Daily Horoscope February 4, 2026, इन राशियों को आज धन लाभ मिलेगा, जानें किन्हें रहना होगा सावधान

आज का राशिफल

Daily Horoscope: Wednesday, February 4, 2026: आज बुधवार, 4 फरवरी 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा रहा है। ग्रहों की चाल आज के दिन कुछ राशियों के लिए धन लाभ और सफलता के संकेत लेकर आई है, वहीं कुछ लोगों को स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल

आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

मेष राशि (Aries)

आज के दिन इन लोगों के लिए मित्रों और रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बीतेगा। समाजसेवा और परोपकार के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आपकी तरक्की देखकर कुछ लोग ईर्ष्या कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus)

पारिवारिक तनाव से परेशान रह सकते हैं, ऐसे में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभदायक होगी। संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है। वाहन चलाते समय या काम के दौरान सावधानी जरूरी है, चोट लगने की आशंका है।

मिथुन राशि (Gemini)

आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रह सकता है। अचानक धन लाभ या कीमती वस्तु मिलने के योग हैं। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान मिलेगा। अनावश्यक खर्चों से बचें और वाहन सावधानी से चलाएं।

कर्क राशि (Cancer)

इन राशि के लोग बिना सोचे-समझे किसी को सलाह देने से बचें। आर्थिक स्थिति मजबूत (Economic Situation Strong) रहेगी और अचानक धन प्राप्त हो सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। परिवार के लिए खरीदारी करने का भी योग है।

सिंह राशि (Leo)

सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज बड़ी सफलता मिल सकती है। हालांकि पेट या सिरदर्द जैसी समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए खान-पान पर ध्यान दें। संतान से जुड़ी जिम्मेदारियां पूरी होंगी।

कन्या राशि (Virgo)

आज हर काम को पूरी एकाग्रता से करें, लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है। दूसरों की मदद करने से पहले अपने अधूरे कार्य निपटाएं। जीवनसाथी या बच्चों से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

Aaj ka Rashifal
Aaj ka Rashifal

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के लोगों को आज के दिन कारोबार में लाभ के संकेत हैं। आज जितना हो सके अपनी वाणी पर संयम रखें। वैवाहिक जीवन (Married life) में संतुलन बना रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

इन लोगों को आज के दिन आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयास सफल होंगे। शाम को जीवनसाथी से बहस हो सकती है, धैर्य रखें। उधार देने से बचें। किसी शुभ या मांगलिक कार्य में खर्च हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)

आज सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। निवेश से पहले परिवार के वरिष्ठों की सलाह लें। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नए अवसर मिल सकते हैं। शॉपिंग या घूमने का प्लान बन सकता है।

मकर राशि (Capricorn)

माता-पिता का सहयोग मिलेगा और संतान से खुशी मिलेगी। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। बिजनेस में बदलाव लाभकारी रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में बड़ा फायदा हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)

जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। संपत्ति के लेन-देन में दस्तावेजों की जांच जरूर करें। भाइयों के साथ चल रहा विवाद खत्म हो सकता है।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के लोगों का आज के दिन विदेश व्यापार से जुड़े लाभ मिलेगा। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम जीवन में विवाह की बात आगे बढ़ सकती है और मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा।

ये भी पढ़ें:  सुप्रीम कोर्ट ने WhatsApp और Meta को जारी किया नोटिस, कहा– नागरिकों की प्राइवेसी से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

Recent Posts