों इंतजार करना पड़ा। ऐसे में DGCA ने एयरलाइन पर कड़ी कार्रवाई करने का फैसला किया, ताकि भविष्य में इस तरह की चिंताजनक परेशानी न हो सके।

स्लॉट क्या होता है और जानें क्यों है यह अहम?

एटरपोर्ट पर स्लॉट (Airport Slots)हवाई अड्डों पर विमानों के उड़ान भरने (Takeoff) और उतरने (landing) के लिए जो समय तय किया जाता है, उसे ही स्लॉट कहा जाता है। क्योंकि किसी भी एयरलाइन के लिए स्लॉट सबसे जरूरी होता हैं, क्योंकि इसी के आधार पर उड़ानों का पूरा शेड्यूल तय होता है।

वही, DGCA के निर्देशों के बाद से इंडिगो एयरलाइन (Indigo Airline) ने जनवरी से मार्च के समय के लिए 717 स्लॉट्स की सूची मंत्रालय को सौंपी, जिन्हें अब खाली घोषित किया गया है।

IndiGo पर सरकार की सख्त कार्रवाई
IndiGo पर सरकार की सख्त कार्रवाई

इन शहरों पर सबसे ज्यादा असर

एटरपोर्ट पर स्लॉट्स के रद्द होने पर सबसे ज्यादा असर देश के कई बड़े मेट्रो शहरों पर पड़ा है। जैसे कि- दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे 6 प्रमुख हवाई अड्डों आदि। इन शहरों में कुल 717 स्लॉट्स में से 364 स्लॉट है।

मंत्रालय ने मांगे अन्य एयरलाइंस से आवेदन

नागर विमानन मंत्रालय ने देश के यात्रियों की असुविधा को कम करने के उद्देश्य से अन्य घरेलू एयरलाइंस से इन खाली स्लॉट्स के लिए तुरंत आवेदन मांगे हैं, लेकिन मंत्रालय की तरफ से एक सख्त शर्त भी रखी गई है कि एयरलाइन अपने मौजूदा रूट बंद करके नए स्लॉट हासिल नहीं करेगी और साथ ही इनमें से कई स्लॉट देर रात या तड़के यानी सुबह-सुबह की ‘रेड-आई फ्लाइट्स’ (Red-eye flights) के हैं। बताया जा रहा है कि इसी कारण से ज्यादातर एयरलाइंस इन स्लॉट्स को लेने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही हैं।

22 करोड़ रुपये का जुर्माना और चेतावनी

DGCA की कार्रवाई में 22 करोड़ रुपये का जुर्माना और चेतावनी भी दी गई है, जिसमें नियामक संस्था ने 17 जनवरी को इंडिगो पर परिचालन में खामियों के चलते लगभग 22.20 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। एयरलाइन के सीईओ पीटर एलबर्स को आधिकारिक चेतावनी भी दी है। इसके अलावा, इंडिगो को करीब 50 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी (Bank Guarantee) जमा करने का आदेश दिया गया है।

ये भी पढ़ें:  बर्ड फ्लू का अलर्ट, पशुपालन विभाग ने किसानों और आम जनता के लिए जारी की एडवाइजरी

Recent Posts