Renault Duster Launch 2026: अब नए लुक में आइकॉनिक SUV, हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और ADAS से लैस, जानें टोकन अमाउंट

Renault Duster Launch 2026

Renault Duster Launch 2026: भारत में SUV सेगमेंट के नई लुक से लोगों के बीच इसकी लोकप्रियता ओर भी बढ़ गई है। दरअसल, भारतीय बाजार में अब SUV की Renault Duster एक बार फिर नए अंदाज़ में वापस लौट आई है। 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर Renault ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में नई Duster को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है।

बता दें कि साल 2012 में डस्टर (Duster) ने आम जनता को किफायती SUV  पहुंचाकर उनके सपनों को नई उड़ान दी थी और अब करीब 15 साल बाद कंपनी उसी भरोसे को आधुनिक तकनीक और दमदार फीचर्स के साथ फिर से बाजार में लौटी है।

डिजाइन में रग्ड और मॉडर्न लुक (Rugged and Modern Design)

नई Renault Duster का डिजाइन पहले से ज्यादा मजबूत और मॉडर्न है।

  • फ्रंट में आइब्रो शेप LED DRL
  • नई ग्रिल पर DUSTER बैजिंग और सिल्वर फिनिश वाला बंपर
  • साइड प्रोफाइल में ब्लैक क्लैडिंग और रूफ रेल्स SUV लुक
  • पीछे की तरफ LED टेललाइट्स को लाइट बार

3 इंजन विकल्प, हाइब्रिड में EV मोड

नई डस्टर में 3 इंजन की सुविधा दी गई हैं।

पहला इंजन: 1.8 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड ई-टेक पेट्रोल इंजन, जिसमें 1.4 kWh बैटरी है, जिसपर कंपनी का कहना है कि शहर में यह SUV 80% तक प्योर EV मोड में आराम से चल सकती है। इस इंजन के साथ 8-स्पीड DHT गियरबॉक्स भी दिया जाता है।

दूसरा इंजन:  यह 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (163 PS पावर और 280 Nm टॉर्क) के साथ 6-स्पीड DCT गियरबॉक्स के साथ आता है।

तीसरा इंजन:  इस 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन में डेली ड्राइव के लिए संतुलित परफॉर्मेंस की सुविधा मिलती है।

नए फीचर्स और एडवांस सेफ्टी के साथ लॉन्च हुई Renault Duster
नए फीचर्स और एडवांस सेफ्टी के साथ लॉन्च हुई Renault Duster

प्रीमियम और टेक-लोडेड इंटीरियर

नई डस्टर का केबिन पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाया गया है. इसमें लेदरेट सीट्स, ब्लैक थीम के साथ ग्रीन एक्सेंट, 10.1 इंच टचस्क्रीन, 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और पैनोरमिक सनरूफ दी गई है। वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड सीट्स और वायरलेस चार्जर जैसे फीचर्स भी शामिल है।

सेफ्टी फीचर्स (Safety Features)

नई Renault Duster में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिलते हैं। इसके अलावा, इसमें 360 डिग्री कैमरा, पार्किंग सेंसर, TPMS और लेवल-2 ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। यह भारत में ADAS फीचर पाने वाली Renault की पहली कार है।

Renault Duster Launch 2026 बुकिंग 

खबरों के मुताबिक, आज से ही भारतीय बाजार में नई Renault Duster की बुकिंग शुरू हो चुकी है। आप चाहे तो 21,000 रुपये के टोकन अमाउंट पर ग्राहक ऐप के जरिए बुकिंग कर सकते हैं। इस कार से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर विजिट करें।

ये भी पढ़ें:   यूजीसी नियमों को लेकर बगावत शुरू, 11 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, जानें क्यों?

Recent Posts