New Electric Scooter Vextra: इलेक्ट्रिक व्हीकल बाजार में एक और देसी कंपनी ने अपना बेहतरीन मॉडल लॉन्च किया है। बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर और 4-व्हीलर सेगमेंट में पहले से मौजूद ओमेगा सेकी मोबिलिटी (OSM) ने अब टू-व्हीलर मार्केट में भी अपना कदम रख दिया है। दरअसल, कंपनी ने अपना पहला हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर OSM Vextra को आज गुरुवार को लॉन्च कर दिया है।
बता दें कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर न सिर्फ भारत में, बल्कि विदेशी बाजारों में भी बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, फिलहाल के लिए कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर Vextra की शुरुआती कीमत 99,900 रुपये तक तय की है।
टू-व्हीलर सेगमेंट में OSM की नई शुरुआत
अब तक भारतीय बाजार में कमर्शियल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए पहचानी जाने वाली OSM के लिए Vextra स्कूटर एक अहम मॉडल माना जा रहा है। आकड़ों के अनुसार, कंपनी का लक्ष्य पहले साल में कुल 15,000 यूनिट बेचने का है। इनमें से करीब 9,000 स्कूटर भारत में और 6,000 यूनिट विदेशों में बेची जाएंगी। भारत में यह इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) कंपनी के 200 से ज्यादा डीलरशिप नेटवर्क के माध्यम से ग्राहकों को दिया जाएगा।
बैटरी और रेंज पर खास फोकस
इस OSM Vextra में 3.45 kWh की LMF P IP67 रेटेड बैटरी दी गई है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में करीब 110 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देने में सक्षम है। चार्जिंग बैटरी को 0 से 80 प्रतिशत चार्ज होने में करीब 4 घंटे लगते हैं और पूरी तरह से चार्ज होने में लगभग 5 घंटे का समय लगेगा।

मोटर, स्पीड और परफॉर्मेंस
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3 किलोवॉट का BLDC हब मोटर लगाया गया है। OSM Vextra को हाई-स्पीड कैटेगरी में रखा गया है और इसकी टॉप स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटा है।
फीचर्स और राइडिंग मोड्स
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.5 इंच का कलर LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें स्पीड, बैटरी स्टेटस और डिस्टेंस टू एम्प्टी जैसी जानकारी मिलती है। इसके अलावा इसमें ईको, सिटी और स्पोर्ट्स जैसे तीन राइडिंग मोड्स को शामिल किया गया है। सुरक्षा और सुविधा के लिए इसमें CBS ब्रेकिंग सिस्टम, USB चार्जिंग पोर्ट, AIS-156 बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम, LED लाइट्स और 12 डिग्री की ग्रेडिबिलिटी जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
भारत में मैन्युफैक्चरिंग
OSM Vextra को कंपनी ने फरीदाबाद स्थित मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में तैयार किया है। जहां से सालाना 25,000 यूनिट बनाने की क्षमता है। कंपनी के फाउंडर और चेयरमैन उदय नारंग के मुताबिक, Vextra के जरिए OSM ने हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में मजबूत शुरुआत की है। यह स्कूटर मेट्रो शहरों के साथ-साथ टियर-2 और टियर-3 शहरों के लिए भी एक किफायती और भरोसेमंद विकल्प साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ें: शायराना वार के साथ विपक्ष पर पीएम मोदी का तीखा हमला, घुसपैठ से लेकर भ्रष्टाचार तक उठाए कई बड़े मुद्दे






