Today’s Horoscope 31 January 2026: ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार, हर दिन राशिफल बदलती है। ऐसे में आज के दिन यानी 31 जनवरी 2026 का राशिफल बताता है कि कुछ राशि वालों के लिए शुभ संकेत है और कुछ लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आइए जानते हैं शनिवार, 31 जनवरी 2026 को मेष से लेकर मीन राशि तक का पूरे दिन का हाल
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत नजर आएगी और अधिकारी आपके काम की सरहाना करेंगे। प्रेम जीवन में छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें, वरना आज बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है।
वृषभ राशि
आज रिश्तों में संतुलन बनाएं रखना लाभकारी रहेगा। प्रेम संबंधों में आज के दिन अहंकार नुकसान पहुंचा सकता है। मेहनत पर ध्यान दें, क्योंकि नौकरी और कारोबार में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। प्रेम जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा और अविवाहित लोगों को नया रिश्ता मिल सकता है। करियर में नए अवसर सामने आएंगे।
कर्क राशि
आज के दिन इन राशि के लोगों को भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी है। रिश्तों में गलतफहमी की स्थिति बन सकती है, इसलिए खुलकर बातचीत करें। कामकाज में दबाव बढ़ेगा और वरिष्ठ अधिकारी सवाल कर सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों में आज के दिन आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। प्रेम जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। करियर में नेतृत्व क्षमता सामने आएगी और नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

कन्या राशि
आज का पूरा दिन जिम्मेदारियों से भरा रहेगा। प्रेम जीवन (love life) में समय की कमी खल सकती है। आज कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी होगी, लेकिन परिणाम आपके पक्ष में आएंगे।
तुला राशि
तुला राशि वालों को आज सोच-समझकर फैसले लेने होंगे। रिश्तों में जरूरत से ज्यादा आलोचना से बचें। काम में धैर्य बनाए रखें। आज पैसों के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा।
वृश्चिक राशि
आज के दिन आपके विचार और योजनाएं लोगों को प्रभावित करेंगी। प्रेम जीवन में खुलापन जरूरी है। करियर में बदलाव के संकेत मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। सेहत अच्छी रहेगी।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन संतुलित बना रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा और रिश्ते मजबूत होंगे। आज के दिन करियर में नए मौके मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
मकर राशि
आज के दिन आपकी मेहनत का फल मिलेगा। प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी, लेकिन आज जितना हो सके शक से बचें। आपको आज करियर में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।
कुंभ राशि
आज कुंभ राशि वालों के लिए नए अवसर सामने आएंगे। प्रेम जीवन में खुलकर बात करने से रिश्ते मजबूत होंगे। नौकरी को लेकर नई यात्रा के अच्छे योग बन सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि के जातक आज के दिन भावनात्मक रूप से संवेदनशील रह सकते हैं। प्रेम संबंधों (love Affairs) में भरोसा बनाए रखें। करियर में काम धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा।
ये भी पढ़ें: दिल्ली समेत कई राज्यों में 31 जनवरी तक बारिश-बर्फबारी, घना कोहरा और शीतलहर की चेतावनी






