PM Kisan Yojana Update: पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का देशभर के लाभार्थी किसान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में इस किसान योजना (kisan yojana) को लेकर एक बड़ी अपडेट जारी हुई है। दरअसल, अनुमान है कि यह किस्त फरवरी 2026 के पहले हफ्ते में जारी हो सकती है।
बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) देश के करोड़ों किसानों के लिए सबसे मददगार योजनाओं में से एक है। इस सरकारी योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि साल में 3 बराबर किस्तों के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।
PM Kisan 22वीं किस्त पर ताजा अपडेट
सरकार की ओर से अभी तक पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) की 22वीं किस्त की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। ऐसे में यह कहना अभी मुश्किल है कि फरवरी के पहले सप्ताह में ही किसानों के खातों में पैसे आएंगे या नहीं, लेकिन किसानों के लिए द्वारा पूरा-पूरा अनुमान है कि फरवरी के पहले सप्ताह किस्त की राशि आ जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो सरकार अक्सर फरवरी महीने में किस्त जारी करती रही है। इसी आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि पीएम किसान की 22वीं किस्त (22nd Installment of PM Kisan) फरवरी के दौरान जारी हो सकती है।

PM Kisan Yojana का लाभ लेने के लिए जरूरी काम
PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त बिना किसी रुकावट के आपके खाते में आए, तो आपको कुछ जरूरी प्रक्रियाएं पूरी को समय पर करना अनिवार्य हैं।
ई-केवाईसी (e-KYC): ई-केवाईसी कराना सबसे जरूरी है, जिन किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी पूरी नहीं की है, उनकी किस्त रोकी जा सकती है।
आधार-बैंक खाता लिंक: अगर किसान ने अपना बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है, तो करवा लें। लिंक न होने की स्थिति में किस्त का भुगतान अटक सकता है।
बेनिफिशियरी स्टेटस चेक करें: किसान पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना लाभार्थी स्टेटस चेक कर सकते हैं, जिसे उन्हें पता चल जाएगा कि उनका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं है।
किसानों के लिए जरूरी सलाह
सरकार ने पहले ही साफ कह दिया था कि किसी भी अधूरी प्रक्रिया वाले किसानों को इस बार पीएम किसान की किस्त का लाभ (Benefit of PM Kisan Installment) नहीं मिलेगा। ऐसे में किसानों को समय रहते जल्द से जल्द ई-केवाईसी, आधार-बैंक लिंकिंग और अन्य जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर लेना चाहिए।
ये भी पढ़ें: अब नए लुक में आइकॉनिक SUV, हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और ADAS से लैस, जानें टोकन अमाउंट






