Weather Alert: दिल्ली समेत कई राज्यों में 31 जनवरी तक बारिश-बर्फबारी, घना कोहरा और शीतलहर की चेतावनी

आज के मौसम का हाल

Weather Alert: जनवरी का महीना लगभग खत्म हो गया है, लेकिन अभी भी देश के कई राज्यों में ठंड और बारिश कम होने का नाम नहीं ले रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मध्य भारत से लेकर उत्तर-पश्चिम भारत तक बारिश, आंधी-तूफान, बर्फबारी, कोहरा और शीतलहर की चेतावनी 31 जनवरी तक जारी की गई है।

IMD के मुताबिक, दिल्ली समेत कई राज्यों में 1 और 2 फरवरी तक बारिश और ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है। यहां अपने शहर के मौसम का हाल।

बारिश और आंधी की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, 1 और 2 फरवरी को मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। वहीं, 2 फरवरी को छत्तीसगढ़ में भी बारिश और आंधी के असर है।

इसके अलावा, 30 जनवरी 2026 की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने जा रहा है। इसके प्रभाव से 31 जनवरी और 1 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में कई जगहों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Weather Update
Weather Update

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश और आंधी का अलर्ट

IMD की लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 1 फरवरी को हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी बारिश और आंधी का पूर्वानुमान है। उत्तराखंड में 1 और 2 फरवरी को बारिश और बर्फबारी हो सकती है। राजस्थान में 31 जनवरी से 3 फरवरी के बीच कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ आंधी-बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

पाले की चेतावनी

उत्तराखंड में 29 और 30 जनवरी को जमीन पर पाला पड़ने की संभावना है, जिससे फसलों को नुकसान हो सकता है। किसानों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

कोहरा और शीतलहर का कहर

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में 31 जनवरी तक सुबह और रात के समय घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, ओडिशा, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कोहरे का असर रहेगा। साथ ही 30 और 31 जनवरी को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की चेतावनी है।

ये भी पढ़ें:  SC ने लगाई UGC के नए नियमों पर अस्थायी रोक, CJI ने कहा-जाति आधारित भेदभाव से हो सकता दुरुपयोग

Recent Posts