Silver Price Crash: 4 दिन में आधा हुआ निवेशकों का पैसा, Gold भी हुआ क्रैश

4 दिन में आधा हुआ निवेशकों का पैसा

Silver Price Crash: चांदी और सोने की कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है। साथ ही, महज चार कारोबारी दिनों में चांदी के भाव करीब 2 लाख रूपये प्रति किलो तक टूट गई है। अब जो निवेशक चांदी के 4 लाख रूपये प्रति किलो के पार जाने से बहुत उत्साहित होकर निवेश में उतरे थे, वहीं अब उन्हें बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। बता दें कि, सोने का भाव भी लगातार गिरता जा रहा है और अपने रिकॉर्ड हाई से नीचे आ चुका है।

चांदी में मची तबाही

जानकारी के लिए बता दें कि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमतों में हर दिन गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी का वायदा भाव चार दिनों में 12 फीसदी से ज्यादा गिर गया है। साथ ही, बजट वाले दिन भारी गिरावट के बाद रविवार को चांदी 2,65,652 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। वहीं, आज सोमवार को इसमें 15 फीसदी का लोअर सर्किट लग गया और भाव गिरकर 2,25,805 रुपये प्रति किलो पर आ गया। यानी सिर्फ एक दिन में ही चांदी करीब 39,847 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई।

चार दिन में करीब 2 लाख की गिरावट आई

बजट से पहले बीते गुरुवार को चांदी ने नया रिकॉर्ड बनाया था। जिसमें पहली बार MCX पर 1 किलो चांदी का वायदा भाव 4 लाख रुपये के पार चला गया था, लेकिन कारोबार खत्म होते-होते यह 4,20,048 रुपये प्रति किलो के लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गई थी। वहीं, इसके बाद लगातार गिरावट शुरू हो गई। इस हाई लेवल से देखें तो सिर्फ चार दिनों में चांदी करीब 1,94,243 रुपये सस्ती हो चुकी है। यानी जिन निवेशकों ने ऊंचे भाव पर खरीदारी की थी, उनका निवेश तेजी से घट गया।

सोना भी नहीं संभल पा रहा

बता दें कि, चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बजट वाले दिन आई गिरावट के बाद आज सोमवार को भी सोना कमजोर रहा है। MCX पर 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला 24 कैरेट सोना रविवार को 1,47,753 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोमवार को इसमें तेज गिरावट आई और भाव 1,38,888 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया। यानी एक ही दिन में सोना करीब 8,865 रुपये सस्ता हो गया। वहीं, अगर सोने के हाई लेवल से गिरावट की बात करें, तो बीते सप्ताह गुरुवार को सोने ने 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड बनाया था। वहां से अब तक सोने की कीमत करीब 54,208 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिर चुकी है।

Silver Price Crash
Silver Price Crash

आखिर क्यों गिर रहे हैं Gold-Silver के दाम

सोना और चांदी की कीमतों में आई इस भारी गिरावट के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। दरअसल, सबसे बड़ा कारण है कि ऊंचे स्तर पर पहुंचने के बाद निवेशकों द्वारा की गई मुनाफावसूली। जब कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचीं, तो निवेशकों ने बड़ी मात्रा में बिकवाली की, जिससे बाजार में दबाव बढ़ गया।वहीं, इसके अलावा चांदी की इंडस्ट्रियल डिमांड में कमी भी बड़ी वजह मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि, चीन और यूरोप में औद्योगिक मांग कमजोर पड़ी है, जिसका सीधा असर चांदी की कीमतों पर दिखा है।

एक और अहम वजह है कि, अमेरिकी डॉलर की मजबूती है। दरअसल, अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद डॉलर मजबूत हुआ है। जिसमें उन्होंने अगले अमेरिकी फेड प्रमुख के तौर पर जेरोम पॉवेल की जगह केविन वॉर्श का नाम लिया। डॉलर मजबूत होने से सोना-चांदी जैसी कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ता है, क्योंकि निवेशक इनसे पैसा निकालकर डॉलर में निवेश करने लगते हैं।

निवेशकों के लिए चेतावनी

कमोडिटी बाजार में आई इस भारी गिरावट के बाद कहा है कि, ऊंचे स्तर पर जल्दबाजी में निवेश करना नुकसान हो सकता है। साथ ही, सोना और चांदी को लंबे समय के निवेश के रूप में सुरक्षित माना जाता है, लेकिन शॉर्ट टर्म में इनमें भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। वहीं, विशेषज्ञों का कहना है कि, निवेशकों को फिलहाल सतर्क रहना चाहिए और बाजार के स्थिर होने का इंतजार करना बेहतर होगा।

ये भी पढ़ें: Weather Alert: अगले 3 दिन बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश, ओलावृष्टि और घने कोहरे का खतरा

Recent Posts